बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे ड्रोन टेक्नोलॉजी एक्सपो-2025 का शुभारंभ, नई नवाचार योजनाओं पर होगा फोकस

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् के मुख्य सभागृह में "ड्रोन तकनीक कार्यशाला एवं एक्सपो-2025” का 11:45 बजे शुभारंभ करेंगे। कार्यशाला का आयोजन मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद्, मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम एवं आई. आई. टी, इंदौर द्वारा किया जा रहा है। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित यह दो दिवसीय कार्यशाला एवं एक्सपो राज्य में ड्रोन तकनीक के विकास, उपयोग और नवाचारको को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

ड्रोन टेक वर्कशॉप एवं एक्सपो-2025 का मुख्य उद्देश्य राज्य में ड्रोन तकनीक की समझ, उपयोगिता और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देना है। कार्यशाला से युवाओं, शोधकर्ताओं, स्टार्टअप्स, उद्योगों और नीति निर्माताओं को एक साझा मंच मिलेगा जिससे ड्रोन तकनीक के व्यावहारिक, सामाजिक और औद्योगिक उपयोग को बढ़ावा दिया जा सकेगा। कार्यक्रम में ड्रोन प्रदर्शनी एवं हैंड्स ऑन वर्कशॉप आयोजित की जाएगी।

एक्सपो में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय विशेषज्ञों के प्रेरक व्याख्यान, ड्रोन उड़ान के लाइव डेमो एवं टेक्निकल शोकेस, इनोवेशन चैलेंज एवं प्रतियोगिताएँ,सहभागी संस्थाओं, विद्यार्थियों को डिजिटल सहभागिता प्रमाण पत्र वितरण किया जायेगा। कार्यशाला में विज्ञान एवं प्रौद्योगिक के अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे, मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी, स्कूल ऑफ प्लानिंग एण्ड आर्किटेक्चर के निदेशक डॉ. कैलासा राव, म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी उपस्थित रहेंगे।

 

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
अनुज शर्मा की मैराथन समीक्षा बैठक: लंबित कार्यों पर मांगी रिपोर्ट, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश ▶ STORY अनुज शर्मा की मैराथन समीक्षा बैठक: लंबित कार्यों पर मांगी… विश्व ओआरएस दिवस: मेकाज में दस्त से बचाव हेतु मरीजों को किया जागरूक ▶ STORY विश्व ओआरएस दिवस: मेकाज में दस्त से बचाव हेतु मरीजों… विश्व बाघ दिवस: सोनपुर में बच्चों को मिला बाघ संरक्षण का पाठ ▶ STORY विश्व बाघ दिवस: सोनपुर में बच्चों को मिला बाघ संरक्षण… नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को भारत का आधिकारिक दौरा निमंत्रण ▶ STORY नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को भारत का आधिकारिक दौरा… छत्तीसगढ़: बागवानी फसलों का बीमा 31 जुलाई तक, प्राकृतिक जोखिमों से मिलेगी सुरक्षा ▶ STORY छत्तीसगढ़: बागवानी फसलों का बीमा 31 जुलाई तक, प्राकृतिक जोखिमों… बीजापुर में 49 लाख के इनामी 8 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, शांति की बड़ी पहल ▶ STORY बीजापुर में 49 लाख के इनामी 8 नक्सलियों का आत्मसमर्पण,… कवर्धा के मुड़वाही में मलेरिया का प्रकोप: 35 मरीज अस्पताल में भर्ती ▶ STORY कवर्धा के मुड़वाही में मलेरिया का प्रकोप: 35 मरीज अस्पताल… देशभर में मूसलाधार बारिश का कहर: गुजरात में फैक्ट्रियां ठप, MP-छत्तीसगढ़ रेड अलर्ट पर ▶ STORY देशभर में मूसलाधार बारिश का कहर: गुजरात में फैक्ट्रियां ठप,… CM विष्णु देव साय का एकलव्य छात्रों से संवाद, मेहनत और शिक्षा को बताया सफलता की कुंजी ▶ STORY CM विष्णु देव साय का एकलव्य छात्रों से संवाद, मेहनत… छत्तीसगढ़ के पहले स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, खेल विकास को मिलेगी नई उड़ान ▶ STORY छत्तीसगढ़ के पहले स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले: पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले: पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित और… मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से 'जनविश्वास अभियान' का आगाज़: CM, मंत्री उतरेंगे मैदान में ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से 'जनविश्वास अभियान' का आगाज़:…