बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

सीएम के आदेश ने फंसा दिया मंत्री को, कीचड़ में पैदल चलने की नौबत

सीहोर 
सीहोर और देवास जिलों में फैले खिवनी अभयारण्य में अतिक्रमण विरोधी मुहिम के बहाने आदिवासियों को हटाना, सरकार को महंगा पड़ रहा है। वन विभाग की इस कार्रवाई से वनवासी गुस्सा उठे हैं। उनकी नाराजगी खत्म करने के लिए राज्य सरकार ने सख्ती दिखाते हुए सीहोर के डीएफओ मगन सिंह डाबर को हटा दिया है। पीड़ित आदिवासियों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपनी व्यथा सुनाई थी। रविवार को कृषि मंत्री आदिवासियों को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव के पास पहुंच गए। उनकी शिकायत के बाद सीहोर DFO को हटा दिया गया। इधर सीएम के निर्देश पर जनजातीय मंत्री विजय शाह भी खिवनी गांव पहुंचे। उन्हें आदिवासियों को मनाने के लिए कीचड़ में पैदल चलना पड़ा।
 
खिवनी अभयारण्य में अतिक्रमण के नाम पर आदिवासियों के घर तोड़ दिए गए थे। 23 जून को वन विभाग ने ये कार्रवाई की थी जिससे नाराज हजारों आदिवासियों ने शुक्रवार को खातेगांव में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यहां कई जिलों के आदिवासी जुटे थे। इस मुद्दे पर कांग्रेस भी मुखर हो गई। वनवासियों का गुस्सा शांत करने सीएम मोहन यादव ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी के बाद से ही हाशिए पर चल रहे पार्टी के आदिवासी नेता और राज्य के जनजातीय मंत्री विजय शाह को आगे किया। सीएम ने उन्हें आदिवासियों का असंतोष थामने की जिम्मेदारी देकर खिवनी जाने के निर्देश दिए।

कीचड़ भरे रास्तों से होते हुए मंत्री विजय शाह किसी तरह गांव पहुंचे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर मंत्री विजय शाह रविवार को खिवनी गांव पहुंचे। इसके लिए उन्हें पैदल चलना पड़ा। कीचड़ भरे रास्तों से होते हुए मंत्री विजय शाह किसी तरह गांव पहुंचे और प्रभावितों से बातचीत की। वनवासियों से मुलाकात करने के बाद उन्हें वापस लौटने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठना पड़ा।
खिवनी अभयारण्य में अतिक्रमण हटाने का मामला तूल पकड़ने के बाद सीएम के निर्देश पर रविवार को वन मंत्री विजय शाह ख़िवनी पहुंचे। इस दौरान मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अफसर ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठे। उन्होंने यहां पीड़ित परिवारों से चर्चा की। वहीं खिवनी में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर आसपास के आदिवासी परिवारों ने मंत्री शाह को ज्ञापन भी सौंपा।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से 'जनविश्वास अभियान' का आगाज़: CM, मंत्री उतरेंगे मैदान में ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से 'जनविश्वास अभियान' का आगाज़:… 6वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की वैश्विक दौड़ तेज, GCAP डेमोंस्ट्रेटर 2027 तक उड़ेगा ▶ STORY 6वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की वैश्विक दौड़ तेज, GCAP… भारत का चावल निर्यात 5% बढ़ा, गैर-बासमती मांग से वैश्विक बाजार स्थिर ▶ STORY भारत का चावल निर्यात 5% बढ़ा, गैर-बासमती मांग से वैश्विक… सपाद लक्षेश्वर धाम में विराट अनुष्ठान: देशभर से उमड़ेंगे संत-श्रद्धालु ▶ STORY सपाद लक्षेश्वर धाम में विराट अनुष्ठान: देशभर से उमड़ेंगे संत-श्रद्धालु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में टेका माथा, छत्तीसगढ़ की खुशहाली की मांगी दुआ ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में टेका माथा, छत्तीसगढ़… मध्य प्रदेश का सफल 'टाइगर रिवाइल्डिंग' मॉडल: 20+ बाघों ने अपनाया प्राकृतिक जीवन ▶ STORY मध्य प्रदेश का सफल 'टाइगर रिवाइल्डिंग' मॉडल: 20+ बाघों ने… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: बंगाल के डीप डिप्रेशन से दो दिन मुसीबत ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: बंगाल के डीप डिप्रेशन… छत्तीसगढ़ बनेगा खेल हब: विजन 2047 की दिशा में सरकार का बड़ा कदम ▶ STORY छत्तीसगढ़ बनेगा खेल हब: विजन 2047 की दिशा में सरकार… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को सराहा ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, गांवों के विकास से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, गांवों के विकास से साकार होगा… कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी ▶ STORY कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, दोषी साबित हुए तो हो सकती है 10 साल तक की सजा ▶ STORY तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज,…