बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मनोरंजन

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’

मुंबई,

बॉलीवुड स्टार और फिल्मकार आमिर खान की फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' ने भारतीय बाजार में 109 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। आमिर खान की सितारे ज़मीन पर 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुयी है। यह फिल्म वर्ष 2007 की क्लासिक तारे ज़मीन पर की स्पिरिचुअल सीक्वल कही जा रही है। आमिर खान ने वर्ष 2022 में प्रदर्शित फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की असफलता के बाद फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। आमिर ने ‘सितारे जमीन पर’ के जरिए शानदार वापसी की है।हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।फिल्म 'सितारे जमीन पर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने अपनी दमदार कहानी और इमोशनल टच से दर्शकों का दिल जीत लिया है।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'सितारे जमीन पर ' ने अपने पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में सात दिनों में 88.9 करोड़ रूपये की कमाई की थी। फिल्म ने आठवें दिन 6.65 करोड़ रूपये की कमाई की।सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म सितारे जमीन पर ने नवें दिन 13.63 करोड़ का कारोबार किया है।इस तरह फिल्म सितारे जमीन पर भारतीय बाजार में नौ दिनों में 109 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।

फिल्म सितारे जमीन पर में 10 नए चेहरों की धमाकेदार लॉन्चिंग हुयी है।आमिर खान प्रोडक्शंस प्रस्तुत इस फिल्म में 10 राइजिंग सितारे अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभजैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर हैं। 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में हैं। इस फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन आर. एस. प्रसन्ना ने किया है।

विज्ञापन
Advertisement

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी ▶ STORY कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, दोषी साबित हुए तो हो सकती है 10 साल तक की सजा ▶ STORY तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज,… मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े लाभ ▶ STORY मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े… Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 4 दिन झमाझम बारिश; कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट ▶ STORY Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले… गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी किस्मत ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी… Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम आदमी क्लीनिक, डॉक्टर देंगे रोजाना की तरह सेवाएं ▶ STORY Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम… Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या खरीदारी का यही है सबसे अच्छा मौका? ▶ STORY Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या… जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं ▶ STORY जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री… बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण ▶ STORY बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं… प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त पढ़ें पसंदीदा किताबें ▶ STORY प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त… Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी ▶ STORY Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का… सावन 2026 में कांवड़ यात्रा शुरू, 11 अगस्त को होगा जलाभिषेक ▶ STORY सावन 2026 में कांवड़ यात्रा शुरू, 11 अगस्त को होगा…