बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
अंतराष्ट्रीय

गाजा पट्टी में इजराइली सेना और हमास के बीच संघर्ष एक बार फिर भीषण, 3 सैनिकों की मौत का लिया बदला

इजराइल 
गाजा पट्टी में इजराइली सेना और हमास के बीच संघर्ष एक बार फिर भीषण हो गया है। इजराइली सेना ने पुष्टि की कि गाजा के उत्तरी इलाके में लड़ाई के दौरान उसके तीन सैनिक मारे गए, जो मार्च में युद्धविराम टूटने के बाद से अब तक का सबसे बड़ा सैन्य नुकसान माना जा रहा है। इजराइली मीडिया के मुताबिक, ये सैनिक जबालिया क्षेत्र में हुए एक विस्फोट में मारे गए। इसी बीच, गाजा में  इजराइली गोलीबारी में तीन नागरिकों की मौत हो गई और कई घायल हो गए  जब लोग सहायता वितरण केंद्र की ओर बढ़ रहे थे। यह केंद्र इजराइल और अमेरिका समर्थित 'गाज़ा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन' द्वारा संचालित किया जा रहा है।

इजराइल ने दावा किया कि उसने 'संदिग्धों' पर चेतावनी स्वरूप गोलियां चलाईं जो उसके सैनिकों के लिए खतरा बन रहे थे। चश्मदीदों के अनुसार यह गोलीबारी उस स्थान से महज़ एक किलोमीटर दूर हुई, जहां एक दिन पहले भीड़ पर फायरिंग हुई थी। इसके अलावा, सोमवार को इजराइल ने जबालिया शरणार्थी शिविर स्थित एक आवासीय इमारत पर हवाई हमला किया जिसमें  कम से कम 14 लोगों की मौत हुई जिनमें  पांच महिलाएं और सात बच्चे शामिल थे। यह हमला उस वक्त हुआ जब इमारत में लोग सो रहे थे। शिफा और अल-अहली अस्पतालों ने मौतों की पुष्टि की है। सेना ने कहा कि उसने आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया, लेकिन नागरिक हताहतों पर कोई विशेष टिप्पणी नहीं की।
 
इसी दिन,  वेस्ट बैंक के सिंजिल गांव में इजराइली सैनिकों ने 14 वर्षीय फिलीस्तीनी लड़के को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। इजराइल ने आरोप लगाया कि लड़के ने उनके सैनिकों पर खतरनाक रसायन से भरी बोतलें फेंकी थीं, जिसके जवाब में कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि गाजा युद्ध की शुरुआत 7 अक्टूबर, 2023 को हुई थी जब हमास के चरमपंथियों ने दक्षिणी इजराइल पर हमला कर 1,200 लोगों की हत्या की और करीब 250 को बंधक बना लिया। इनमें से 58 बंधक अब भी हमास के कब्जे में हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक इस युद्ध में 54,000 से अधिक फलस्तीनी मारे जा चुके हैं जिनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ ▶ STORY सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग में करोड़ों रुपये के विकास… वियतनाम नाव दुर्घटना में भारतीयों की मौत: पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख ▶ STORY वियतनाम नाव दुर्घटना में भारतीयों की मौत: पीएम मोदी ने… 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दिल्ली-NCR में कनेक्टिविटी क्रांति ▶ STORY 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दिल्ली-NCR में कनेक्टिविटी क्रांति महानदी जल विवाद सुलझाने की बड़ी पहल, ओडिशा के प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ सहमत ▶ STORY महानदी जल विवाद सुलझाने की बड़ी पहल, ओडिशा के प्रस्ताव… नक्सलमुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: अबूझमाड़-कोहकामेटा में बड़ा बदलाव ▶ STORY नक्सलमुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: अबूझमाड़-कोहकामेटा में बड़ा बदलाव महतारी वंदन योजना बन रही महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY महतारी वंदन योजना बन रही महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की… रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा संदेश ▶ STORY रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन… छत्तीसगढ़: अगले 4 दिन हल्की बारिश, फिर मध्य-दक्षिण में भारी वर्षा की संभावना ▶ STORY छत्तीसगढ़: अगले 4 दिन हल्की बारिश, फिर मध्य-दक्षिण में भारी… रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ बना नई मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दावा ▶ STORY रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ बना नई मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय… OTS योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, नवा रायपुर में बढ़ेगा निवेश ▶ STORY OTS योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, नवा रायपुर में बढ़ेगा… साय सरकार का बड़ा फैसला, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी सेवा का अवसर ▶ STORY साय सरकार का बड़ा फैसला, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी… खरोरा की बेटी अलका सोनी ने एमबीए में 92% अंक लाकर रचा नया कीर्तिमान ▶ STORY खरोरा की बेटी अलका सोनी ने एमबीए में 92% अंक…