बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

भोपाल : AIIMS डायरेक्टर के नाम पर साइबर ठगी, संस्थान ने जारी किया अलर्ट

भोपाल

राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह का जालसाजों ने फर्जी फेसबुक आईडी बना ली है। फर्जी फेसबुक आईडी के जरिए जालसाज डॉ. के नाम का उपयोग कर मैसेज के जरिए उनके परिचितों, दोस्तों से पैसों की मांग कर रहे हैं। डॉ. ने सोशल मीडिया पर मैसेज पोस्ट करते लोगों को आगाह किया है कि उनके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पैसों की मांग की जा रही है, आप लोग मेरे नाम से किसी भी व्यक्ति द्वारा की जा रही रुपये की मांग का जवाब न दें। पैसे किसी को देने की जरूरत नहीं है। डायरेक्टर ने इस संबंध में साइबर सेल में शिकायत भी दर्ज करा दी है।

जानकारी के अनुसार डॉ. के नाम से बनाए गए फर्जी फेसबुक आईडी से जब उनके परिचितों से पैसों की मांग की गई। तब जाकर एम्स के एक्जक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह को पता चला। इसके बाद उन्होंने कहा कि आजकल इंटरनेट और सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से ठगी करने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब उनके नाम का दुरुपयोग हुआ है। इससे पहले भी कई बार फर्जी प्रोफाइल बनाकर इंटरनेट मीडिया पर लोगों को ठगने की कोशिश की जा चुकी है।

इंटरनेट मीडिया पर इस तरह की आपराधिक गतिविधियां बेहद चिंता का विषय हैं और इससे बचने के लिए सभी नागरिकों को सजग और सतर्क रहना जरूरी है। संदिग्ध इंटरनेट और सोशल मीडिया अकाउंट पर भरोसा न करें। कोई भी संदेश, खासकर पैसे से जुड़ा हुआ, आने पर पहले उसकी प्रमाणिकता की पुष्टि करें। बिना जांचें-परखे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और कोई भी राशि ट्रांसफर न करें।

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, गांवों के विकास से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, गांवों के विकास से साकार होगा… कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी ▶ STORY कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, दोषी साबित हुए तो हो सकती है 10 साल तक की सजा ▶ STORY तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज,… मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े लाभ ▶ STORY मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े… गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी किस्मत ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी… Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 4 दिन झमाझम बारिश; कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट ▶ STORY Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले… Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम आदमी क्लीनिक, डॉक्टर देंगे रोजाना की तरह सेवाएं ▶ STORY Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम… Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या खरीदारी का यही है सबसे अच्छा मौका? ▶ STORY Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या… जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं ▶ STORY जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री… बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण ▶ STORY बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं… प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त पढ़ें पसंदीदा किताबें ▶ STORY प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त… Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी ▶ STORY Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का…