बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
राजधानी

दिवाली से पहले दिल्ली का दम घुटा! आनंद विहार में AQI 350 पार, हवा ‘खतरनाक’ श्रेणी में पहुँची

नई दिल्ली 
दिवाली आने से पहले ही दिल्ली में वायु गुणवत्ता की स्थिति खराब श्रेणी में पहुंच गई है.  सुबह 6 बजे आनंद विहार की एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सबसे ज्यादा दर्ज किया है. वहीं, सबसे कम AQI श्री ऑरोबिंदो मार्ग का रिकॉर्ड किया गया है. आज दिन भर मौसम साफ बना रहेगा. बढ़ते AQI के कारण दिल्ली में GRAP-1 नियम लागू कर दिया गया है. जिसके चलते कई कामों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

दिल्ली-NCR में AQI खतरनाक स्तर की तरफ बढ़ रहा है. हवा की गुणवत्ता बिगड़ने के कारण दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के स्टेज-1 को लागू कर दिया है. मंगलवार को दिल्ली का ओवरऑल AQI 211 दर्ज किए जाने के बाद इसे लागू किया गया है. वहीं, बुधवार सुबह 6 बजे ओवरऑल AQI 204 रिकॉर्ड किया गया, जो कि खराब श्रेणी में आता है.

खराब श्रेणी में पहुंचा AQI
दिल्ली के 18 इलाकों में AQI खराब श्रेणी में पहुंच गया है. अलीपुर में 211, शादीपुर में 235, सिरी फोर्ट में 223, आरके पुरम में 209, मथुरा रोड़ में 298, आईजीआई एयरपोर्ट में 238, द्वारका सेक्टर 8 में 273, पपड़गंज में 230, अशोक विहार में 215, जहांगीरपुरी में 257, रोहिणी में 223, विवेक विहार में 226, नरेला में 209, ओखला फेस-2 में 225, बवाना में 251, मुंडका में 220, चांदनी चौक में 256 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 201 AQI दर्ज किया गया है. इन इलाकों स्थिति खराब श्रेणी दर्ज की गई है.

आनंद विहार की स्थिति हुई गंभीर
वहीं, दिल्ली के 2 इलाकों में AQI बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया है. आनंद विहार का AQI सबसे ज्यादा 351, जबकि वजीरपुर का AQI 303 दर्ज किया गया है. प्रदूषण की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर मास्क का इस्तेमाल शुरू कर दिया. आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता की स्थिति और भी भयावह हो सकती है. GRAP-1 लागू होने के बाद दिल्ली में कई चीजों पर प्रतिबंध लग गया है.

विज्ञापन
Advertisement

GRAP-1 लागू होने से इन नियमों को मानना होगा.
    कंस्ट्रक्शन साइट पर धूल उड़ने से रोकने के उपाय होने चाहिए. यानी स्मोक गन होना चाहिए.
    500 SQM से ऊपर भी नई कंस्ट्रक्शन साइट को अनुमति नहीं दी जाएगी.
    सड़को की मशीन से सफाई की जाएगी.
    खुले में कूड़ा जलाने पर प्रतिबंध लगेगा.
    गाड़ियों में PUC मेंडेटरी को सख्ती से लागू किया जायेगा.
    सड़क पर जाम ना लगे इसके लिए अधिक से अधिक ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाएगी.
    स्मोक गन का ज्यादा के ज्यादा इस्तेमाल किया जाएगा.

कैसा रहेगा वेदर?
दिल्ली का मौसम आज दिनभर साफ बना रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 33, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 2 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं, हवा में 85 प्रतिशत ह्यूमिडिटी रहने की संभावना है. आने वाले 3 से 4 दिनों तक लगभग यहीं स्थिति बनी रहेगी.

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
CKS में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: धीरेंद्र साहू बने प्रदेश अध्यक्ष, दिलीप मिरी को प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी ▶ STORY CKS में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: धीरेंद्र साहू बने प्रदेश अध्यक्ष,… ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल का कड़ा संदेश: भारत की सहनशीलता कमजोरी नहीं ▶ STORY ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल का कड़ा संदेश: भारत की सहनशीलता… छत्तीसगढ़ पुलिस का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 153 पदक और वीरता सम्मान ▶ STORY छत्तीसगढ़ पुलिस का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 153 पदक और… छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला: मस्जिद-मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य ▶ STORY छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला: मस्जिद-मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य दिलीप सिंह जूदेव का राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय : CM विष्णु देव साय ▶ STORY दिलीप सिंह जूदेव का राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के… CM विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति पर हुई चर्चा ▶ STORY CM विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की सौजन्य… चिंतागुफा में दिखा खाकी का मानवीय चेहरा, ‘निवा दुवाड़ ते’ अभियान से गांव-गांव भरोसा जीत रही सुकमा पुलिस ▶ STORY चिंतागुफा में दिखा खाकी का मानवीय चेहरा, ‘निवा दुवाड़ ते’… महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा संगम ▶ STORY महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा… छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की कृषि यंत्रों की पूजा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की… पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा ▶ STORY पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार… छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर ▶ STORY छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें :…