बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
खेल

भारत से हार के बाद भी पाकिस्तान ने जीता दिल, टीम इंडिया को दिया गार्ड ऑफ ऑनर

 ढाका  

भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तनाव का असर क्रिकेट के मैदान पर भी देखने को मिलता रहा है, लेकिन फुटबॉल में एक अलग तस्वीर सामने आई. मंगलवार (17 नवंबर) को ढाका में SAFF चैम्पियनशिप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया. मुकाबला खत्म होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भारतीय टीम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. दोनों देशों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाकर खेल भावना का परिचय दिया। 

यह नजारा इसलिए भी खास रहा क्योंकि हालिया समय में क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी टॉस और मैच के बाद हाथ मिलाने से परहेज कर रहे हैं. यह परंपरा मेन्स के अलावा महिला टीमों के मुकाबलों में भी जारी रही है. अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद दोनों देशों के बीच बढ़े सैन्य तनाव के बाद यह स्थिति बनी थी। 

फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान दोनों टीमों के बीच आपसी सम्मान की झलक पहले भी दिख चुकी थी. 5 नवंबर को ग्रुप स्टेज के मुकाबले से पहले भारतीय कोच नौशाद मूसा ने साफ किया था कि उनकी टीम सामान्य तरीके से अभिवादन करेगी. इसके बाद भारतीय कप्तान विजय वर्गीस और पाकिस्तान के कप्तान यूसुफ इजाज बट ने हाथ मिलाया था. फाइनल के बाद मेडल सेरेमनी में भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हाथ मिलाए और एक-दूसरे को हाई-फाइव दिया। 

विज्ञापन
Advertisement

सुहैल-संदीप बने जीत के हीरो
खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में आलमगीर गाजी के गोल से बढ़त हासिल कर ली थी. भारत को बराबरी के लिए संघर्ष करना पड़ा. 59वें मिनट में VAR की मदद से खतरनाक टैकल के लिए जुनैद शाह को रेड कार्ड दिखाया गया और पाकिस्तान को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा.भारत ने इसका फायदा उठाने में देर नहीं की. 60वें मिनट में सुहैल अहमद भट ने गोल दागकर स्कोर 1-1 कर दिया. मुकाबला बराबरी पर चल रहा था, तभी 88वें मिनट में संदीप मंडी ने निर्णायक गोल कर भारत को 2-1 से जीत दिला दी। 

इस जीत के साथ भारत ने SAFF चैम्पियनशिप में 10वां और लगातार तीसरा खिताब जीता. पाकिस्तान की टीम पहली बार इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची थी. छह देशों के इस टूर्नामेंट में भारत ने अपनी मुख्य सीनियर टीम के बजाय युवा खिलाड़ियों को उतारा था. टीम की जिम्मेदारी अंडर-23 कोच नौशाद मूसा के पास थी। 

 

वास्तु गुरुजी उत्पाद

विज्ञापन

💬 पाठकों की बात — पहली बात आपकी हो सकती है

अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे

Rana Sikander
लेखक / Author

राणा सिकंदर (वास्तु गुरुजी) — दबंग आवाज़ के संस्थापक, वरिष्ठ पत्रकार और रायपुर के वास्तु सलाहकार (VastuGuruji के संस्थापक)। पत्रकारिता में गहन साक्षात्कार, डेटा विश्लेषण और प्रभावशाली रिपोर्टिंग का अनुभव।

वास्तु गुरुजी राणा सिकंदर — प्रोफ़ाइल · रायपुर में वास्तु सलाहकार · Instagram · YouTube

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन, आत्मीयता और सामाजिक समरसता के साथ दिखा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव ▶ STORY रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह का भव्य… रायपुर : दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय मुलाकात ▶ STORY रायपुर : दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय… रायपुर : स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों को मिल रही अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी, विकसित हो रही वैज्ञानिक सोच ▶ STORY रायपुर : स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों… हाई स्कूल / हायर सेकण्डरी / डी. पी.एड (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) मुख्य परीक्षा वर्ष 2027 समय-सारणी| — छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ▶ STORY हाई स्कूल / हायर सेकण्डरी / डी. पी.एड (प्रथम एवं… सोना-चांदी भाव आज, 18 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना ₹133,000, चांदी का ताज़ा दाम ▶ STORY सोना-चांदी भाव आज, 18 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना… छत्तीसगढ़ मौसम आज, 18 नवंबर 2026 — किस ज़िले में कितना तापमान, कहाँ बारिश के आसार ▶ STORY छत्तीसगढ़ मौसम आज, 18 नवंबर 2026 — किस ज़िले में… दिल्ली में कल प्रशासनिक और नीतिगत बैठकों का महामंथन, शीतकालीन सत्र और प्रदूषण पर बनेगी रणनीति ▶ STORY दिल्ली में कल प्रशासनिक और नीतिगत बैठकों का महामंथन, शीतकालीन… बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अकवान का खतरा, आंध्र और ओडिशा के तटीय जिलों में हाई अलर्ट जारी ▶ STORY बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अकवान का खतरा, आंध्र… बेंगलुरु टेक समिट 2026 में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्यक्ष का बड़ा बयान ▶ STORY बेंगलुरु टेक समिट 2026 में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्यक्ष का… OpenAI और NATO के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा समझौता, डिजिटल नेटवर्क की सुरक्षा में AI की अहम भूमिका ▶ STORY OpenAI और NATO के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर भगवान सूर्य को दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की ▶ STORY रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, जनजातीय नायक को किया नमन ▶ STORY रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरु घासीदास केंद्रीय…