बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

धर्मशाला सनातन धर्म और सामाजिक परंपराओं का प्रतीक है धर्मशालाएँ: मंत्री श्रीमती गौर

भोपाल

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि सामाजिक सहयोग से तैयार धर्मशालाएं मात्र ईंट गारे का भवन नहीं है, ये सनातन धर्म, परंपराओं, आराध्य भगवान कृष्ण के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रमुख केन्द्र भी है। राज्य मंत्री श्रीमती गौर रविवार को सीहोर के ग्राम सावंतखेड़ी (लक्ष्मीपुर) आष्टा में यादव अहीर समाज धर्मशाला के लोकार्पण एवं जीर्णोद्धार कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि यादव समाज के सामाजिक बंधुओं ने एक संकल्प लेकर समाज की धर्मशाला के निर्माण कार्य को समय पर पूरा किया। धर्मशाला का निर्माण और सामाजिक बंधुओं के योगदान के संगम से यह मिशन पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में अपनी सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने और हमारी नई पीढ़ी को सनातन धर्म, संस्कृति और हमारी परंपराओं से परिचित कराने और आत्मसात कराने की दृष्टि से धर्मशालाओं का निर्माण किया जाता था। ग्राम सावंतखेड़ी में भी उसी परंपरा का निर्वाह देखने को मिला है, जिसके लिए मैं अपने सामाजिक बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।

इस दौरान आष्टा के विधायक गोपाल सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायक सीहोर श्रीमती रचना डॉ. सुरेंद्र सिंह मेवाड़ा, जीवन सिंह मण्डलोई, श्रीमती दीक्षा सोनु गुणवान, सीताराम यादव, श्रीमती सीमा महेश चौधरी, धारासिंह पटेल, श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा, सुनील आर्य, सुनील प्रताप, अतुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

विज्ञापन
Advertisement

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला से उभरेगा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विकास विजन ▶ STORY ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला से उभरेगा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक 4.89 करोड़ की नई सड़क बनेगी ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, बनगाँव आश्रम चौक से… सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में गुरु पूर्णिमा उत्सव संपन्न, गुरु महिमा पर आधारित प्रस्तुतियों ने किया भावविभोर ▶ STORY सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में गुरु पूर्णिमा उत्सव… बस्तर की गौरवशाली परम्परा का राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शन, कलाकार, CM साय और शाह मिलेंगे मुर्मू से ▶ STORY बस्तर की गौरवशाली परम्परा का राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शन, कलाकार,… गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बाबा प्रियदर्शी राम का लिया आशीर्वाद ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु… कैलाशपति धाम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया जलाभिषेक, भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की खुशहाली का मांगा आशीर्वाद ▶ STORY कैलाशपति धाम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया जलाभिषेक,… गुरु पूर्णिमा पर सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव… अनुज शर्मा की मैराथन समीक्षा बैठक: लंबित कार्यों पर मांगी रिपोर्ट, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश ▶ STORY अनुज शर्मा की मैराथन समीक्षा बैठक: लंबित कार्यों पर मांगी… विश्व ओआरएस दिवस: मेकाज में दस्त से बचाव हेतु मरीजों को किया जागरूक ▶ STORY विश्व ओआरएस दिवस: मेकाज में दस्त से बचाव हेतु मरीजों… विश्व बाघ दिवस: सोनपुर में बच्चों को मिला बाघ संरक्षण का पाठ ▶ STORY विश्व बाघ दिवस: सोनपुर में बच्चों को मिला बाघ संरक्षण… नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को भारत का आधिकारिक दौरा निमंत्रण ▶ STORY नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को भारत का आधिकारिक दौरा… छत्तीसगढ़: बागवानी फसलों का बीमा 31 जुलाई तक, प्राकृतिक जोखिमों से मिलेगी सुरक्षा ▶ STORY छत्तीसगढ़: बागवानी फसलों का बीमा 31 जुलाई तक, प्राकृतिक जोखिमों…