LIVE गुरुवार, 14 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
खेल

हार्दिक पांड्या संग अफेयर पर ईशा गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी, महीनों बाद खत्म हुआ रिश्ता?

मुंबई 

ईशा गुप्ता ने आखिरकार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ कथित रिश्ते के बारे में लंबी अटकलों के बारे में चुप्पी तोड़ी. एक इंटरव्यू में 'राज 3' एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने एक दूसरे को जानने के लिए कुछ टाइम तक बातचीत की थी. लेकिन अब मैं बीते हुए वक्त के बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहती क्योंकि उन्होंने मेरे साथ कुछ गलत नहीं किया.

क्या ईशा और हार्दिक का था अफेयर

हार्दिक संग अपने कथित अफेयर के बारे में बात करते हुए कहा, 'हां कुछ समय से हम बात कर रहे थे. मुझे नहीं लगता कि हम डेटिंग कर रहे थे, लेकिन हां, हम कुछ महीनों से बात कर रहे थे. हम उस ‘शायद यह होगा, शायद यह नहीं होगा’ वाले फेज में थे. डेटिंग तक पहुंचने से पहले ही यह खत्म हो गया. तो यह डेटिंग-डेटिंग नहीं थी. हम एक या दो बार मिले, बस. तो हां, जैसा कि मैंने कहा, यह कुछ महीनों का था और फिर यह खत्म हो गया'.

विज्ञापन
Advertisement

कॉफी विद करण में हुई कॉन्ट्रोवर्सी पर की बात

ईशा ने उस समय के बारे में भी बताया जब हार्दिक पांड्या कॉफी विद करण में उनके विवादित कमेंट के कारण ट्रोल हुए थे. ईशा ने बताया कि उस वक्त भी वे कॉन्टैक्ट में थे. उस कॉन्ट्रोवर्सी ने मुझे प्रभावित नहीं किया, क्योंकि तब तक हम पहले ही बातचीत करना बंद कर चुके थे. अभी उनकी लाइफ अच्छी चल रही है और मैं ऐसा कुछ भी नहीं कहना चाहती जिससे उन्हें ठेस पहुंचे क्योंकि उन्होंने मेरे साथ कुछ गलत नहीं किया. ईशा ने कहा कि वे इमोशनली काफी मैच्योर हो गई हैं और बीती हुई बातों पर ध्यान देना पसंद नहीं करतीं और एक जमीनी रिश्ता चाहती हैं.

ईशा का वर्कफ्रंट

ईशा को पिछली बार बॉबी देओल के साथ MX प्लेयर पर एक बदनाम 'आश्रम 3 पार्ट 2' में देखा गया था. उन्होंने 'वन डे: जस्टिस डिलीवर्ड' में डीसीपी लक्ष्मी राठी का किरदार भी निभाया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 'हेरा फेरी 3' की कास्ट में शामिल हो सकती हैं, हालांकि इसका कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है.

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.