बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
खेल

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें फाइनल के लिए तैयार, बादल छाए रहने की संभावना, बारिश डालेगी खलल?

दुबई
भारत इस मैच में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगै, लेकिन कीवी टीम को भी कम नहीं आंका जा सकता। दुबई में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने चार में से तीन मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की है और इसमें विराट कोहली तथा श्रेयस अय्यर का योगदान अहम रहा है।

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें रविवार को दुबई में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले के लिए तैयार हैं। यह 2000 में आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंट के खिताबी मैच का रिकैप है जिसमें दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने थीं। 25 साल बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड से पिछला हिसाब चुकता करने उतरेगी। दोनों टीमों में कई सुपरस्टार खिलाड़ी मौजूद हैं और भारत और न्यूजीलैंड बराबरी पर ही दिख रही हैं।

प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा भारत
भारत इस मैच में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगै, लेकिन कीवी टीम को भी कम नहीं आंका जा सकता। दुबई में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने चार में से तीन मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की है और इसमें विराट कोहली तथा श्रेयस अय्यर का योगदान अहम रहा है। सिर्फ एक मैच में टीम ने लक्ष्य का बचाव किया और वो मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ था। उस मैच में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने पांच विकेट लिए थे जिससे टीम सफलता हासिल करने में सफल रही थी।

न्यूजीलैंड भी फॉर्म में
न्यूजीलैंड के लिए भी चैंपियंस ट्रॉफी में सफर शानदार रहा है। भारत के खिलाफ ग्रुप चरण में मिली हार को छोड़ दिया जाए तो कीवियों ने पूरे अभियान के दौरान प्रभावित किया है। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतकर अपने अभियान की शुरुआत की थी और फिर बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया था। अंतिम चार मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया जो टूर्नामेंट में अजेय चल रही थी। सेमीफाइनल में रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल ने शानदार पारियां खेली जिससे न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंचने में सफल रहा।

विज्ञापन
Advertisement

कैसा रहेगा दुबई का मौसम?
दोनों टीमों के साथ ही क्रिकेट प्रशंसक भी इस खिताबी मुकाबले के लिए तैयार हैं, लेकिन क्या बारिश इस मैच में खलल डालेगी क्योंकि मैच के दौरान दुबई में बादल छाए रहने की संभावना है। क्रिकेट फैंस के लिए राहत की खबर यह है कि बादल छाए रहने के बावजूद मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा और वक्त दुबई का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन ढलने के साथ ही तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है और पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
CKS में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: धीरेंद्र साहू बने प्रदेश अध्यक्ष, दिलीप मिरी को प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी ▶ STORY CKS में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: धीरेंद्र साहू बने प्रदेश अध्यक्ष,… ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल का कड़ा संदेश: भारत की सहनशीलता कमजोरी नहीं ▶ STORY ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल का कड़ा संदेश: भारत की सहनशीलता… छत्तीसगढ़ पुलिस का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 153 पदक और वीरता सम्मान ▶ STORY छत्तीसगढ़ पुलिस का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 153 पदक और… छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला: मस्जिद-मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य ▶ STORY छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला: मस्जिद-मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य दिलीप सिंह जूदेव का राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय : CM विष्णु देव साय ▶ STORY दिलीप सिंह जूदेव का राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के… CM विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति पर हुई चर्चा ▶ STORY CM विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की सौजन्य… चिंतागुफा में दिखा खाकी का मानवीय चेहरा, ‘निवा दुवाड़ ते’ अभियान से गांव-गांव भरोसा जीत रही सुकमा पुलिस ▶ STORY चिंतागुफा में दिखा खाकी का मानवीय चेहरा, ‘निवा दुवाड़ ते’… महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा संगम ▶ STORY महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा… छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की कृषि यंत्रों की पूजा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की… पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा ▶ STORY पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार… छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर ▶ STORY छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें :…