बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
व्यापार

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1,258 अंक टूटा

मुंबई
भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को वैश्विक अनिश्चितताओं और ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच भारी गिरावट के साथ बंद हुए। घरेलू बेंचमार्क सूचकांक 1.5 प्रतिशत से अधिक गिर गए। निफ्टी पर पीएसयू बैंक सेक्टर में भारी बिकवाली देखने को मिली। पीएसयू बैंक सेक्टर में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा रियलिटी, मेटल, एनर्जी, पीएसई और कमोडिटी सेक्टर में भी 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स 1,258.12 अंक या 1.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,964.99 पर और निफ्टी 388.70 अंक या 1.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,616.05 पर बंद हुआ। सेंसेक्स का इंट्राडे लो 77,781.62 रहा, जबकि निफ्टी का इंट्राडे लो 23,551.90 रहा।
निफ्टी बैंक 1,066.80 अंक या 2.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,922 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,564.10 अंक या 2.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,366.9 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 608.45 अंक या 3.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,425.25 पर बंद हुआ।

बाजार के जानकारों के अनुसार, घरेलू बाजार में तेज बिकवाली का मुख्य कारण एचएमपीवी को लेकर चिंता है। जानकारों ने कहा, "नई अमेरिकी आर्थिक नीतियों, भविष्य में ब्याज दरों में कटौती पर फेड के आक्रामक रुख, वर्ष 2025 में मुद्रास्फीति में संभावित वृद्धि और डॉलर में मजबूती के कारण उभरते बाजारों में कंसोलिडेशन हो रहा है, जो सभी मार्केट सेंटीमेंट को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहा है।"

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 657 शेयर हरे और 3,472 शेयर लाल निशान में बंद हुए, जबकि 115 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेक्टोरल फ्रंट पर, सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स में टाटा स्टील, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, पावरग्रिड, जोमैटो, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, रिलायंस, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले इंडिया और एसबीआई टॉप लूजर्स रहे। टाइटन, एचसीएल टेक और सन फार्मा टॉप गेनर्स रहे।

विज्ञापन
Advertisement

क्वांटेस रिसर्च के संस्थापक और सीईओ कार्तिक जोनागदला के अनुसार, निफ्टी अपने क्रिटिकल 200-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (200 डीईएमए) 23,650 से नीचे बंद हुआ है। उन्होंने कहा, "हम सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखते हैं और निकट भविष्य में निफ्टी इंडेक्स के लिए 5-6 प्रतिशत की बढ़त की उम्मीद करते हैं, अगर प्रमुख स्तरों को फिर से हासिल किया जाता है और बाजार की हालत में जल्द सुधार होता है।"

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी ▶ STORY कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, दोषी साबित हुए तो हो सकती है 10 साल तक की सजा ▶ STORY तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज,… मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े लाभ ▶ STORY मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े… गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी किस्मत ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी… Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 4 दिन झमाझम बारिश; कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट ▶ STORY Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले… Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम आदमी क्लीनिक, डॉक्टर देंगे रोजाना की तरह सेवाएं ▶ STORY Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम… Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या खरीदारी का यही है सबसे अच्छा मौका? ▶ STORY Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या… जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं ▶ STORY जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री… बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण ▶ STORY बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं… प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त पढ़ें पसंदीदा किताबें ▶ STORY प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त… Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी ▶ STORY Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का… सावन 2026 में कांवड़ यात्रा शुरू, 11 अगस्त को होगा जलाभिषेक ▶ STORY सावन 2026 में कांवड़ यात्रा शुरू, 11 अगस्त को होगा…