बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

भोपाल सेंट्रल जेल में मिला कैमरा लगा चीनी ड्रोन, 69 आतंकियों के बंद होने से खुफिया एजेंसियों ने शुरू की जांच

भोपाल।

सेंट्रल जेल के भीतर एक चीनी ड्रोन मिला है। काले रंग के इस ड्रोन में कैमरे भी लगे हैं। इसकी बैटरी भी चार्ज पाई गई है। इस जेल में 69 आतंकवादी बंद हैं, जो अलग-अलग संगठनों से संबंध रखते हैं। ऐसे में ड्रोन मिलने से खलबली मची हुई है। अभी तक यह सामने नहीं आ पाया है कि ड्रोन किसने और किस उद्देश्य से भेजा। पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने इसकी पड़ताल शुरू कर की है।

जेल अधीक्षक राकेश कुमार भांगरे ने बताया कि जेल में ब-खंड के पास एक दोमंजिला बिल्डिंग बन रही है। यहां स्थित हनुमान मंदिर के पीछे बुधवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे एक ड्रोन गिरा पाया गया। इस पर सबसे पहले नजर वहां ड्यूटी कर रहे जेल प्रहरी सोनेवाल चौरसिया की पड़ी थी। उसे कब्जे में लेकर चेक किया गया, तो उसमें लगी बैटरी चार्ज पाई गई। काले रंग के इस ड्रोन में कैमरे भी लगे हैं। इसके साथ ही चालू होने पर इसमें रंग-बिरंगी लाइट भी जलती हैं। जांच के दौरान ड्रोन में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। हालांकि प्रारंभिक जांच में चीन निर्मित यह ड्रोन खिलौना प्रतीत हो रहा है, लेकिन अति सुरक्षा वाले क्षेत्र में इसके पहुंचने को काफी गंभीरता से लिया है। घटना के बारे में डीजीपी, डीजी जेल, अन्य आला अधिकारियों को बता दिया गया है। खुफिया एजेंसियां ने भी इसकी जांच शुरू कर दी है।

ड्रोन की कर रहे जांच
गांधी नगर थाना प्रभारी सुरेश फरकले ने बताया कि ड्रोन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है कि आखिर कैसे यह जेल के अंदर तक पहुंच गया है। इसके लिए जेल में कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी के फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Advertisement

जेल में बंद आरोपियों में से दो को फांसी की सजा
भोपाल सेंट्रल जेल के उच्च सुरक्षा वाले सेल में सिमी के 23 आतंकी हैं। उनके साथ पापुलर फ्रंट आफ इंडिया के 21, हिज्ब उत तहरीर के 17, आइएसआइएस के चार और जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश के चार आतंकी बंद हैं। यहां 2008 में हुए अहमदाबाद ब्लास्ट मामले में फांसी की सजा पाए दो आतंकी सबली उर्फ साबित अब्दुल करीम मुस्लिम और कमरुद्दीन चांद मोहम्मद नागौरी को भी रखा है, इसलिए ड्रोन को लेकर खलबली है।

2016 में जेल ब्रेक कर चुके हैं आतंकी
30-31 अक्टूबर 2016 को सेंट्रल जेल भोपाल में जेल ब्रेक की घटना हो चुकी है, तब यहां से सिमी के आठ खतरनाक आतंकी प्रधान प्रहरी रमाशंकर का गला रेतकर जेल से फरार हो गए थे। हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जेल से 10 किलोमीटर दूर मनीखेड़ी के पठार पर सभी को एनकाउंटर में मार गिराया था।

सीसीटीवी फुटेज देख कर रहे जांच
हरिनारायणचारी मिश्र, पुलिस आयुक्त, भोपाल ने कहा कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। शुरुआती जांच में चीनी ड्रोन दिख रहा है। तकनीकी विशेषज्ञों से भी इसकी जांच कराई जा रही है।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
अनुज शर्मा की मैराथन समीक्षा बैठक: लंबित कार्यों पर मांगी रिपोर्ट, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश ▶ STORY अनुज शर्मा की मैराथन समीक्षा बैठक: लंबित कार्यों पर मांगी… विश्व ओआरएस दिवस: मेकाज में दस्त से बचाव हेतु मरीजों को किया जागरूक ▶ STORY विश्व ओआरएस दिवस: मेकाज में दस्त से बचाव हेतु मरीजों… विश्व बाघ दिवस: सोनपुर में बच्चों को मिला बाघ संरक्षण का पाठ ▶ STORY विश्व बाघ दिवस: सोनपुर में बच्चों को मिला बाघ संरक्षण… नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को भारत का आधिकारिक दौरा निमंत्रण ▶ STORY नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को भारत का आधिकारिक दौरा… छत्तीसगढ़: बागवानी फसलों का बीमा 31 जुलाई तक, प्राकृतिक जोखिमों से मिलेगी सुरक्षा ▶ STORY छत्तीसगढ़: बागवानी फसलों का बीमा 31 जुलाई तक, प्राकृतिक जोखिमों… बीजापुर में 49 लाख के इनामी 8 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, शांति की बड़ी पहल ▶ STORY बीजापुर में 49 लाख के इनामी 8 नक्सलियों का आत्मसमर्पण,… कवर्धा के मुड़वाही में मलेरिया का प्रकोप: 35 मरीज अस्पताल में भर्ती ▶ STORY कवर्धा के मुड़वाही में मलेरिया का प्रकोप: 35 मरीज अस्पताल… देशभर में मूसलाधार बारिश का कहर: गुजरात में फैक्ट्रियां ठप, MP-छत्तीसगढ़ रेड अलर्ट पर ▶ STORY देशभर में मूसलाधार बारिश का कहर: गुजरात में फैक्ट्रियां ठप,… CM विष्णु देव साय का एकलव्य छात्रों से संवाद, मेहनत और शिक्षा को बताया सफलता की कुंजी ▶ STORY CM विष्णु देव साय का एकलव्य छात्रों से संवाद, मेहनत… छत्तीसगढ़ के पहले स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, खेल विकास को मिलेगी नई उड़ान ▶ STORY छत्तीसगढ़ के पहले स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले: पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले: पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित और… मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से 'जनविश्वास अभियान' का आगाज़: CM, मंत्री उतरेंगे मैदान में ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से 'जनविश्वास अभियान' का आगाज़:…