बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
all news

IRCTC Master List Trick: अब हर बार मिलेगा कंफर्म ट्रेन टिकट, जानिए आसान तरीका

नई दिल्ली 
भारतीय रेलवे (Indian Railways) में ट्रेन का कंफर्म टिकट मिलना कई बार मुश्किल साबित होता है, खासकर त्योहारों या छुट्टियों के दौरान। लेकिन अब आईआरसीटीसी (IRCTC) ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक बेहद उपयोगी फीचर ‘मास्टर लिस्ट’ शुरू किया है। इसकी मदद से टिकट बुकिंग का समय कम होता है और कंफर्म टिकट मिलने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

क्या है IRCTC की मास्टर लिस्ट सुविधा?
अक्सर ऑनलाइन टिकट बुक करते समय सबसे ज्यादा समय यात्रियों का नाम, उम्र, जेंडर और अन्य जानकारी भरने में चला जाता है। ऐसे में अगर आप पहले से मास्टर लिस्ट बना लेते हैं, तो ये सारी डिटेल्स सेव रहती हैं। टिकट बुकिंग के दौरान बस यात्री का नाम सिलेक्ट करना होता है, जिससे बुकिंग प्रक्रिया बेहद तेज हो जाती है।
 
मास्टर लिस्ट कैसे बनाएं?
1. सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाएं।
2. Login पर क्लिक करके अपने अकाउंट में साइन इन करें।
3. My Account सेक्शन में जाकर My Profile चुनें।
4. यहां Add/Modify Master List का विकल्प मिलेगा।
5. यात्री का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, मोबाइल नंबर और आधार नंबर भरें।
6. आधार वेरिफिकेशन पूरा होते ही यात्री की जानकारी आपकी मास्टर लिस्ट में जुड़ जाएगी।

क्या है इसका फायदा?
अब हर बार टिकट बुकिंग के समय आपको यात्री की जानकारी दोबारा नहीं भरनी पड़ेगी। बस मास्टर लिस्ट से नाम चुनें और तुरंत बुकिंग पूरी करें।

    बुकिंग प्रक्रिया तेज होगी
    कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी
    वेटिंग लिस्ट की झंझट से राहत मिलेगी

विज्ञापन
Advertisement

आईआरसीटीसी के वरिष्ठ कार्यपालक नवीन कुमार का कहना है कि 'मास्टर लिस्ट फीचर से यात्रियों का समय बचेगा और तेज बुकिंग के कारण कंफर्म सीट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी।'

पेमेंट में भी बचाएं समय
यदि आप IRCTC वॉलेट से भुगतान करते हैं या QR कोड स्कैन करके पेमेंट करते हैं, तो कार्ड डिटेल्स भरने का समय बच जाता है। चूंकि टिकट बुकिंग के दौरान कुछ ही सेकंड का अंतर तय करता है कि टिकट कंफर्म होगा या नहीं, इसलिए हर सेकंड कीमती है।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
भारत का चावल निर्यात 5% बढ़ा, गैर-बासमती मांग से वैश्विक बाजार स्थिर ▶ STORY भारत का चावल निर्यात 5% बढ़ा, गैर-बासमती मांग से वैश्विक… सपाद लक्षेश्वर धाम में विराट अनुष्ठान: देशभर से उमड़ेंगे संत-श्रद्धालु ▶ STORY सपाद लक्षेश्वर धाम में विराट अनुष्ठान: देशभर से उमड़ेंगे संत-श्रद्धालु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में टेका माथा, छत्तीसगढ़ की खुशहाली की मांगी दुआ ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में टेका माथा, छत्तीसगढ़… मध्य प्रदेश का सफल 'टाइगर रिवाइल्डिंग' मॉडल: 20+ बाघों ने अपनाया प्राकृतिक जीवन ▶ STORY मध्य प्रदेश का सफल 'टाइगर रिवाइल्डिंग' मॉडल: 20+ बाघों ने… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: बंगाल के डीप डिप्रेशन से दो दिन मुसीबत ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: बंगाल के डीप डिप्रेशन… छत्तीसगढ़ बनेगा खेल हब: विजन 2047 की दिशा में सरकार का बड़ा कदम ▶ STORY छत्तीसगढ़ बनेगा खेल हब: विजन 2047 की दिशा में सरकार… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को सराहा ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, गांवों के विकास से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, गांवों के विकास से साकार होगा… कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी ▶ STORY कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, दोषी साबित हुए तो हो सकती है 10 साल तक की सजा ▶ STORY तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज,… मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े लाभ ▶ STORY मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े… Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 4 दिन झमाझम बारिश; कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट ▶ STORY Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले…