बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
राजधानी

दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम में Air Taxi, ऑफिस और अस्पताल पहुंचने में होंगे सिर्फ मिनट, जानें पूरी तैयारी

 नई दिल्ली 

दिल्ली-NCR में रहने वाले लोगों को अक्सर भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है. इस प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए Air Tax का प्रस्ताव सामने आया है. इसके बाद सेंट्रल दिल्ली से गुरुग्राम का सफर सिर्फ 12 मिनट में पूरा होगा. 

एयर टैक्सी कॉरिडोर योजना की दिल्ली -NCR में लगने वाले समय को घटाकर मिनटों में कर सकती है. भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एयर टैक्सी कॉरिडोर की यह पहल दिल्ली-NCR में ट्रैफिक जाम और बुनियादी ढांचे की पुरानी समस्या का सॉल्यूशन बन सकती है. 

दिल्ली वालों को गुरुग्राम और नोएडा की कनेक्टिविटी 

विज्ञापन
Advertisement

CII ने गुरुग्राम-कनॉट प्लेस-नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाले एक पायलट एडवांस्ड एयर मोबिलिटी कॉरिडोर प्रपोजल पेश किया है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (eVTOL) फ्लाइट और अन्य  टेक्नोलॉजी पर काम को शामिल करके दिल्ली-NCR में एविएशन इकोसिस्टम को सुरक्षित तरीके से शामिल किया जा सकता है. हालांकि अभी यह प्रपोजल है और इसको कोई आधिकारिक मंजूरी नहीं मिली है. 

सफल होने के बाद और भी शहरों में हो सकेगा शुरू

दिल्ली-NCR में यह मॉडल सफल होता है तो आगे चलकर इस मॉडल को देश के अन्य बड़े शहरों में शामिल किया जा सकेगा. इसमें मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद जैसे नाम शामिल होंगे. 

एयर एम्बुलेंस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को फायदा 

दिल्ली-NCR में एयर टैक्सी का एम्बुलेंस में भी किया जा सकता है. इसके लिए अस्पतालों पर वर्टीपोर्ट्स तैयार किए जाएंगे. इसकी मदद एम्स समेत दूसरे बड़े अस्पतालों के बीच मरीज को रेफर करना आसान हो जाएगा. 

ट्रैवल टाइम में होगी बारी कटौती 

एयर टैक्सी की मदद से ट्रैवल टाइम में भारी कटौती आएगी. रिपोर्ट के मुताबिक, सेंट्रल दिल्ली से गुरुग्राम तक का सफर 12 मिनट से कम समय में होगा. सड़क से सफर में 1  घंटे से करीब डेढ़ घंटा लगता है. 

कनॉट प्लेस से नोएडा इंटरनेशनल नेशनल एयरपोर्ट का सफर 20 मिनट से कम समय में होगा. सड़क से इस सफर में करीब 2 से 3 घंटे का समय लगता है.

आगे क्या होंगे चुनौतियां? 

देश की राजधानी होने की वजह से दिल्ली में कुछ हिस्से हाई सेंसटिव जोन हैं. दिल्ली कैंट, लुटियंस दिल्ली और IGI एयरपोर्ट के ऊपर से एयर टैक्सी को उड़ने की परमिशन नहीं दी जा सकती है. इसके लिए DGCA को नए स्टैंडर्ड और रूट्स तैयार करने होंगे. फायर सेफ्टी, इमरजेंसी इवैक्यूएशन और स्टॉप फ्री क्लीयरेंस जरूरी होगी. 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
'आवारापन 2' की ऐतिहासिक एडवांस बुकिंग, तोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड! ▶ STORY 'आवारापन 2' की ऐतिहासिक एडवांस बुकिंग, तोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड! मध्य प्रदेश: 7 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 40 KM/घंटा की रफ्तार से हवाएँ ▶ STORY मध्य प्रदेश: 7 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 40… छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट ▶ STORY छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, अगले 3 दिन भारी बारिश… छत्तीसगढ़ में रेलवे ने शुरू की पहली बाइक रेंटल सेवा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में रेलवे ने शुरू की पहली बाइक रेंटल सेवा,… छत्तीसगढ़ के स्टील का यहीं हो अधिकतम मूल्य संवर्धन, डाउनस्ट्रीम उद्योगों को बढ़ावा देने पर CM साय का जोर ▶ STORY छत्तीसगढ़ के स्टील का यहीं हो अधिकतम मूल्य संवर्धन, डाउनस्ट्रीम… छत्तीसगढ़ टीम ने चंदौली के प्रमुख बांधों की सुरक्षा व्यवस्था का किया गहन निरीक्षण ▶ STORY छत्तीसगढ़ टीम ने चंदौली के प्रमुख बांधों की सुरक्षा व्यवस्था… केसली में हिंदी-छत्तीसगढ़ी रचनाओं का संगम, श्रोताओं ने उठाया लुत्फ़ ▶ STORY केसली में हिंदी-छत्तीसगढ़ी रचनाओं का संगम, श्रोताओं ने उठाया लुत्फ़ धमतरी का मांदर राष्ट्रपति भवन में, सरईटोला के कलाकार बढ़ाएंगे छत्तीसगढ़ का मान ▶ STORY धमतरी का मांदर राष्ट्रपति भवन में, सरईटोला के कलाकार बढ़ाएंगे… बिलासपुर में महिलाओं की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा: 300 फीट के ध्वज संग देशप्रेम ▶ STORY बिलासपुर में महिलाओं की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा: 300 फीट के… ‘आजादी की धुन’ में गूंजा देशभक्ति का संदेश, CM विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को किया नमन ▶ STORY ‘आजादी की धुन’ में गूंजा देशभक्ति का संदेश, CM विष्णु… खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद ▶ STORY खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत… किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु…