बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
झारखंड

पलामू में झारखंड का पहला टाइगर सफारी ‘राजगीर मॉडल’ पर बनेगा

रांची
झारखंड सरकार ने राज्य के पहले टाइगर सफारी की स्थापना के लिए बिहार के राजगीर मॉडल को अपनाने का निर्णय लिया है। कभी माओवाद से प्रभावित रहे पलामू क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पलामू बाघ अभयारण्य (पीटीआर) में फिलहाल पांच बाघ हैं। उन्होंने कहा, ''पलामू बाघ अभयारण्य में टाइगर सफारी विकसित करने के लिए राजगीर मॉडल को अपनाने का निर्णय लिया गया है। प्रस्ताव को पहले राज्य वन्यजीव बोर्ड मंजूरी के लिए भेजा जाएगा और इसके बाद इसे केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण को स्वीकृति हेतु भेजा जाएगा।''

पीटीआर के उपनिदेशक प्रजेश जेना ने बताया कि सफारी के लिए कम से कम 150 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी। जेना ने कहा, ''राजगीर सफारी देश के पहले सफल मॉडलों में से एक है। वहां कांच का पुल जैसे कई आकर्षण जोड़े गए जिससे पर्यटन में वृद्धि हुई और क्षेत्र को सतत आर्थिक विकास का मॉडल मिला। हम उसी मॉडल को अपनाना चाहते हैं।'' यह प्रस्ताव शनिवार को झारखंड के पर्यटन मंत्री सुधिव्य कुमार की अध्यक्षता में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुई बैठक में पेश किया गया। इस परियोजना की लागत करीब 250 करोड़ रुपये आंकी गई है। पलामू बाघ अभ्यारण्य 1,129 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है, जिसमें से 414.08 वर्ग किलोमीटर कोर एरिया और 715.85 वर्ग किलोमीटर बफर जोन है। बफर जोन में से 53 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर्यटकों के लिए खुला है।

जेना ने बताया, ''सफारी के लिए भूमि की पहचान रिजर्व के पुटूगढ़ क्षेत्र में की गई है। यह परियोजना सभी मानकों के पालन के साथ स्थापित की जाएगी।'' उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र वर्षों से नक्सल प्रभावित और पिछड़ा रहा है, जहां रोजगार के अवसर नगण्य रहे हैं। अधिकारी ने कहा, ''यह टाइगर सफारी केवल मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि पर्यटन के जरिए क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन का जरिया बनेगी।'' राज्य सरकार ने 400 साल पुराने पलामू किले के पुनरुद्धार और पलामू के पास स्थित कमलदीह झील के सौंदर्यीकरण के लिए एक अलग प्रस्ताव तैयार करने का भी निर्णय लिया है ताकि क्षेत्र का समग्र विकास किया जा सके। पर्यटन, कला, संस्कृति और खेल राज्य मंत्री सुधिव्य कुमार ने शनिवार को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की और राज्य में खेल व पर्यटन विकास को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा, ''धोनी जी का अनुभव झारखंड में खेल और पर्यटन को नई दिशा और ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। राज्य सरकार को पूर्ण विश्वास है कि वह सहयोग करेंगे।''

 

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
एयर इंडिया 1 सितंबर से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बहाल करेगा, फ्रीक्वेंसी भी बढ़ेगी ▶ STORY एयर इंडिया 1 सितंबर से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बहाल करेगा,… छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिले **630 करोड़**, सशक्तिकरण की नई मिसाल ▶ STORY छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिले **630 करोड़**,… छत्तीसगढ़ का 'समाज कल्याण मॉडल' बना लाखों जरूरतमंदों की संजीवनी ▶ STORY छत्तीसगढ़ का 'समाज कल्याण मॉडल' बना लाखों जरूरतमंदों की संजीवनी छत्तीसगढ़: ढाई साल में श्रमिक कल्याण का नया अध्याय, बनी राष्ट्रीय पहचान ▶ STORY छत्तीसगढ़: ढाई साल में श्रमिक कल्याण का नया अध्याय, बनी… विष्णुदेव साय सरकार के ढाई साल: श्रमिक कल्याण में ऐतिहासिक उपलब्धियां ▶ STORY विष्णुदेव साय सरकार के ढाई साल: श्रमिक कल्याण में ऐतिहासिक… उत्तर छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, फिर थमेगा जोर ▶ STORY उत्तर छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, फिर… सरकारी भर्ती में ऐतिहासिक सुधार: आवेदन से नियुक्ति तक सब समयबद्ध व ऑनलाइन ▶ STORY सरकारी भर्ती में ऐतिहासिक सुधार: आवेदन से नियुक्ति तक सब… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 'मेरी बेटी–मेरा अभिमान' अभियान का किया शुभारंभ ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 'मेरी बेटी–मेरा अभिमान' अभियान का किया… 'मुस्कुराता बस्तर' पहल की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की सराहना ▶ STORY 'मुस्कुराता बस्तर' पहल की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की सराहना समाज कल्याण में छत्तीसगढ़ बना मिसाल, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहीं योजनाएं ▶ STORY समाज कल्याण में छत्तीसगढ़ बना मिसाल, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच… पंकज त्रिपाठी: 'बीज बोने में लगा समय', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से पहले का सफर ▶ STORY पंकज त्रिपाठी: 'बीज बोने में लगा समय', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर'… छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा क्रांति: CM साय के नेतृत्व में बदलती तस्वीर ▶ STORY छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा क्रांति: CM साय के नेतृत्व में…