LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
खेल

लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे करुण नायर प्रैक्टिस के दौरान हुए चोटिल, शुभमन गिल की बढ़ी मुश्किलें!

नई दिल्ली
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहला टेस्ट लीड्स में 20 जून से खेला जाना है। मगर इस मैच के शुरू होने से पहले भारतीय कैंप से बुरी खबर सामने आ रही है। लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे करुण नायर प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं। प्रैक्टिस के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद उनके पेट पर जाकर लगी। करुण नायर ने कुछ देर तो बैटिंग करना जारी रखा, मगर वह सहज नहीं दिखे। कुछ देर बाद उन्होंने प्रैक्टिस बंद कर दी और उन्हें फिजियो के साथ देखा गया। करुण नायर की यह चोट कितनी गंभीर है अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है।

करुण नायर ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मार्च 2017 में खेला था। 8 साल बाद उन्होंने अब भारतीय टीम में वापसी की है और उनके पहले टेस्ट की प्लेइंग XI में शामिल होने की संभावनाएं काफी अधिक है। हालांकि मैच से पहले उनकी यह चोट उनका इंतजार बढ़ा भी सकती है।

ऋषभ पंत ने कन्फर्म किया कि नवनियुक्त कप्तान शुभमन गिल विराट कोहली की विरासत को संभालेंगे और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में नंबर-4 पर बैटिंग करेंगे। वहीं पंत ने यह भी बताया कि वह खुद नंबर-5 पर बैटिंग करने वाले हैं। ऐसे में नंबर-3 और 6 का पायदान ही करुण नायर के लिए खाली है।

नायर ने 2016 में डेब्यू करने के बाद से छह टेस्ट मैच खेले हैं। पहले दो टेस्ट में कुछ खास प्रदर्शन न करने के बाद, उन्होंने इतिहास रच दिया और इस प्रारूप में तिहरा शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान उन्हें संघर्ष करना पड़ा जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। अब डोमेस्टिक क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के बाद उनकी 8 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है।

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.