बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
राजधानी

अबू धाबी की तरह नया नोएडा: 2041 मास्टर प्लान में 3000 उद्योग और 6 लाख आबादी की तैयारी

नोएडा
उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर के बीच बसने वाला 'नया नोएडा' (Naya Noida Master Plan 2041) (दादरी-नोएडा-गाजियाबाद विशेष निवेश क्षेत्र – DNGIR) भविष्य का सबसे आधुनिक औद्योगिक शहर बनने जा रहा है। इसे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी मॉडल पर विकसित किया जा रहा है।

औद्योगिक हब… 3 हजार फैक्ट्रियां और 21 हजार हेक्टेयर क्षेत्र
नया नोएडा करीब 21,000 हेक्टेयर के विशाल क्षेत्र में फैला होगा। मास्टर प्लान 2041 के अनुसार, इसका सबसे बड़ा हिस्सा यानी 8,811 हेक्टेयर क्षेत्र केवल उद्योगों के लिए आरक्षित किया गया है। यहां लगभग 3,000 छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां लगाई जाएंगी, जिससे यह क्षेत्र निवेश का ग्लोबल हब बनेगा।  इस नए शहर की अनुमानित आबादी करीब 6 लाख होगी। खास बात यह है कि इसमें से 3.5 लाख लोग माइग्रेंट (प्रवासी) होंगे, जो यहाँ के उद्योगों में काम करने के लिए आएंगे। आवासीय जरूरतों को पूरा करने के लिए 2,000 हेक्टेयर से अधिक जमीन का उपयोग किया जाएगा।

ईडब्ल्यूएस से लेकर एचआईजी फ्लैट्स तक
यहां हर आय वर्ग के लिए घर उपलब्ध होंगे। मास्टर प्लान में चार कैटेगरी और तीन टाइप के मकानों का प्रस्ताव है…
    EWS (आर्थिक रूप से कमजोर): 18.1 हेक्टेयर क्षेत्र।
    LIG (निम्न आय वर्ग): 40.8 हेक्टेयर क्षेत्र।
    MIG (मध्यम आय वर्ग): 29.9 हेक्टेयर क्षेत्र।
    HIG (उच्च आय वर्ग): 1.8 हेक्टेयर क्षेत्र।

पानी और पर्यावरण: गंगाजल और झीलों का संगम
शहर की प्यास बुझाने के लिए 300 MLD पानी की व्यवस्था की जाएगी, जिसमें गंगाजल और भूजल का मिश्रण होगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए मास्टर प्लान में खास प्रावधान हैं…
    झीलों और नहरों का निर्माण: 58.96 हेक्टेयर में लेक और 91.75 हेक्टेयर में कैनाल बनाई जाएंगी।
    जल संचयन: गिरते भूजल स्तर को सुधारने के लिए वेटलैंड विकसित किए जाएंगे।
    वाटर सप्लाई: कुल पानी में से 212 MLD उद्योगों को और 85 MLD घरेलू उपयोग के लिए दिया जाएगा।

विज्ञापन
Advertisement

80 गांवों की जमीन पर 'लैंड पूल' मॉडल
नया नोएडा को बुलंदशहर और दादरी के 80 गांवों की जमीन पर बसाया जा रहा है। यहां जमीन का अधिग्रहण 'लैंड पूलिंग' नीति के जरिए किया जाएगा, जिससे किसानों को भी शहर के विकास में भागीदार बनाया जा सके।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
मध्य प्रदेश: 7 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 40 KM/घंटा की रफ्तार से हवाएँ ▶ STORY मध्य प्रदेश: 7 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 40… छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट ▶ STORY छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, अगले 3 दिन भारी बारिश… छत्तीसगढ़ में रेलवे ने शुरू की पहली बाइक रेंटल सेवा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में रेलवे ने शुरू की पहली बाइक रेंटल सेवा,… छत्तीसगढ़ के स्टील का यहीं हो अधिकतम मूल्य संवर्धन, डाउनस्ट्रीम उद्योगों को बढ़ावा देने पर CM साय का जोर ▶ STORY छत्तीसगढ़ के स्टील का यहीं हो अधिकतम मूल्य संवर्धन, डाउनस्ट्रीम… छत्तीसगढ़ टीम ने चंदौली के प्रमुख बांधों की सुरक्षा व्यवस्था का किया गहन निरीक्षण ▶ STORY छत्तीसगढ़ टीम ने चंदौली के प्रमुख बांधों की सुरक्षा व्यवस्था… केसली में हिंदी-छत्तीसगढ़ी रचनाओं का संगम, श्रोताओं ने उठाया लुत्फ़ ▶ STORY केसली में हिंदी-छत्तीसगढ़ी रचनाओं का संगम, श्रोताओं ने उठाया लुत्फ़ धमतरी का मांदर राष्ट्रपति भवन में, सरईटोला के कलाकार बढ़ाएंगे छत्तीसगढ़ का मान ▶ STORY धमतरी का मांदर राष्ट्रपति भवन में, सरईटोला के कलाकार बढ़ाएंगे… बिलासपुर में महिलाओं की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा: 300 फीट के ध्वज संग देशप्रेम ▶ STORY बिलासपुर में महिलाओं की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा: 300 फीट के… ‘आजादी की धुन’ में गूंजा देशभक्ति का संदेश, CM विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को किया नमन ▶ STORY ‘आजादी की धुन’ में गूंजा देशभक्ति का संदेश, CM विष्णु… खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद ▶ STORY खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत… किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु… विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार से आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव ▶ STORY विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार…