भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में दिव्यांगजनों के कल्याण, पुनर्वास एवं सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश का चयन वर्ष 2026 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम एवं विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र के प्रभावी क्रियान्वयन तथा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण से संबंधित अन्य योजनाओं के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य’ श्रेणी में किया गया है। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दतिया जिला प्रशासन को बधाई दी है। दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े 3 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति से राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करेंगे।
उल्लेखनीय है कि दतिया कलेक्टर वानखेड़े के नेतृत्व में दतिया जिले में विशेष अभियान संचालित कर दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष शिविरों एवं जनसुनवाई के माध्यम से दिव्यांगजनों की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया गया है। साथ ही जरूरतमंद दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र एवं अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। पात्र दिव्यांगजनों को पेंशन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में भी उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में सभी के सर्वांगीण विकास के लिये राज्य शासन की संवेदनशीलता, प्रशासनिक प्रतिबद्धता एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है प्रदेश को मिला यह पुरस्कार। यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदेश के अन्य जिलों को भी दिव्यांगजन कल्याण एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
वास्तु गुरुजी उत्पाद
विज्ञापन
Vastu Guruji Hair Oil — 50 ml₹299
Pure SS (Stainless Steel) Spring – Clockwise₹950
Vastu Guruji Hair Oil — 100 ml₹590
Colour Iron Spring (Green) – Anti-Clockwise₹490
Iron Metal Strip 48″ × 0.5″ × 0.5mm (4 Feet)₹499उत्पाद देखें
Shubh Vivah Vastu Gift Set — Rabbit Pair, Kamdhenu & Prosperity Keyring₹4,199
Prosperity Keyring — Power of Infinity, Black, 2.5 inch₹550उत्पाद देखें
Stainless Steel Rod 12 inch (12 mm Diameter)₹945
Brass Ganesha Swastika Wall Hanging₹1,060
Geopathic Stress Rods Big₹1,399
Surya Dev 8 inch — Copper (without Moustache)₹3,100उत्पाद देखें
Moti (Pearl) for Moon — North 6 (Bhujang), 15–17 Pearls₹2,700
Brass Shankh — Medium, 7 inch, 1.28 kg₹2,499उत्पाद देखें
Brass Owl Idol — West Zone Vastu, Shiny Gold (3.5 inch)₹1,050
Power of Infinity₹1,250
Brass Shree Yantra₹2,750






























































अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे