बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…

ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी 2027 से बदलेंगे नियम

मुंबई 

अगर आप Amazon, Flipkart या किसी दूसरे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से अक्सर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, तो आपके लिए एक बड़ा बदलाव होने वाला है। कई बार ऑनलाइन सेल के दौरान किसी प्रोडक्ट पर 50 से 80 फीसदी तक डिस्काउंट दिखाया जाता है, लेकिन ग्राहक यह नहीं समझ पाते कि वास्तव में सामान की कीमत कितनी कम हुई है। वहीं, कुछ वेबसाइट पर खरीदारी करते समय एक्स्ट्रा चार्ज जोड़ दिए जाते हैं या ऐसे ऑफर दिखाए जाते हैं, जिनसे ग्राहक जल्दबाजी में सामान खरीद लेते हैं।

अब सरकार ने ऐसी परेशानियों को कम करने के लिए ई-कॉमर्स कंपनियों के नियमों में बदलाव किया है। Consumer Protection (E-Commerce) Rules, 2020 में संशोधन के बाद नए नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे। इनके तहत कंपनियों को डिस्काउंट के साथ पिछले 30 दिनों की सबसे कम कीमत भी दिखानी होगी। इसके अलावा Sponsored प्रोडक्ट की साफ पहचान करनी होगी। आइए जानते हैं कि 2027 से ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों को कौन-कौन से फायदे मिलने वाले हैं।

Online Shopping के नियम बदलने वाले हैं, ग्राहकों को मिलेंगे ये फायदे

विज्ञापन
Advertisement

1. अब डिस्काउंट के साथ दिखानी होगी पुरानी कीमत
ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान आपने कई बार देखा होगा कि किसी प्रोडक्ट पर 60 या 70 फीसदी डिस्काउंट दिखाया जाता है। नए नियमों के बाद कंपनियों को इस तरह के दावों में ज्यादा ट्रांसपेरेंसी रखनी होगी। अगर कोई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म किसी सामान या सर्विस पर कीमत कम होने का दावा करता है, तो उसे नई कीमत के साथ पुरानी कीमत भी दिखानी होगी।

2. Sponsored प्रोडक्ट की अलग से करनी होगी पहचान
Amazon और Flipkart पर किसी सामान को सर्च करने पर कई प्रोडक्ट सबसे ऊपर दिखाई देते हैं। इनमें कुछ प्रोडक्ट ऐसे भी होते हैं, जिनकी लिस्टिंग के लिए ब्रांड या सेलर पैसे देते हैं। यानी ग्राहक को पता चल सकेगा कि कौन सा प्रोडक्ट सामान्य सर्च रिजल्ट में आया है और कौन सा पैसे देकर ऊपर दिखाया गया है।

3. सर्च रिजल्ट में मनमानी नहीं कर पाएंगी कंपनियां
मान लीजिए आप किसी ई-कॉमर्स ऐप पर 20,000 रुपये से कम कीमत वाला स्मार्टफोन सर्च करते हैं। ऐसे में आपको उम्मीद होती है कि उसी बजट और आपकी जरूरत के हिसाब से फोन दिखाई देंगे। लेकिन अगर प्लेटफॉर्म जानबूझकर ऐसे प्रोडक्ट ऊपर दिखाता है, जो आपकी सर्च से मेल नहीं खाते या किसी खास सेलर को फायदा पहुंचाने के लिए रिजल्ट में हेरफेर करता है, तो यह ग्राहकों के लिए परेशानी बन सकता है। नए नियमों के तहत ई-कॉमर्स कंपनियां सर्च रिजल्ट या सर्च इंडेक्स में इस तरह हेरफेर नहीं कर सकेंगी।

4. प्रोडक्ट और सेलर की जानकारी मिलेगी साफ-साफ
ऑनलाइन सामान खरीदते समय ग्राहक को कई बार यह पता नहीं चल पाता कि प्रोडक्ट कौन बेच रहा है, उसकी वारंटी कितनी है या रिटर्न करने के लिए क्या शर्तें हैं। नए नियमों के तहत मार्केटप्लेस प्लेटफॉर्म को ग्राहकों के लिए जरूरी जानकारी उपलब्ध करानी होगी। इसमें प्रोडक्ट की Best Before या Use Before तारीख, रिटर्न और रिफंड की शर्तें, वारंटी, डिलीवरी और पेमेंट से जुड़ी जानकारी शामिल है।

5. बिना जरूरत के एक्स्ट्रा चार्ज नहीं जोड़ पाएंगी कंपनियां
कई बार ऑनलाइन खरीदारी करते समय ग्राहक को सामान की कीमत के अलावा कुछ ऐसे चार्ज भी दिखाई देते हैं, जिनके बारे में पहले जानकारी नहीं होती। नए नियमों के आने के बाद ई-कॉमर्स कंपनियां ग्राहकों से कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं वसूल सकेंगी।

वास्तु गुरुजी उत्पाद

विज्ञापन

💬 पाठकों की बात — पहली बात आपकी हो सकती है

अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे

Rana Sikander
लेखक / Author

राणा सिकंदर (वास्तु गुरुजी) — दबंग आवाज़ के संस्थापक, वरिष्ठ पत्रकार और रायपुर के वास्तु सलाहकार (VastuGuruji के संस्थापक)। पत्रकारिता में गहन साक्षात्कार, डेटा विश्लेषण और प्रभावशाली रिपोर्टिंग का अनुभव।

वास्तु गुरुजी राणा सिकंदर — प्रोफ़ाइल · रायपुर में वास्तु सलाहकार · Instagram · YouTube

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स अंबर फातिमा ने की सौजन्य भेंट ▶ STORY रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से IIMUN की चार्ज डी… रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट ▶ STORY रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की… सोना-चांदी भाव आज, 19 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना ₹130,882, चांदी का ताज़ा दाम ▶ STORY सोना-चांदी भाव आज, 19 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना… छत्तीसगढ़ मौसम आज, 19 नवंबर 2026 — किस ज़िले में कितना तापमान, कहाँ बारिश के आसार ▶ STORY छत्तीसगढ़ मौसम आज, 19 नवंबर 2026 — किस ज़िले में… छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्रों की कल होगी सघन मॉनिटरिंग और रायपुर में कानून-व्यवस्था की समीक्षा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्रों की कल होगी सघन मॉनिटरिंग… भारत में वॉयस एआई क्रांति के लिए स्केलर और विस्पर फ्लो ने शुरू किया इंडिया रन्स ऑन वॉयस हैकाथॉन ▶ STORY भारत में वॉयस एआई क्रांति के लिए स्केलर और विस्पर… Bengaluru Tech Summit 2026: 50 नए स्टार्टअप उत्पाद लॉन्च, AI और DeepTech को मिला मंच ▶ STORY Bengaluru Tech Summit 2026: 50 नए स्टार्टअप उत्पाद लॉन्च, AI… IIT कानपुर ने शुरू की AI Kavach लैब, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट क्षेत्र में बढ़ेगी सुरक्षा ▶ STORY IIT कानपुर ने शुरू की AI Kavach लैब, बैंकिंग और… भारत में AI कंप्यूटिंग को बड़ी ताकत, Neysa ने मुंबई में 8,192 AMD GPU क्लस्टर लगाया ▶ STORY भारत में AI कंप्यूटिंग को बड़ी ताकत, Neysa ने मुंबई… रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका बोले– विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका होगी सबसे अहम ▶ STORY रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका बोले– विकसित भारत-2047 के निर्माण… रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी बोले– एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम ▶ STORY रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी बोले– एनसीसी युवाओं में… रायपुर : दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, आत्मीयता के साथ हुआ संवाद ▶ STORY रायपुर : दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…