बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

MP School Education: विकासखंड अकादमिक समन्वयक और जन शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानें पूरी जानकारी

भोपाल
 समग्र शिक्षा अभियान मिशन के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विकासखंड अकादमिक समन्वयक और जन शिक्षक के पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य शिक्षा केंद्र ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को 20 सितंबर 2026 तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश जारी किए हैं।

निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक विकासखंड स्रोत केंद्र कार्यालय में विकासखंड अकादमिक समन्वयक के पांच पद भरे जाएंगे। वहीं, प्रत्येक 21 विद्यालयों पर एक जनशिक्षा केंद्र के मान से प्रति जनशिक्षा केंद्र में 2 जन शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

52 वर्ष से अधिक न हो आयु
राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने बताया कि विकासखंड अकादमिक समन्वयक एवं जन शिक्षक के लिए वही उच्च श्रेणी या माध्यमिक शिक्षक पात्र होंगे, जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 की स्थिति में 52 वर्ष से अधिक न हो। साथ ही उनके विरुद्ध कोई विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण या लंबे समय तक अनुपस्थित रहने की शिकायत लंबित नहीं होनी चाहिए।

चयन के लिए बनेगी समिति
चयन प्रक्रिया के लिए जिला स्तर पर समिति गठित की जाएगी, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त (जनजातीय कार्य), प्राचार्य डाइट, जिला परियोजना समन्वयक, सहायक परियोजना समन्वयक तथा कलेक्टर का एक प्रतिनिधि शामिल होगा।

विज्ञापन
Advertisement

यह रहेगा चयन कार्यक्रम

– 25 जुलाई तक विषय एवं समूहवार वरिष्ठता सूची तैयार होगी।

– 5 अगस्त को जिला स्तर पर काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।

– 13 अगस्त को अंतिम चयन सूची प्रकाशित की जाएगी।

– 20 सितंबर तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ ▶ STORY सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग में करोड़ों रुपये के विकास… वियतनाम नाव दुर्घटना में भारतीयों की मौत: पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख ▶ STORY वियतनाम नाव दुर्घटना में भारतीयों की मौत: पीएम मोदी ने… 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दिल्ली-NCR में कनेक्टिविटी क्रांति ▶ STORY 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दिल्ली-NCR में कनेक्टिविटी क्रांति महानदी जल विवाद सुलझाने की बड़ी पहल, ओडिशा के प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ सहमत ▶ STORY महानदी जल विवाद सुलझाने की बड़ी पहल, ओडिशा के प्रस्ताव… नक्सलमुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: अबूझमाड़-कोहकामेटा में बड़ा बदलाव ▶ STORY नक्सलमुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: अबूझमाड़-कोहकामेटा में बड़ा बदलाव महतारी वंदन योजना बन रही महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY महतारी वंदन योजना बन रही महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की… रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा संदेश ▶ STORY रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन… छत्तीसगढ़: अगले 4 दिन हल्की बारिश, फिर मध्य-दक्षिण में भारी वर्षा की संभावना ▶ STORY छत्तीसगढ़: अगले 4 दिन हल्की बारिश, फिर मध्य-दक्षिण में भारी… रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ बना नई मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दावा ▶ STORY रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ बना नई मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय… OTS योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, नवा रायपुर में बढ़ेगा निवेश ▶ STORY OTS योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, नवा रायपुर में बढ़ेगा… साय सरकार का बड़ा फैसला, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी सेवा का अवसर ▶ STORY साय सरकार का बड़ा फैसला, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी… खरोरा की बेटी अलका सोनी ने एमबीए में 92% अंक लाकर रचा नया कीर्तिमान ▶ STORY खरोरा की बेटी अलका सोनी ने एमबीए में 92% अंक…