बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

एम.पी. ट्रांस्को में मनाया गया राष्ट्रीय लाइनमैन दिवस, जबलपुर में 90 लाइनमैन किये गये सम्मानित

भोपाल
मध्यप्रदेश में विषम परिस्थितियों में भी भरोसेमंद विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित रखने वाले पॉवर सेक्टर की महत्वपूर्ण कड़ी लाइनमैन के योगदान को मान्यता देकर उन्हें सम्मानित करने के लिये मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांस्को) में 04 मार्च को राष्ट्रीय लाइनमैन एवं राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया। जबलपुर सहित एम.पी. ट्रांस्को के 40 ट्रांसमिशन लाइन मेन्टेनेंस कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश के लाइनमैनों को सम्मानित किया गया एवं सभी ने जीरो हार्म थीम पर सुरक्षा शपथ ली। मुख्यालय जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में एम.पी. ट्रांस्को के अधीक्षण अभियंता श्री डी.के. अग्रवाल और श्री आर. एस. पांडेय की उपस्थिति में 90 लाइनमैनों को सम्मानित किया गया।

चुनौतियों को सहज भाव से स्वीकार करते हैं ट्रांसको के मैदानी कर्मचारी
राष्ट्रीय लाइनमैन एवं राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर अपने संदेश में मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी ने कहा है कि संपूर्ण प्रदेश में एम.पी. ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइनों के देखरेख के लिये लाइन मेंटेनेन्स कर्मी 24X7 सजगता से अपना कार्य करते हैं।

इंजी. सुनील तिवारी ने कहा कि पूरे प्रदेश में सतत् रूप से निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित रखने का परिणाम है कि म.प्र. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी देश की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में से एक बनी हुई है। उन्होंने इन उपलब्धियों का श्रेय ट्रांसमिशन कार्मिकों को देते हुये उन्हें प्रथम पंक्ति में रखा और कहा कि संपूर्ण मनोयोग से जटिल भौगोलिक एवं विपरीत जलवायु परिस्थितियों की चुनौतियों को सहज भाव से स्वीकार करते हुए हमारे मैदानी कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं।

लाइनमैनों ने प्रस्तुत किया आर्कषक कविता पाठ
लाइनमैन दिलदार चौधरी, योगेश धुर्वे, चिंतामन कोरी आदि ने कविता के माध्यम से लाइनमैनों के कार्यों, चुनौतियों और उनकी जिम्मेदारियों का आर्कषक तरीके से उल्लेख किया। साथ ही लाइनमैनों के लिये सुरक्षा संबंधी प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई।

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला: मस्जिद-मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य ▶ STORY छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला: मस्जिद-मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य दिलीप सिंह जूदेव का राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय : CM विष्णु देव साय ▶ STORY दिलीप सिंह जूदेव का राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के… CM विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति पर हुई चर्चा ▶ STORY CM विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की सौजन्य… चिंतागुफा में दिखा खाकी का मानवीय चेहरा, ‘निवा दुवाड़ ते’ अभियान से गांव-गांव भरोसा जीत रही सुकमा पुलिस ▶ STORY चिंतागुफा में दिखा खाकी का मानवीय चेहरा, ‘निवा दुवाड़ ते’… महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा संगम ▶ STORY महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा… छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की कृषि यंत्रों की पूजा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की… पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा ▶ STORY पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार… छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर ▶ STORY छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें :… Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें धन, करियर, प्रेम और सेहत का हाल ▶ STORY Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: 12 राशियों का कैसा… मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने बचाई जिंदगियां ▶ STORY मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने बचाई जिंदगियां स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और इतिहास की झांकी ▶ STORY स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और…