बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
अंतराष्ट्रीय

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन ने देश में हॉट डॉग बेचने और खाने पर लगाया प्रतिबंध

नई दिल्ली
इनदिनों अमेरिका के फेमस स्ट्रीट फूड हॉट डॉग के नॉर्थ कोरिया के लोग दिवाने हो रहे हैं. पिछले कुछ सालों से ये स्ट्रीट फूड वहां काफी लोकप्रिय हुआ है. इसी बीच वहां के तानाशाह ने किम जोंग-उन ने हॉट डॉग को देश में बैन कर दिया. इसके पीछे की जो वजह बताई, वो भी काफी मजेदार है. उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन ने देश में हॉट डॉग खाने और बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसे पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव को खत्म करने के कदम के रूप में देखा जा रहा है. अब, अगर कोई व्यक्ति हॉट डॉग पकाते या बेचते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे देश के कुख्यात श्रम शिविरों में सजा भुगतनी पड़ सकती है.

हॉट डॉग पर प्रतिबंध क्यों?
कहा जा रहा है कि यह प्रतिबंध दक्षिण कोरिया से प्रेरित अमेरिकी व्यंजन 'बुदाए-जिगे' के बढ़ते चलन के कारण लगाया गया है. बुदाए जिगे को यहां 'आर्मी बेस स्टू' भी कहा जाता है. इसमें हॉट डॉग और स्पैम जैसे मांस शामिल होते हैं. ये एक तरह से हॉट डॉग ही है. 1950 में कोरियाई युद्ध के दौरान अमेरिकी सैनिकों द्वारा छोड़े गए मांस का उपयोग इसे बनाया जाता था.

स्ट्रीट वेंडरों को चेतावनी
उत्तर कोरिया में यह व्यंजन 2017 के आसपास लोकप्रिय होना शुरू हुआ. लेकिन अब इसे 'पूंजीवादी संस्कृति' का प्रतीक मानते हुए इसे पूरी तरह से बैन कर दिया गया है.उत्तर कोरिया के उत्तरी प्रांत रयांगगांग के एक विक्रेता ने बताया कि बाजार में बुदाए-जिगे बेचना बंद हो चुका है. अधिकारियों ने घोषणा की है कि अगर कोई इस फूड आयटक को बेचते हुए पकड़ा गया, तो उसकी दुकान को बंद कर दी जाएगी.

यहां तलाक पर भी सख्ती
इसके अलावा, उत्तर कोरिया में तलाक लेने वालों पर भी सख्त कार्रवाई हो रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, तलाक को सरकार 'विरोधी समाजवादी कृत्य' मानती है और किसी भी कानूनी तलाक को सरकार की स्वीकृति की आवश्यकता होती है.तलाक लेने वालों को एक से छह महीने तक श्रम शिविर में भेजा जा रहा है. महिला तलाकशुदाओं को पुरुषों की तुलना में अधिक कठोर सजा दी जा रही है. दक्षिण प्योंगन प्रांत की एक तलाकशुदा महिला ने बताया कि श्रम शिविर में लगभग 80 महिलाएं और 40 पुरुष कैद हैं. इनमें से करीब 30 पुरुष और महिलाएं तलाक के कारण सजा भुगत रहे हैं. महिलाओं को पुरुषों से अधिक लंबी सजा दी जा रही है.

विज्ञापन
Advertisement

देश में लागू हैं कई कठोर नीतियां और प्रतिबंध
उत्तर कोरिया में पश्चिमी और दक्षिण कोरियाई संस्कृति के प्रभाव को रोकने के लिए कई कठोर कदम उठाए गए हैं. इन कदमों में पारंपरिक व्यंजनों और रीति-रिवाजों को बढ़ावा देने और बाहरी प्रभावों पर पूर्ण प्रतिबंध शामिल है. विशेषज्ञ मानते हैं कि इन प्रतिबंधों का मकसद जनता पर नियंत्रण बनाए रखना और विदेशी संस्कृति के प्रवेश को रोकना है. यह उत्तर कोरियाई सरकार की कठोर नीतियों का एक और उदाहरण है.

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…