बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
पंजाब

मुल्लांपुर में अब लग्जरी कोठियां बनेंगी, GMADAका 309 एकड़ का प्रोजेक्ट, जमीन की कीमत ₹60 हजार प्रति गज तक

चंडीगढ़ 
 सिटी ब्यूटीफुल के नाम से देश- दुनिया में विख्यात चंडीगढ़ जैसा एक और नया शहर बसाने की तैयारियां शुरू हो गई है. पंजाब सरकार ने न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में 309.30 एकड़ जमीन पर लो डेंसिटी आवासीय टाउनशिप विकसित की जाएगी जहां पुराने चंडीगढ़ के VIP सेक्टरों की तर्ज पर बड़ी- बड़ी लग्जरी कोठियां और बंगले बनाए जाएंगे. किसानों को जमीन के बदले प्रति एकड़ 6.24 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। 

उन्हें 29 जून तक अपना सहमति पत्र ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट ऑथोरिटी (GMADA) को देना होगा. इसके बाद, आगामी प्रकिया शुरू की जाएगी. मुल्लांपुर में गरीबदास गांव के पास विकसित होने वाला यह इलाका भीड़- भाड़ से दूर और हरियाली व पर्यावरण के अनुकूल रहेगा। 

यह रहेगी प्लॉट की कीमत
इस योजना में 500 गज (1 कनाल) और 1,000 गज (2 कनाल) के बड़े प्लॉट मिलेंगे. इनकी कीमत करीब 60 हजार रुपए प्रति गज हो सकती है. आवेदन करते समय कुल कीमत के 10% पैसे का भुगतान करना होगा। 

न्यू चंडीगढ़ की खासियतें

विज्ञापन
Advertisement

  •     हरियाली और पर्यावरण अनुकूल बसाएं जा रहे न्यू चंडीगढ़ शहर को ग्रिड पैटर्न में बसाया जाएगा जिससे ट्रैफिक और प्लानिंग बेहतर रहेगी। 
  •     60, 45 और 30 मीटर चौड़ी सड़कों का मजबूत नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। 
  •     GMADA एक्सप्रेस-वे से बद्दी और आनंदपुर साहिब तक आसान कनेक्टिविटी मिलेगी। 
  •     करीब 33% एरिया को हरियाली क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा जिसमें पार्क और ओपन स्पेस शामिल हैं। 
  •     900 हेक्टेयर में स्पोर्ट्स और मनोरंजन सुविधाएं जैसे स्टेडियम और गोल्फ कोर्स विकसित होंगे। 
  •     रिहायशी, मेडिसिटी, एजुकेशन सिटी, ट्रांसपोर्ट टर्मिनल और प्रस्तावित मेट्रो के साथ रोजगार और आवागमन की बेहतर व्यवस्था होगी। 

किसानों को मिलेगी सुविधा

इस योजना के लिए जमीन देने वालों को लैंड पूलिंग की सुविधा का लाभ मिलेगा. इस पॉलिसी के तहत प्रति एकड़ जमीन के बदले मालिक को 1,600 वर्ग गज आवासीय प्लॉट या 1,000 वर्ग गज आवासीय प्लॉट के साथ 200 वर्ग गज का कमर्शियल प्लॉट मिल सकता है. इस प्लॉट में बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलेगी. यदि सरकार जमीन बेचती है या विकसित परियोजना से मुनाफा अर्जित करती है तो जमीन देने वाले किसानों को भी इसका फायदा पहुंचेगा। 

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ। 

इको सिटी के पास बसेगी सोसाइटी
यह स्कीम न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में मुल्लांपुर गरीबदास गांव के पास बनाई जा रही है। यहां बड़े-बड़े प्लॉट और फार्महाउस जैसे घर बनाए जाएंगे। यानी कम भीड़-भाड़ वाला इलाका होगा। इसका मकसद है कि हरियाली और पर्यावरण का संतुलन बना रहे।

GMADA के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि इसे लोग काफी पसंद करेंगे, क्योंकि पहले ही इस इलाके में GMADA की ओर से ईको सिटी-1, ईको सिटी-2 और मेडिसिटी बसाई गई हैं।

एक से दो कनाल के होंगे प्लॉट
इस स्कीम में 500 गज (1 कनाल) और 1000 गज (2 कनाल) के बड़े प्लॉट मिलेंगे। इनकी कीमत करीब 60 हजार रुपए प्रति गज हो सकती है। यानी 500 गज का प्लॉट लगभग 3 करोड़ तक पड़ सकता है।

आवेदन करते समय कुल कीमत का 10% पैसा (EMD) जमा करना होगा। स्कीम में कुल प्लॉटों की संख्या अभी तक क्लियर नहीं है, लेकिन योजना में लगभग 185 से 200 के बीच रहने की उम्मीद है।

6 शहरों की स्टडी की गई
लो-डेंसिटी योजना दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, गुरुग्राम, गांधीनगर और लखनऊ में भी है। इन इलाकों की स्टडी भी GMADA की टीम ने की है, ताकि योजना को अच्छे तरीके से पूरा किया जा सके। इसके अलावा GMADA पहले ही न्यू चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित कर रहा है। यहां भी चंडीगढ़ की तरह 17 सेक्टर काटे गए हैं।

किसानों को लैंड पूलिंग
जमीन मालिकों के पास नकद मुआवजे के अलावा लैंड पूलिंग पॉलिसी का विकल्प भी है। इस पॉलिसी के तहत प्रति एकड़ जमीन के बदले मालिक को 1,600 वर्ग गज आवासीय प्लॉट या 1,000 वर्ग गज के आवासीय प्लॉट के साथ 200 वर्ग गज का कमर्शियल प्लॉट (SCO) मिल सकता है। इसके अलावा पूरा एरिया पहले ही बस चुका है, जिससे इलाके के लोगों का फायदा होगा।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
ऑपरेशन निश्चय: खरोरा पुलिस ने 120 पौवा अवैध शराब के साथ तस्कर को दबोचा ▶ STORY ऑपरेशन निश्चय: खरोरा पुलिस ने 120 पौवा अवैध शराब के… छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने कांवरियों को कराया नि:शुल्क जलपान: सेवा और आस्था का संगम ▶ STORY छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने कांवरियों को कराया नि:शुल्क जलपान: सेवा… कैबिनेट के बड़े फैसले: विकास और जनकल्याण को मिली नई रफ्तार ▶ STORY कैबिनेट के बड़े फैसले: विकास और जनकल्याण को मिली नई… बच्चों के सर्वांगीण विकास से साकार होगा समृद्ध छत्तीसगढ़ का सपना ▶ STORY बच्चों के सर्वांगीण विकास से साकार होगा समृद्ध छत्तीसगढ़ का… छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए सरकार की बड़ी पहल ▶ STORY छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए सरकार की… छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को मिलेगा नया संबल, कलाकार होंगे आर्थिक रूप से सशक्त ▶ STORY छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को मिलेगा नया संबल, कलाकार होंगे… यमन तट के पास भारतीय जहाज पर हमला, सभी 14 नाविक सुरक्षित ▶ STORY यमन तट के पास भारतीय जहाज पर हमला, सभी 14… भारत में स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम ₹1.2 लाख करोड़ पार, 9% की दमदार वृद्धि ▶ STORY भारत में स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम ₹1.2 लाख करोड़ पार, 9%… गरीबी को मात देकर कोरिया के बेटों ने नेपाल में लहराया तिरंगा ▶ STORY गरीबी को मात देकर कोरिया के बेटों ने नेपाल में… संत रविदास के समरसता, समानता और भक्ति के आदर्श विकसित भारत की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY संत रविदास के समरसता, समानता और भक्ति के आदर्श विकसित… सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी,… छत्तीसगढ़ के कृषि महाविद्यालयों में प्रवेश: कल से ऑनलाइन काउंसलिंग ▶ STORY छत्तीसगढ़ के कृषि महाविद्यालयों में प्रवेश: कल से ऑनलाइन काउंसलिंग