बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

12 मार्च को पीएम मोदी का मॉरिशस दौरा, राष्ट्रीय दिवस समारोह मैं शामिल होंगे

नई दिल्ली

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचन्द्र रामगुलाम ने शुक्रवार को इस बात की घोषणा की है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में चीफ गोस्ट के तौर पर शामिल होंगे। पीएम मोदी 11-12 मार्च को पोर्ट लुईस का दौरा करने वाले हैं। उन्होंने संसद में इसका ऐलान किया। पूरे सदन ने तालियों की गड़गड़ाहट से इस फैसले का स्वागत किया।

नवीनचन्द्र रामगुलाम ने संसद में इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मोदी के लिए ऐसे कार्यक्रम में भाग लेना विशेष सम्मान की बात है, खासकर जब उनका शेड्यूल काफी व्यस्त है। हाल ही में वह पेरिस और अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में शामिल हुए थे।

रामगुलाम ने कहा, "मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मेरे निमंत्रण पर रत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे राष्ट्रीय दिवस समारोह के लिए अतिथि विशेष बनने के लिए सहमति दी है। यह हमारे देश के लिए एक सम्मान की बात है कि हम इस प्रतिष्ठित व्यक्तित्व की मेजबानी कर रहे हैं। वह अपनी अत्यधिक व्यस्तता और पेरिस और अमेरिका के हालिया दौरे के बावजूद इस सम्मान को हमें दे रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "पीएम मोदी का यह दौरा भारत और मॉरीशस के बीच मजबूत और स्थिर संबंधों का प्रतीक है।"

विज्ञापन
Advertisement

मॉरीशस अपने राष्ट्रीय दिवस को हर साल 12 मार्च को मनाता है। इस दिन उसे 1968 में ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता मिली थी। इस दिन को 1992 में राष्ट्रमंडल में गणराज्य के रूप में रूपांतरित होने के रूप में भी मनाया जाता है। इससे पहले, नवम्बर 2024 में पीएम मोदी ने रामगुलाम को मॉरीशस में ऐतिहासिक चुनावी जीत पर बधाई दी थी।

अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा था कि वह रामगुलाम के साथ मिलकर हमारे अद्वितीय साझेदारी को और मजबूत करने का इंतजार कर रहे हैं।

भारत और मॉरीशस के बीच करीबी और लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते हैं। इन रिश्तों की मुख्य वजह यह है कि भारतीय मूल के लोग मॉरीशस की 12 लाख की जनसंख्या का लगभग 70 प्रतिशत हैं।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद ▶ STORY खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत… किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु… विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार से आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव ▶ STORY विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार… कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक कृषि यंत्रों की पूजा और गेड़ी की धूम ▶ STORY कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक… मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और कृषि परंपरा की दिखी जीवंत झांकी ▶ STORY मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और… हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति, परंपरा और किसान सम्मान का पर्व है हरेली ▶ STORY हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति,… प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त बनाई ▶ STORY प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त… भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ▶ STORY भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं चलेगा ▶ STORY ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16 जिलों को किया सावधान ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16… हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति का रंग, विशेष आयोजन की तैयारी ▶ STORY हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति… सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजा बेलदार सिवनी ▶ STORY सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया…