बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

पटना में होगा 4.26 किमी फोरलेन सड़क का निर्माण

पटना

बिहार की राजधानी पटना को ट्रैफिक जाम से जल्द राहत मिल जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को प्रगति यात्रा के दौरान राजीवनगर और आनंदपुरी नाला पर बनने वाली दो फोरलेन सड़कों का निरीक्षण किया। इस परियोजना पर लगभग 181 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन सड़कों की कुल लंबाई 4.26 किमी होगी। इससे लगभग 2 लाख लोगों को फायदा होगा। इससे शहर के बीचों-बीच यातायात सुगम होगा और जाम की समस्या कम होगी।

राजधानी पटना के अंदर बन रही फोरलेन सड़क
शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान इन प्रस्तावित सड़कों का जायजा लिया। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 180.99 करोड़ रुपये होगी। इससे करीब 2 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इन सड़कों के निर्माण से पटना की मुख्य सड़कों पर यातायात का बोझ कम होगा। लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। यही नहीं सीएम नीतीश कुमार ने पटना को और भी कई तोहफे दे दिए हैं। नीचे पढ़िए और जानिए कि पटना वालों को क्या-क्या नया मिलने वाला है।

पटना शहरी क्षेत्र के लिए
    जे०पी० गंगा पथ को पश्चिम की ओर कोइलवर के वीर कुंवर सिंह सेतु तक परबट ओर मोकामा के राजेन्द्र सेतु तक पुराने राष्ट्रीय उच्च पथ-31 का चौड़ीकरण किया जायेगा।
    जे०पी० गंगा पथ के दक्षिण दीघा से सभ्यता द्वार के बीच वाले स्थान में पार्क एवं नागरिक सुविधाओं का समेकित विकास किया जायेगा।
    सभ्यता द्वार को पूरब की ओर से पक्के गंगा घाट तथा पश्चिम की ओर एकता भवन से जोड़ा जायेगा तथा पटना हाट और पार्किंग का निर्माण किया जायेगा।
    नेहरू पथ के दोनों तरफ रूपसपुर नहर से सगुना मोड़ तक भूमिगत नाले के साथ पथ का निर्माण एवं इसका चौड़ीकरण किया जायेगा।
    खगौल नेहरू पथ-अशोक राजपथ तक रूपसपुर नहर पथ का चौड़ीकरण एवं निर्माण किया जायेगा।
    दानापुर में नेहरू पथ से गोला रोड का चौड़ीकरण किया जायेगा।
    पटेल गोलम्बर से अटल पथ तक सरपेंटाईन नाले पर अंडर ग्राउण्ड नाले के साथ फोर लेन सड़क का निर्माण किया जायेगा।
    गायघाट-कंगन घाट-दीदारगंज तक पुराने गंगा पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा।
    गायघाट में जे०पी० गंगा पथ से डाऊन रैम्प का निर्माण किया जायेगा।
    पटना सिटी के मंगल तालाब का जीर्णोद्धार एवं पर्यटकीय सुविधाओं का विकास किया जायेगा।
    कंगनघाट पर पटना साहिब गुरुद्वारा के निकट मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया जायेगा।
    नेहरू पथ को दोनो तरफ पाटलिपथ से जोड़ा जायेगा।
    मंदिरी नाला पर निर्माणाधीन 4 लेन सड़क को जे०पी० गंगा पथ से जोड़ा जायेगा।
    पटना शहरी क्षेत्र में बिजली के तारों को चरणबद्ध तरीके से भूमिगत कराया जायेगा।
    पटना शहर के पास एक नये अंतर्राष्ट्रीय ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण के लिए भारत सरकार से अनुरोध किया जायेगा।

विज्ञापन
Advertisement

पटना के ग्रामीण इलाकों को भी तोहफा
    एम्स गोलम्बर-जानीपुर-पईनापुर-नेवा पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा। साथ ही नौबतपुर लख के पास नये पुल का निर्माण किया जायेगा।
    परसा-सम्पतचक सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा।
    दीदारगंज से गौरीचक होते हुए पुनपुन तक तटबंध पथ का चौड़ीकरण करने हेतु भारत सरकार से अनुरोध किया जायेगा।
    पुनपुन प्रखंड के ग्राम रसूलपुर में मोरहर नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा।
    पुनपुन स्टेशन से अकौना ग्राम होते हुए पटना रिंग रोड (बिहटा सरमेरा पथ) को जोड़ने वाले मिसिंग लिंक पथ का निर्माण किया जायेगा।
    सादिकपुर-पभेड़ा-मसौढ़ी पथ के सोहगी मोड़ को पटना-गया रोड के कंडाप को 2-लेन सड़क से जोड़ा जायेगा।
    बख्तियारपुर में हिदायतपुर एवं मंझौली के बीच धोबा नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा।
    बाढ़ के उमा नाथ मंदिर परिसर का सौंर्दयीव सौंर्दयीकरण नागरिक सुविधाओं का विकास किया जायेगा।
    साथ ही बाढ के उमा नाथ मंदिर परिसर के समीप श्मशान घाट का विकास और विद्युत शवदाह गृह का निर्माण किया जायेगा।
    पालीगंज के उलार सूर्यमंदिर में पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जायेगा।
    पालीगंज में पुनपुन नदी पर समदा गांव और गुलरिया बिगहा के बीच पुल का निर्माण किया जायेगा।
    दानापुर कैंट-मनेर-बिहटा पथ का 4 लेन चौड़ीकरण किया जायेगा।
    पटना जिले के 13 प्रखंडों क्रमशः नौबतपुर, पालीगंज, बाढ़, बिहटा, मसौढ़ी, मोकामा, विक्रम, धनरूआ, पंडारक, फतुहा, घोसवरी, पुनपुन एवं मनेर में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा।
    पटना शहर में अवस्थित विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्रावासों की स्थिति का शिक्षा विभाग आकलन कराएगा एवं चरणबद्घ तरीके से उनका जीर्णोद्धार कराया जाएगा
    पालीगंज अनुमंडल में निबंधन कार्यालय खोला जाएगा

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद ▶ STORY खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत… किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु… विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार से आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव ▶ STORY विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार… कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक कृषि यंत्रों की पूजा और गेड़ी की धूम ▶ STORY कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक… मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और कृषि परंपरा की दिखी जीवंत झांकी ▶ STORY मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और… हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति, परंपरा और किसान सम्मान का पर्व है हरेली ▶ STORY हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति,… प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त बनाई ▶ STORY प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त… भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ▶ STORY भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं चलेगा ▶ STORY ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16 जिलों को किया सावधान ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16… हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति का रंग, विशेष आयोजन की तैयारी ▶ STORY हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति… सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजा बेलदार सिवनी ▶ STORY सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया…