बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
व्यापार

दुनिया के सबसे अमीर अरबपतियों की संपत्ति आई गिरावट, अडानी टॉप-20 अमीरों की लिस्ट से बाहर

 

न्यूयॉर्क

शेयर बाजार में भारी गिरावट का असर देश के सबसे अमीर अरबपतियों की संपत्ति पर भी देखने को मिल रहा है. इस साल की शुरुआत से दुनिया में सबसे ज्यादा संपत्ति गंवाने वाले अमीरों की टॉप-10 लूजर्स की लिस्ट में पांच भारतीय शामिल हैं.

ये हैं टॉप लूजर्स

विज्ञापन
Advertisement

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, इस साल की शुरुआत से जिन अरबपतियों की नेटवर्थ को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, उनमें एलन मस्क और गौतम अडानी शामिल हैं. मस्क की संपत्ति में सबसे ज्यादा 34.1 अरब डॉलर और गौतम अडानी की संपत्ति में 12.6 अरब डॉलर की गिरावट आई है.

दुनिया के सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले अमीर
एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं, जिनकी नेटवर्थ 398 अरब डॉलर पहुंच गई है. पिछले साल अनुमान लगाया गया था कि मस्क की संपत्ति 500 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगी.

इस साल की शुरुआत से ही उनकी संपत्ति में लगातार गिरावट आ रही है, जिसके चलते अब उनकी संपत्ति 500 अरब डॉलर को छूने के बजाय 400 अरब डॉलर से भी कम हो गई है. मस्क की संपत्ति में इस गिरावट के पीछे की वजह टेस्ला के शेयरों में आई भारी गिरावट है. महज एक महीने में इस शेयर में 14 फीसदी की गिरावट आई है.

गौतम अडानी टॉप-20 अमीरों की लिस्ट से बाहर
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, इस साल की शुरुआत से अब तक गौतम अडानी की संपत्ति में 12.6 अरब डॉलर की गिरावट आई है, जिसके चलते वह अमीरों की लिस्ट में टॉप-20 से बाहर हो गए हैं. अब वह दुनिया के 23वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं.

दुनिया में सबसे ज्यादा संपत्ति गंवाने वाले अरबपतियों की लिस्ट
इस साल की शुरुआत से अब तक, यानी महज डेढ़ महीने की अवधि में, दुनिया के पांच अरबपति भारतीय हैं. इस लिस्ट में सबसे ऊपर गौतम अडानी हैं, जो अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर हैं. इस साल उनकी संपत्ति में 12.6 अरब डॉलर की गिरावट आई है, जिसके बाद अब उनकी कुल संपत्ति 66.1 अरब डॉलर रह गई है.

इस साल सावित्री जिंदल की संपत्ति में 5.20 अरब डॉलर की गिरावट आई है. वे दुनिया के अरबपतियों की सूची में 71वें स्थान पर आ गई हैं. उनकी कुल संपत्ति 27.1 अरब डॉलर है.

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी की संपत्ति में भी इस साल 4.55 अरब डॉलर की गिरावट आई है, जिसके बाद वे 86.1 अरब डॉलर के साथ शीर्ष अमीर लोगों की सूची में 17वें स्थान पर हैं.

सबसे अधिक संपत्ति गंवाने वाले भारतीय अरबपतियों में चौथे स्थान पर शिव नादर हैं, जिनकी संपत्ति में साल की शुरुआत से अब तक 4.1 अरब डॉलर की गिरावट आई है. वे 39 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ अमीर लोगों की सूची में 44वें नंबर पर हैं.

इस साल की शुरुआत से अब तक सबसे अधिक संपत्ति गंवाने वाले अरबपतियों में 10वें स्थान पर रवि जयपुरिया का नाम भी शामिल है. उनकी संपत्ति 3.95 अरब डॉलर घटकर 13.3 अरब डॉलर रह गई है. वह शीर्ष अमीर लोगों की सूची में 191वें स्थान पर हैं.

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
तिरंगा यात्रा का महासैलाब, CM साय संग विधायक अनुज शर्मा ने बुलंद किया ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संदेश ▶ STORY तिरंगा यात्रा का महासैलाब, CM साय संग विधायक अनुज शर्मा… हरेली तिहार पर विष्णु सरकार का किसानों को नया संबल, बढ़ा मान-सम्मान ▶ STORY हरेली तिहार पर विष्णु सरकार का किसानों को नया संबल,… सरकारी राशन अब ATM से! लाभार्थियों को मिलेगी सुविधा और पारदर्शिता ▶ STORY सरकारी राशन अब ATM से! लाभार्थियों को मिलेगी सुविधा और… सीएम साय ने 'तिरंगा यात्रा 2026' में शहीदों को किया नमन, नक्सलवाद अंत को बताया सौभाग्य ▶ STORY सीएम साय ने 'तिरंगा यात्रा 2026' में शहीदों को किया… असम बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी मदद, देगी 5 करोड़ रुपये ▶ STORY असम बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी मदद,… विष्णु सरकार में किसानों का बढ़ा मान, खेती-किसानी को मिला नया संबल ▶ STORY विष्णु सरकार में किसानों का बढ़ा मान, खेती-किसानी को मिला… गरियाबंद में आदिवासी एकता का शक्ति प्रदर्शन, अधिकार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल ▶ STORY गरियाबंद में आदिवासी एकता का शक्ति प्रदर्शन, अधिकार और राजनीतिक… रायपुर का अति प्राचीन शिव मंदिर: शिवलिंग से लिपटे सांपों का रहस्य ▶ STORY रायपुर का अति प्राचीन शिव मंदिर: शिवलिंग से लिपटे सांपों… धमतरी में CG-05 एक्सपो की धूम: लाइट-साउंड तकनीक का महासंगम, करोड़ों के कारोबार की उम्मीद ▶ STORY धमतरी में CG-05 एक्सपो की धूम: लाइट-साउंड तकनीक का महासंगम,… छत्तीसगढ़ में पहली बार हॉकी लीग, रायपुर में सितंबर से होगा आगाज ▶ STORY छत्तीसगढ़ में पहली बार हॉकी लीग, रायपुर में सितंबर से… अमरकंटक से 151 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू, विधायक भावना वोहरा शामिल ▶ STORY अमरकंटक से 151 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू, विधायक भावना… छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 647% अधिक बारिश, अगले 24 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट ▶ STORY छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 647% अधिक बारिश, अगले 24 घंटे भारी…