बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
खेल

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का दिया न्योता

अहमदाबाद 
आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल खेला जा रहा है है। खिताबी जंग अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रही है। पीबीकेएस ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। मंगलवार को आईपीएल को नया चैंपियन मिलेगा। आरसीबी और पंजाब में से किसी एक का 18 साल बाद खिताबी सूखा खत्म होगा। दोनों ने अब तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है। रजत पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी ने 18वें सीजन अलग ही रंग में दिखी है और मंगलवार को दबदबा जारी रखने की फिराक में होगी। आरसीबी ने क्वालीफायर-1 में पीबीकेएस को हराकर फाइनल में एंट्री की। आरसीबी का यह चौथा फाइनल है। बेंगलुरु की टीम 9 साल बाद फाइनल में उतरेगी।

वहीं, श्रेयस अय्यर के कमान संभालने के बाद पीबीकेएस की भी किस्मत चमक उठी। श्रेयस (603 रन) ने कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी धमाल मचाया। पीबीकेएस लीग चरण में टेबल टॉपर रही। श्रेयस ब्रिगेड क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस को धूल चटाकर खिताबी मुकाबले में पहुंची। यह पंजाब फ्रेंचाइजी का दूसरा फाइनल है। पंजाब टीम 11 साल बाद फाइनल खेलने जा रही है। फाइनल में सभी की निगाहें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर भी टिकी होंगी जो आईपीएल की शुरुआत से आरसीबी का हिस्सा हैं। कोहली का यह चौथा फाइनल होगा। कोहली (614 रन) ने इस बार भी अच्छा प्रदर्शन किया है। वह आरसीबी की बल्लेबाजी की रीढ़ रहे हैं। उनसे टीम को एक बार फिर दमदार पारी की उम्मीद होगी।

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी ▶ STORY कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, दोषी साबित हुए तो हो सकती है 10 साल तक की सजा ▶ STORY तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज,… मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े लाभ ▶ STORY मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े… गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी किस्मत ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी… Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 4 दिन झमाझम बारिश; कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट ▶ STORY Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले… Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम आदमी क्लीनिक, डॉक्टर देंगे रोजाना की तरह सेवाएं ▶ STORY Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम… Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या खरीदारी का यही है सबसे अच्छा मौका? ▶ STORY Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या… जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं ▶ STORY जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री… बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण ▶ STORY बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं… प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त पढ़ें पसंदीदा किताबें ▶ STORY प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त… Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी ▶ STORY Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का… सावन 2026 में कांवड़ यात्रा शुरू, 11 अगस्त को होगा जलाभिषेक ▶ STORY सावन 2026 में कांवड़ यात्रा शुरू, 11 अगस्त को होगा…