LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
खेल

संजय बांगर की संतान अनाया बांगर ने ICC और BCCI से ट्रांसजेंडर क्रिकटरों का समर्थन करने की अपील की

नई दिल्ली
भारत के पूर्व क्रिकेट संजय बांगर की संतान अनाया बांगर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से ट्रांसजेंडर क्रिकटरों का समर्थन करने की अपील की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर एक वीडियो में कहा है कि वैज्ञानिक रूप से वह महिला क्रिकेट खेलने के योग्य हैं। सवाल यह है कि क्या दुनिया इसके लिए तैयार है। अनाया बांगर का पूर्व नाम आर्यन बांगर था। वह एक साल तक हार्मोन रिप्लेसमेंट थिरेपी से गुजरकर लड़का से लड़की बन चुकी हैं। अभी ट्रांसजेंडर क्रिकेटरों को महिला क्रिकेट में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं है। अनाया बांगर ने 8 पेज की 'साइंटिफिक रिपोर्ट' को शेयर करते हुए ट्रांसजेंडर महिलाओं को महिला क्रिकेट में खेलने की पुरजोर वकालत की है। एक तरह से उन्होंने यह बहस छेड़ने की कोशिश की है कि क्या ट्रांसजेंडर्स को महिला क्रिकेट खेलने के योग्य माना जा सकता है।

अनाया बांग ने एक लड़के से ट्रांसजेंडर एथलीट बनने की अपनी यात्रा से जुड़ी 8 पेज की वैज्ञानिक रिपोर्ट को आईसीसी और बीसीसीआई के सामने पेश करने की योजना बना रही हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है, ‘साइंस कहता है मैं वूमन क्रिकेट के लिए एलिजिबल हूं। अब सवाल यह है क्या दुनिया तैयार है सच सुनने के लिए?’ उनका यह पोस्ट काफी वायरल है।

वह वीडियो में कहती दिख रही हैं, 'पहली बार मैं एक ट्रांसवूमन एथलीट के तौर पर अपनी यात्रा से जुड़ी साइंटिफिक रिपोर्ट को शेयर कर रही हूं। हार्मोन थिरेपी शुरू होने बाद पिछले एक साल से ज्यादा वक्त से मैं स्ट्रक्चर्ड फीजियोलॉजिकल असेसमेंट से गुजरी हूं। इस रिपोर्ट में मेरे ट्रांजिशन का असली मापने योग्य प्रभाव दर्ज है, न कि कोई राय है। अनुमान नहीं बल्कि डेटा है।' अनाया ने आगे कहा, 'मैं इसे पूरी पारदर्शिता और उम्मीद के साथ बीसीसीआई और आईसीसी के पास जमा कर रही हूं। मेरा इकलौता उद्देश्य ऐसी चर्चा शुरू करना है जो तथ्य आधारित हो, भय आधारित नहीं। जगह बनाने की है, न कि उसे बांटने की। आप सहमत हों या नहीं, इसे देखने के लिए आपको धन्यवाद। '

 

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.