बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
छत्तीसगढ़

संजय श्रीवास्तव बोले, गुरु नानक देव जी का जीवन मानवता और सेवा की प्रेरणा

श्री गुरु नानक देव जी का जीवन हमें मानवता, प्रेम, सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश देता है- संजय श्रीवास्तव

श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन यात्रा का संकल्प फाउंडेशन ने किया भव्य स्वागत

रायपुर।
श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आयोजित नगर कीर्तन यात्रा का गौरव पथ, रायपुर में संकल्प फाउंडेशन के बैनर तले भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एवं संकल्प फाउंडेशन के सदस्यों ने पंच प्यारे एवं नगर कीर्तन यात्रा का पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का जीवन हमें मानवता, प्रेम, सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश देता है। उनके द्वारा दिए गए ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ के सिद्धांत आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं। गुरु नानक देव जी ने समाज में ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को एक समान मानने तथा मानव सेवा को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा दी। नगर कीर्तन जैसे धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजनों में सहभागी बनना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।

विज्ञापन
Advertisement

इस अवसर पर श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष किशोर महानंद, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मखमूर खान, अनूप खेलकर, संजय कश्यप, विकास अग्रवाल, सुधीर चौबे, शब्बीर हुसैन, विपिन पटेल, मोहम्मद शकील, धर्मेंद्र वर्मा, कुलेश्वर धुरंधर, कुलविन्दर सिंग हूंजन, देवाशीष पांडे, मोनू सलूजा, मनीष सेन सहित संकल्प फाउंडेशन के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

वास्तु गुरुजी उत्पाद

विज्ञापन

💬 पाठकों की बात — पहली बात आपकी हो सकती है

अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे

Rana Sikander
लेखक / Author

राणा सिकंदर (वास्तु गुरुजी) — दबंग आवाज़ के संस्थापक, वरिष्ठ पत्रकार और रायपुर के वास्तु सलाहकार (VastuGuruji के संस्थापक)। पत्रकारिता में गहन साक्षात्कार, डेटा विश्लेषण और प्रभावशाली रिपोर्टिंग का अनुभव।

वास्तु गुरुजी राणा सिकंदर — प्रोफ़ाइल · रायपुर में वास्तु सलाहकार · Instagram · YouTube

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
आईटी हार्डवेयर के लिए 'मेक इन इंडिया' नियमों में बदलाव, सरकारी खरीद में घरेलू मूल्य-वर्धन की गणना अब होगी और भी सटीक ▶ STORY आईटी हार्डवेयर के लिए 'मेक इन इंडिया' नियमों में बदलाव,… गोवा मंत्रिमंडल ने गोवा एआई नीति 2026 को दी मंजूरी पांच प्रमुख योजनाओं के साथ कौशल विकास पर जोर ▶ STORY गोवा मंत्रिमंडल ने गोवा एआई नीति 2026 को दी मंजूरी… बिहार में 10,000 करोड़ रुपये का AI डेटा सेंटर निवेश प्रस्ताव ▶ STORY बिहार में 10,000 करोड़ रुपये का AI डेटा सेंटर निवेश… सोना-चांदी भाव आज, 22 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना ₹121,855, चांदी का ताज़ा दाम ▶ STORY सोना-चांदी भाव आज, 22 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना… छत्तीसगढ़ मौसम आज, 22 नवंबर 2026 — किस ज़िले में कितना तापमान, कहाँ बारिश के आसार ▶ STORY छत्तीसगढ़ मौसम आज, 22 नवंबर 2026 — किस ज़िले में… कार्तिक पूर्णिमा 2026 कब है? 24 नवंबर — तिथि, मुहूर्त और महत्व ▶ STORY कार्तिक पूर्णिमा 2026 कब है? 24 नवंबर — तिथि, मुहूर्त… छत्तीसगढ़ AQI आज 22 नवंबर: रायपुर में AQI 46, हवा 'अच्छा' श्रेणी में ▶ STORY छत्तीसगढ़ AQI आज 22 नवंबर: रायपुर में AQI 46, हवा… आज का राशिफल 22 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल ▶ STORY आज का राशिफल 22 नवंबर 2026: मेष से मीन तक… आज का पंचांग 22 नवंबर 2026: शुक्ल त्रयोदशी, प्रदोष व्रत ▶ STORY आज का पंचांग 22 नवंबर 2026: शुक्ल त्रयोदशी, प्रदोष व्रत AI कंपनियों के शेयरों में उतार-चढ़ाव: Anthropic के शेयरों में 8.5% की गिरावट से निवेशकों की चिंता बढ़ी ▶ STORY AI कंपनियों के शेयरों में उतार-चढ़ाव: Anthropic के शेयरों में… स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति लाएगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और दवा निर्माण की प्रक्रिया होगी अब और भी तेज ▶ STORY स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति लाएगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और दवा निर्माण… Microsoft ने पेश किए नए AI मॉडल, सॉफ्टवेयर और साइबर सुरक्षा की दुनिया में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा ▶ STORY Microsoft ने पेश किए नए AI मॉडल, सॉफ्टवेयर और साइबर…