बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

सिद्दीपेट पुलिस का खुलासा: दोस्त को पहले पिलाई शराब, फिर अप्राकृतिक सेक्स की डिमांड, इनकार करने पर कर दी हत्या

तेलंगाना
तेलंगाना में सिद्दीपेट पुलिस ने हाल ही में हुए एक हत्याकांड को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान पाया कि आरोपी ने इस वारदात को इसलिए अंजाम दिया क्योंकि वह अप्राकृतिक सेक्स का विरोध कर रहा था। सिद्दीपेट पुलिस के सीनियर अधिकारी ने बताया, 'आरोपी का नाम पर्वतम राजू है जो करीमनगर जिले के रेकुर्थी का रहने वाला है। वह 40 साल का है। केसीआर नगर के रहने वाले 38 वर्षीय बोडासु श्रीनिवास के साथ उसके बहुत करीबी संबंध थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, राजू की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। ऐसे में वह काफी समय से अकेला रह रहा था। 19 फरवरी को राजू और श्रीनिवास की मुलाकात हुई। दोनों ने शराब पी। इसके बाद राजू ने श्रीनिवास के साथ अप्राकृतिक सेक्स करने की कोशिश की। श्रीनिवास इसका विरोध करने लगा और उसे रोकने का प्रयास किया तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। राजू को इस बात का डर सताने लगा कि श्रीनिवास यह दूसरों को बता देगा। उसने डंडे से पीट-पीट कर उसे मार डाला और वहां से भाग गया।

मृतक की पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत
श्रीनिवास की पत्नी की ओर से हत्याकांड को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और अब मामले को सुलझा लिया गया है। वहीं, तेलंगाना के नारायणपेट जिले में 3 पुलिसकर्मियों को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 20,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा है। इसमें एक निरीक्षक और दो पुलिस कांस्टेबल हैं। एसीबी की विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ता से फायदा पहुंचाने के बदले में रिश्वत ली थी। इसमें कहा गया कि यह रिश्वत मकथल पुलिस थाने में दर्ज बलात्कार के मामले में आरोप पत्र दाखिल करते समय आरोपों की गंभीरता को कम करने के लिए ली गई थी। एसीबी ने बताया कि रिश्वत की राशि एक कांस्टेबल के पास से बरामद हुई।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद ▶ STORY खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत… किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु… विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार से आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव ▶ STORY विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार… कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक कृषि यंत्रों की पूजा और गेड़ी की धूम ▶ STORY कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक… मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और कृषि परंपरा की दिखी जीवंत झांकी ▶ STORY मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और… हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति, परंपरा और किसान सम्मान का पर्व है हरेली ▶ STORY हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति,… प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त बनाई ▶ STORY प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त… भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ▶ STORY भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं चलेगा ▶ STORY ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16 जिलों को किया सावधान ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16… हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति का रंग, विशेष आयोजन की तैयारी ▶ STORY हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति… सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजा बेलदार सिवनी ▶ STORY सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया…