बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
व्यापार

SIP निवेश वित्त वर्ष 25 में अब तक 32 प्रतिशत बढ़कर 2.63 लाख करोड़ रुपये रहा

नई दिल्ली

भारत में सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) निवेश वित्त वर्ष 2024-25 के पहले 11 महीने (अप्रैल-फरवरी अवधि में) में 2,63,426 करोड़ रुपये रहा है। यह जानकारी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) द्वारा  जारी डेटा से मिली।   

एसआईपी निवेश वित्त वर्ष 25 में अब तक 32 प्रतिशत बढ़कर 2.63 लाख करोड़ रुपये रहा  

यह आंकड़ा एसआईपी निवेश में सालाना आधार पर 32.23 प्रतिशत की बढ़त को दिखाता है। पूरे वित्त वर्ष 24 में एसआईपी के जरिए निवेश 1,99,219 करोड़ रुपये था। एसआईपी निवेश में बढ़ोतरी बाजार में निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दिखाता है। फरवरी 2025 में एसआईपी निवेश 25,999 करोड़ रुपये रहा है, जो कि जनवरी 2025 में 26,400 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन
Advertisement

एम्फी के डेटा के मुताबिक, फरवरी में 44.56 लाख नई एसआईपी शुरू हुई हैं

एम्फी के डेटा के मुताबिक, फरवरी में 44.56 लाख नई एसआईपी शुरू हुई हैं। हालांकि, इस दौरान 55 लाख के करीब एसआईपी बंद भी हुई हैं। लगातार बढ़ते निवेश के कारण एसआईपी एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) बढ़कर 12.38 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो कि म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के कुल एसेट्स के 19.2 प्रतिशत के बराबर है।

 शुद्ध निवेश लगातार 48वें महीने सकारात्मक रहा

एम्फी द्वारा प्रस्तुत नए आंकड़ों से पता चला है कि फरवरी के दौरान 8.26 करोड़ एसआईपी खातों ने निवेश में सक्रिय योगदान दिया। मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के नेहल मेश्राम के अनुसार, घरेलू निवेशकों ने फरवरी 2025 में इक्विटी-ओरिएंटेड म्यूचुअल फंड में अपनी मजबूत भागीदारी जारी रखी है। इससे इस सेगमेंट में शुद्ध निवेश लगातार 48वें महीने सकारात्मक रहा है।

 प्रतिकूल परिस्थितियों ने निवेश प्रवाह को कम कर दिया है

बाजार में हालिया अस्थिरता के बावजूद, दीर्घकालिक निवेशक अपनी निवेश रणनीतियों के प्रति प्रतिबद्ध हैं, जो बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच अनुशासित निवेश के महत्व को दर्शाता है। मेश्राम ने आगे कहा, “हालांकि, छोटी अवधि में प्रतिकूल परिस्थितियों ने निवेश प्रवाह को कम कर दिया है, लेकिन निरंतर निवेश से संकेत मिलता है कि घरेलू निवेशकों का विश्वास मजबूत बना हुआ है।”

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद ▶ STORY खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत… किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु… विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार से आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव ▶ STORY विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार… कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक कृषि यंत्रों की पूजा और गेड़ी की धूम ▶ STORY कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक… मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और कृषि परंपरा की दिखी जीवंत झांकी ▶ STORY मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और… हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति, परंपरा और किसान सम्मान का पर्व है हरेली ▶ STORY हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति,… प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त बनाई ▶ STORY प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त… भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ▶ STORY भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं चलेगा ▶ STORY ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16 जिलों को किया सावधान ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16… हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति का रंग, विशेष आयोजन की तैयारी ▶ STORY हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति… सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजा बेलदार सिवनी ▶ STORY सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया…