बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

मां नर्मदा को प्रदूषण मुक्‍त रखने के संकल्‍प के साथ आटे के दीपक का शुरू किया व्‍यवसाय

सफलता की कहानी

मां नर्मदा को प्रदूषण मुक्‍त रखने के संकल्‍प के साथ आटे के दीपक का शुरू किया व्‍यवसाय

महिला स्‍व-सहायता समूह की सराहनीय पहल

भोपाल

विज्ञापन
Advertisement

प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं उनकी आय में वृद्धि के उद्देश्य से स्‍व-सहायता समूह बनाकर उनको  रोजगार के अवसर प्रदान किये जा रहे है। प्रदेश में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत गठित स्‍व-सहायता समूह स्‍थानीय आवश्‍यकताओं के अनुरूप रोजगार के साधन अपना रहे हैं। ओंकारेश्‍वर के एक स्‍व-सहायता समूह ने इसी दिशा में एक अच्‍छा कार्य आरंभ किया है। 

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनूठी पहल: आटे के दीपक निर्माण से आत्मनिर्भरता की ओर कदम

खण्डवा जिले के ओंकारेश्वर के समीप स्थित ग्राम मोरटक्का निवासी श्रीमती विजया जोशी ने “मां नर्मदा आजीविका स्वयं सहायता समूह” का गठन कर एक अनूठी पहल की। उन्होंने “आटे के दीपक” निर्माण का व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया। उनका मानना था कि प्लास्टिक के दोने में दीपदान करने से नदी में प्रदूषण बढ़ता है, जिससे मां नर्मदा में रहने वाले जलीय जीव-जंतुओं को भी नुकसान होता है। इसी सोच के साथ समूह की महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए “आटे के दीपक” बनाने का कार्य शुरू किया।

सरकारी सहयोग और बाज़ार उपलब्धता से महिलाओं को मिली नई पहचान

महिलाओं ने स्‍व-सहायता समूह के माध्यम से डेढ़ लाख रुपये का ऋण लेकर दीपक निर्माण की मशीन खरीदी। ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक आनंद शर्मा ने बताया कि मिशन द्वारा महिलाओं को पैकेजिंग, मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग के क्षेत्र में आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया जा रहा है। समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए आटे के दीपक मोरटक्का के खेड़ीघाट स्थित फूलमाला एवं किराना दुकानों पर विक्रय के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। इससे ओंकारेश्वर और मोरटक्का क्षेत्र में मां नर्मदा में दीपदान करने वाले श्रद्धालुओं को उचित मूल्य पर पर्यावरण अनुकूल विकल्प मिल रहा है।

समूह की अध्यक्ष श्रीमती विजया जोशी ने बताया कि इस पहल से दो प्रमुख लाभ हुए हैं। पहला, प्लास्टिक के दोने से होने वाला प्रदूषण कम हुआ है। दूसरा, दीपक में उपयोग किया गया आटा नदी में मछलियों के भोजन के रूप में उपयोग हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि शास्त्रों में दीपदान का विशेष महत्व बताया गया है। शास्त्रीय विधि से आटे के दीपक में दीपदान करने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता भी है।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ के कृषि महाविद्यालयों में प्रवेश: कल से ऑनलाइन काउंसलिंग ▶ STORY छत्तीसगढ़ के कृषि महाविद्यालयों में प्रवेश: कल से ऑनलाइन काउंसलिंग भारत-श्रीलंका सीरीज: टीम इंडिया से जुड़े 2 और IPL स्टार गेंदबाज, तैयारी में इजाफा ▶ STORY भारत-श्रीलंका सीरीज: टीम इंडिया से जुड़े 2 और IPL स्टार… एमपी में किसानों को बड़ी राहत, मोहन कैबिनेट ने **100 करोड़** की 'कवच योजना' मंजूर की ▶ STORY एमपी में किसानों को बड़ी राहत, मोहन कैबिनेट ने **100… छत्तीसगढ़ की शान ज्ञानेश्वरी यादव को सीएम साय का तोहफा, बनेंगी DSP ▶ STORY छत्तीसगढ़ की शान ज्ञानेश्वरी यादव को सीएम साय का तोहफा,… भिलाई में शिव महापुराण कथा का भूमि पूजन, कौशल्या देवी साय ने किया शुभारंभ ▶ STORY भिलाई में शिव महापुराण कथा का भूमि पूजन, कौशल्या देवी… बस्तर बनेगा देश का मॉडल, विकसित छत्तीसगढ़ की मोदी गारंटी: अनुराग सिंह देव ▶ STORY बस्तर बनेगा देश का मॉडल, विकसित छत्तीसगढ़ की मोदी गारंटी:… हजारों साल पुरानी रुद्रशिव प्रतिमा का रहस्य, सावन में ताला में विशेष दर्शन ▶ STORY हजारों साल पुरानी रुद्रशिव प्रतिमा का रहस्य, सावन में ताला… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया राष्ट्रमंडल रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया राष्ट्रमंडल रजत पदक विजेता… समावेशी विकास की दिशा में बड़ा कदम, दिव्यांगजनों के हित में सरकार लगातार कर रही काम : मुख्यमंत्री ▶ STORY समावेशी विकास की दिशा में बड़ा कदम, दिव्यांगजनों के हित… धरसींवा को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी सौगात, निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा शुरू ▶ STORY धरसींवा को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी सौगात, निःशुल्क… विलुप्तप्राय जंगली भैंसों को नया जीवन: असम से छत्तीसगढ़ होगी शिफ्टिंग ▶ STORY विलुप्तप्राय जंगली भैंसों को नया जीवन: असम से छत्तीसगढ़ होगी… मजबूत अधोसंरचना और उद्योग अनुकूल नीतियों से निवेश का नया केंद्र बन रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY मजबूत अधोसंरचना और उद्योग अनुकूल नीतियों से निवेश का नया…