बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में महिला-नेतृत्व विकास को मजबूती, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 91% लक्ष्य हासिल

भोपाल 
मध्यप्रदेश में महिला-नेतृत्व विकास की दिशा में लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और आर्थिक सहयोग को ध्यान में रखते हुए संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना उल्लेखनीय परिणाम दे रही है। वर्ष 2025-26 में इस योजना के अंतर्गत राज्य ने 91 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुनिर्मला भुरिया ने कहा कि यह सफलता राज्य सरकार के महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्ध प्रयासों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रमाण है। योजना के माध्यम से न केवल मातृ स्वास्थ्य को सुदृढ़ किया जा रहा है, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा मिल रहा है।

यह योजना भारत सरकार द्वारा 01 जनवरी 2017 से लागू की गई है, जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के प्रावधानों के अनुरूप संचालित है। योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को आंशिक वेतन हानि की भरपाई हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना तथा विशेष रूप से दूसरी संतान के रूप में बालिका जन्म को प्रोत्साहित करना है। योजना में प्रथम प्रसव पर महिलाओं को 5,000 रुपये की राशि दो किश्तों में प्रदान की जाती है, जबकि दूसरी संतान के रूप में बालिका के जन्म पर 6,000 रुपये की राशि एकमुश्त दी जाती है।

उल्लेखनीय उपलब्धियां

प्रदेश में योजना की शुरुआत से अब तक 52.5 लाख से अधिक हितग्राही पंजीकृत किए जा चुके हैं। वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 में 6.61 लाख के लक्ष्य के विरुद्ध 6.01 लाख हितग्राहियों का पंजीयन किया गया, जो कि 91 प्रतिशत उपलब्धि को दर्शाता है।

विज्ञापन
Advertisement

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ के कृषि महाविद्यालयों में प्रवेश: कल से ऑनलाइन काउंसलिंग ▶ STORY छत्तीसगढ़ के कृषि महाविद्यालयों में प्रवेश: कल से ऑनलाइन काउंसलिंग भारत-श्रीलंका सीरीज: टीम इंडिया से जुड़े 2 और IPL स्टार गेंदबाज, तैयारी में इजाफा ▶ STORY भारत-श्रीलंका सीरीज: टीम इंडिया से जुड़े 2 और IPL स्टार… एमपी में किसानों को बड़ी राहत, मोहन कैबिनेट ने **100 करोड़** की 'कवच योजना' मंजूर की ▶ STORY एमपी में किसानों को बड़ी राहत, मोहन कैबिनेट ने **100… छत्तीसगढ़ की शान ज्ञानेश्वरी यादव को सीएम साय का तोहफा, बनेंगी DSP ▶ STORY छत्तीसगढ़ की शान ज्ञानेश्वरी यादव को सीएम साय का तोहफा,… भिलाई में शिव महापुराण कथा का भूमि पूजन, कौशल्या देवी साय ने किया शुभारंभ ▶ STORY भिलाई में शिव महापुराण कथा का भूमि पूजन, कौशल्या देवी… बस्तर बनेगा देश का मॉडल, विकसित छत्तीसगढ़ की मोदी गारंटी: अनुराग सिंह देव ▶ STORY बस्तर बनेगा देश का मॉडल, विकसित छत्तीसगढ़ की मोदी गारंटी:… हजारों साल पुरानी रुद्रशिव प्रतिमा का रहस्य, सावन में ताला में विशेष दर्शन ▶ STORY हजारों साल पुरानी रुद्रशिव प्रतिमा का रहस्य, सावन में ताला… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया राष्ट्रमंडल रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया राष्ट्रमंडल रजत पदक विजेता… समावेशी विकास की दिशा में बड़ा कदम, दिव्यांगजनों के हित में सरकार लगातार कर रही काम : मुख्यमंत्री ▶ STORY समावेशी विकास की दिशा में बड़ा कदम, दिव्यांगजनों के हित… धरसींवा को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी सौगात, निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा शुरू ▶ STORY धरसींवा को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी सौगात, निःशुल्क… विलुप्तप्राय जंगली भैंसों को नया जीवन: असम से छत्तीसगढ़ होगी शिफ्टिंग ▶ STORY विलुप्तप्राय जंगली भैंसों को नया जीवन: असम से छत्तीसगढ़ होगी… मजबूत अधोसंरचना और उद्योग अनुकूल नीतियों से निवेश का नया केंद्र बन रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY मजबूत अधोसंरचना और उद्योग अनुकूल नीतियों से निवेश का नया…