बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मनोरंजन

‘शूर्पणखा’ के रोल के लिए एक्ट्रेस को किया गया रिजेक्ट, बोलीं- ‘मेरी नाक परफेक्ट थी’

मुंबई

चिल्लर पार्टी, दंगल और छिछोरे जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) अपनी आगामी पौराणिक फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में कौन राम बन रहा है और कौन रावण, इसकी तस्वीर साफ हो गई है लेकिन शूर्पनखा का किरदार कौन निभाएगा, अभी तक यह क्लियर नहीं हुआ है। मगर शायद ही आपको पता हो कि इस रोल के लिए एक बॉलीवुड एक्ट्रेस को रिजेक्ट किया गया था।

नितेश तिवारी की रामायण फिल्म में एक बॉलीवुड हीरोइन शूर्पनखा का किरदार निभाना चाहती थीं। उन्होंने इस किरदार के लिए ऑडिशन भी दिया, लेकिन बात नहीं बनी और वह रिजेक्ट हो गईं। यह अभिनेत्री हैं देवा फेम कुब्रा सैत (Kubbra Sait)।

ऑडिशन में रिजेक्ट हुईं एक्ट्रेस

विज्ञापन
Advertisement

देवा और सुल्तान जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं 41 साल की कुब्रा सैत पौराणिक फिल्म रामायण में शूर्पनखा (Ramayana Shoorpanakha) का किरदार निभाना चाहती थीं। उन्होंने इस किरदार के लिए ऑडिशन भी दिया, लेकिन वह रिजेक्ट हो गईं। उनका कहना है कि वह शूर्पनखा का किरदार निभाने वालीं अदाकारा के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में कुब्रा ने कहा-

    मेरी नाक की वजह से मैं सूर्पणखा के रोल के लिए बिल्कुल सही थी। मैं इसके लिए बिल्कुल सही होती, लेकिन उन्होंने मुझे कास्ट नहीं किया। अब मैं यह जानने के लिए उत्सुक हूं कि उन्होंने (मेकर्स और डायरेक्टर) यह रोल किसे दिया है।

रामायण की कास्ट

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म रामायण में भगवान राम का किरदार बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) निभा रहे हैं। माता सीता की भूमिका में साउथ की ब्यूटी क्वीन साई पल्लवी (Sai Pallavi) हैं, जबकि केजीएफ स्टार यश फिल्म में रावण का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। सनी देओल भी फिल्म का हिस्सा हैं। चर्चा है कि वह हनुमान की भूमिका में होंगे। लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे का नाम सामने आया है।

कब रिलीज होगी रामायण?

नितेश तिवारी रामायण को दो भाग में बना रहा हैं। पहला पार्ट 2026 की दीवाली पर रिलीज होगा और दूसरा पार्ट 2027 की दीवाली पर आएगा। अभी तक मेकर्स ने सिर्फ फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया है। महाकाव्य रामायण पर आधारित इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
CKS में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: धीरेंद्र साहू बने प्रदेश अध्यक्ष, दिलीप मिरी को प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी ▶ STORY CKS में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: धीरेंद्र साहू बने प्रदेश अध्यक्ष,… ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल का कड़ा संदेश: भारत की सहनशीलता कमजोरी नहीं ▶ STORY ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल का कड़ा संदेश: भारत की सहनशीलता… छत्तीसगढ़ पुलिस का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 153 पदक और वीरता सम्मान ▶ STORY छत्तीसगढ़ पुलिस का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 153 पदक और… छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला: मस्जिद-मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य ▶ STORY छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला: मस्जिद-मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य दिलीप सिंह जूदेव का राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय : CM विष्णु देव साय ▶ STORY दिलीप सिंह जूदेव का राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के… CM विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति पर हुई चर्चा ▶ STORY CM विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की सौजन्य… चिंतागुफा में दिखा खाकी का मानवीय चेहरा, ‘निवा दुवाड़ ते’ अभियान से गांव-गांव भरोसा जीत रही सुकमा पुलिस ▶ STORY चिंतागुफा में दिखा खाकी का मानवीय चेहरा, ‘निवा दुवाड़ ते’… महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा संगम ▶ STORY महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा… छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की कृषि यंत्रों की पूजा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की… पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा ▶ STORY पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार… छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर ▶ STORY छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें :…