बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
उत्तर प्रदेश

महाकुंभ आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ रही संख्या, उत्तर प्रदेश में व्यवस्था बदहाल !

प्रयागराज

महाकुंभ आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. भीड़ के चलते कई जगहों पर व्यवस्थाएं फेल नजर आ रही हैं. खास कर रेलवे स्टेशनों में. दिल्ली में शनिवार रात हुई घटना के बाद से रेल प्रबंधन के लिए और भी ज्यादा चिंता का विषय है. फिलहाल उत्तर प्रदेश के कई स्टेशनों में स्थिति अनियंत्रित जैसी दिखाई पड़ रही है. हालांकि रेलवे व्यवस्थाएं बनाने में लगा हुआ है. लेकिन ये व्यवस्थाएं अपर्याप्त लग रहे हैं. आज रविवार की छुट्टी होने की वजह से इससे भी ज्यादा भीड़ आने की उम्मीद है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेन से सफर तय कर रहे हैं.

प्रयागराज में स्थिति ये है कि रेलवे स्टेशन और बाहर की सड़कों पर तिल रखने तक की जगह नहीं है. लिहाजा रेलवे स्टेशन जाने वाले सभी रास्तों को ब्लॉक कर दिया गया है. महाकुंभ में स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं को पैदल भी रेलवे स्टेशन की तरफ नहीं जाने दिया जा रहा है. जो भी श्रद्धालु रेलवे स्टेशन जाना चाहते हैं उन्हें खुसरो बाग में डायवर्ट किया जा रहा है. इतना ही नहीं यूपी के कानपुर, झांसी रेलवे स्टेशन में भारी भीड़ मौजूद है.

डीडीयू रेलवे स्टेशन में भारी भीड़
वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर सुबह के बाद भीड़ बढ़ रही है. प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे हुए हैं. श्रद्धालुओं से प्लेटफॉर्म संख्या 1 और 2 पटा पड़ा है. ये महाकुंभ से लौटने वाली भीड़ है.

विज्ञापन
Advertisement

हालांकि इन सबके बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद उत्तर प्रदेश के सभी रेलवे स्टेशनों पर रेलवे ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत के बाद रेलवे की कुंभकर्णी नींद टूटी है. इसके बाद इंडियन रेलवे ने यूपी में जीआरपी को हाई अलर्ट पर रखा है. उत्तर प्रदेश सभी रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट जारी किया गया है. प्रयागराज जाने के लिए चल रहीं सभी स्पेशल ट्रेन के प्लेटफार्म पर विशेष तौर पर निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं.

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में गुरु पूर्णिमा उत्सव संपन्न, गुरु महिमा पर आधारित प्रस्तुतियों ने किया भावविभोर ▶ STORY सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में गुरु पूर्णिमा उत्सव… बस्तर की गौरवशाली परम्परा का राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शन, कलाकार, CM साय और शाह मिलेंगे मुर्मू से ▶ STORY बस्तर की गौरवशाली परम्परा का राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शन, कलाकार,… गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बाबा प्रियदर्शी राम का लिया आशीर्वाद ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु… कैलाशपति धाम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया जलाभिषेक, भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की खुशहाली का मांगा आशीर्वाद ▶ STORY कैलाशपति धाम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया जलाभिषेक,… गुरु पूर्णिमा पर सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव… अनुज शर्मा की मैराथन समीक्षा बैठक: लंबित कार्यों पर मांगी रिपोर्ट, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश ▶ STORY अनुज शर्मा की मैराथन समीक्षा बैठक: लंबित कार्यों पर मांगी… विश्व ओआरएस दिवस: मेकाज में दस्त से बचाव हेतु मरीजों को किया जागरूक ▶ STORY विश्व ओआरएस दिवस: मेकाज में दस्त से बचाव हेतु मरीजों… विश्व बाघ दिवस: सोनपुर में बच्चों को मिला बाघ संरक्षण का पाठ ▶ STORY विश्व बाघ दिवस: सोनपुर में बच्चों को मिला बाघ संरक्षण… नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को भारत का आधिकारिक दौरा निमंत्रण ▶ STORY नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को भारत का आधिकारिक दौरा… छत्तीसगढ़: बागवानी फसलों का बीमा 31 जुलाई तक, प्राकृतिक जोखिमों से मिलेगी सुरक्षा ▶ STORY छत्तीसगढ़: बागवानी फसलों का बीमा 31 जुलाई तक, प्राकृतिक जोखिमों… बीजापुर में 49 लाख के इनामी 8 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, शांति की बड़ी पहल ▶ STORY बीजापुर में 49 लाख के इनामी 8 नक्सलियों का आत्मसमर्पण,… कवर्धा के मुड़वाही में मलेरिया का प्रकोप: 35 मरीज अस्पताल में भर्ती ▶ STORY कवर्धा के मुड़वाही में मलेरिया का प्रकोप: 35 मरीज अस्पताल…