बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
छत्तीसगढ़

धरसींवा से खरोरा तक गूंजा राष्ट्रप्रेम, विधायक अनुज शर्मा की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा शौर्य यात्रा

धरसींवा में विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा शौर्य यात्रा निकली, जो 20 गांवों से गुजरते हुए खरोरा पहुंची।

धरसींवा/खरोरा। धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखने को मिला, जब विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में विधानसभा चौक से खरोरा तक भव्य तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई। “एक कदम देश के नाम” के संकल्प के साथ आयोजित इस बाइक रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, युवा और क्षेत्रवासी शामिल हुए।

विधायक अनुज शर्मा ने विधानसभा चौक से राष्ट्रीय ध्वज लहराकर यात्रा का शुभारंभ किया। वह पूरी यात्रा के दौरान स्वयं बुलेट पर सवार होकर रैली का नेतृत्व करते नजर आए। हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ पूरे मार्ग को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

यात्रा विधानसभा चौक से प्रारंभ होकर बरोदा, भुरकोनी, मांढ़र, सिलतरा, चरौदा, धरसींवा, कुंरा, देवरी, मनोहरा, कुथरेल, मलौद, कुरुद, सिलयारी, बरतोरी, खौना, कुर्रा, बंगोली, मुरा और मोहरेंगा होते हुए नगर पंचायत खरोरा पहुंची। विभिन्न गांवों में स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा, आरती और आतिशबाजी के साथ यात्रा का स्वागत किया।

इस दौरान विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों का कपड़ा नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों का स्वाभिमान और अमर शहीदों के बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगे का केसरिया रंग वीरता, सफेद शांति और हरा रंग खुशहाली का संदेश देता है, जबकि अशोक चक्र देश की निरंतर प्रगति और गतिशीलता का प्रतीक है।

विज्ञापन
Advertisement

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक रैली नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों और अमर बलिदानियों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का माध्यम है। विधायक ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने तथा राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हुए विकास में योगदान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

विधायक शर्मा ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की प्रगति का उल्लेख करते हुए देश को विश्वगुरु बनाने के लिए नागरिकों से ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

यात्रा के समापन अवसर पर विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं, युवाओं, मातृशक्ति और नागरिकों का आभार जताया। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान के साथ शौर्य यात्रा का गरिमामय समापन हुआ।

Dipti Das
लेखक / Author

दीप्ति दास दबंग आवाज़ की संवाददाता हैं, जो विभिन्न विषयों पर सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं।

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
'आवारापन 2' की ऐतिहासिक एडवांस बुकिंग, तोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड! ▶ STORY 'आवारापन 2' की ऐतिहासिक एडवांस बुकिंग, तोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड! मध्य प्रदेश: 7 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 40 KM/घंटा की रफ्तार से हवाएँ ▶ STORY मध्य प्रदेश: 7 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 40… छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट ▶ STORY छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, अगले 3 दिन भारी बारिश… छत्तीसगढ़ में रेलवे ने शुरू की पहली बाइक रेंटल सेवा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में रेलवे ने शुरू की पहली बाइक रेंटल सेवा,… छत्तीसगढ़ के स्टील का यहीं हो अधिकतम मूल्य संवर्धन, डाउनस्ट्रीम उद्योगों को बढ़ावा देने पर CM साय का जोर ▶ STORY छत्तीसगढ़ के स्टील का यहीं हो अधिकतम मूल्य संवर्धन, डाउनस्ट्रीम… छत्तीसगढ़ टीम ने चंदौली के प्रमुख बांधों की सुरक्षा व्यवस्था का किया गहन निरीक्षण ▶ STORY छत्तीसगढ़ टीम ने चंदौली के प्रमुख बांधों की सुरक्षा व्यवस्था… केसली में हिंदी-छत्तीसगढ़ी रचनाओं का संगम, श्रोताओं ने उठाया लुत्फ़ ▶ STORY केसली में हिंदी-छत्तीसगढ़ी रचनाओं का संगम, श्रोताओं ने उठाया लुत्फ़ धमतरी का मांदर राष्ट्रपति भवन में, सरईटोला के कलाकार बढ़ाएंगे छत्तीसगढ़ का मान ▶ STORY धमतरी का मांदर राष्ट्रपति भवन में, सरईटोला के कलाकार बढ़ाएंगे… बिलासपुर में महिलाओं की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा: 300 फीट के ध्वज संग देशप्रेम ▶ STORY बिलासपुर में महिलाओं की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा: 300 फीट के… ‘आजादी की धुन’ में गूंजा देशभक्ति का संदेश, CM विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को किया नमन ▶ STORY ‘आजादी की धुन’ में गूंजा देशभक्ति का संदेश, CM विष्णु… खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद ▶ STORY खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत… किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु…