बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
खेल

क्रिकेट इतिहास का सबसे लंबा मैच,5447 गेंद और 1981 रन… गणित लगाते थक गए अंपायर

डरबन
क्रिकेट के इतिहास में एक से बढ़कर एक अजूबे रिकॉर्ड देखने को मिलते हैं. कोई छक्कों का किंग है तो कोई हैट्रिक लेने में मास्टर, लेकिन हम आपको क्रिकेट इतिहास के सबसे लंबे मैच का रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं. आज के दौर में टेस्ट क्रिकेट 5 दिन का होता है, लेकिन ये मुकाबला 9 दिन तक चला था. मैच में अंपायर्स गणित लगाते लगाते थक गए थे. यह मुकाबला 85 साल पहले खेला गया था.

43 घंटे 16 मिनट चला था मुकाबला

साल 1939 में डरबन के मैदान पर इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें मुकाबला खेलने उतरी. 12 दिन के टेस्ट मैच में 2 दिन रेस्ट के थे जबकि एक दिन खराब मौसम के चलते मुकाबला नहीं हुआ. 9 दिन तक दोनों टीमें एक-दूसरे को टक्कर देती रहीं. मुकाबला 3 मार्च 1939 को शुरू हुआ और 14 मार्च को रुका, लेकिन रिजल्ट किसी के पक्ष में नहीं था. यह मुकाबला 43 घंटे 16 मिनट चला था.

मैच में बने थे 1981 रन

विज्ञापन
Advertisement

इस मुकाबले में कुल 1981 रन बने थे. उस दौर में एक ओवर 8 गेंदो का हुआ करता था. 6 गेंदो के हिसाब से जोड़ें तो इस मैच में कुल 907.5 ओवर फेंके गए थे. हालांकि, पुराने हिसाब से 680.7 ओवर का मैच था. आज के दौर में एक टेस्ट मुकाबले में ज्यादा से ज्यादा 450 ओवर फेंके जा सकते हैं.

नहीं निकला था रिजल्ट

इस मुकाबले में मेजबान साउथ अफ्रीका की टीम ने पहली पारी में 530 जबकि दूसरी पारी में 481 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 316 के स्कोर पर ही सिमट गई थी. इंग्लिश टीम को इसके बाद 696 रन का टारगेट मिला था. इंग्लिश टीम ने शानदार बैटिंग करते हुए 654 रन बना लिए थे, लेकिन 9वें दिन मुकाबला ड्रॉ पर खत्म किया गया. इंग्लैंड की फ्लाइट छूटने के चलते मैच को ड्रॉ किया गया था.

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद ▶ STORY खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत… किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु… विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार से आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव ▶ STORY विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार… कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक कृषि यंत्रों की पूजा और गेड़ी की धूम ▶ STORY कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक… मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और कृषि परंपरा की दिखी जीवंत झांकी ▶ STORY मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और… हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति, परंपरा और किसान सम्मान का पर्व है हरेली ▶ STORY हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति,… प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त बनाई ▶ STORY प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त… भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ▶ STORY भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं चलेगा ▶ STORY ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16 जिलों को किया सावधान ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16… हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति का रंग, विशेष आयोजन की तैयारी ▶ STORY हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति… सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजा बेलदार सिवनी ▶ STORY सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया…