बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

AIIMS Bhopal: OPD में ‘पर्चा’ बनवाने का तरीका बदला, अब नहीं लगेगी लाइन

भोपाल 

एम्स में इलाज कराने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलने वाली है। उपचार और जांच के लिए एम्स की ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक मरीजों की कतार और भटकाव से मुक्ति मिलने वाली है। संस्थान ने अपनी सेवाओं को डिजिटलाइजेशन करने के लिए नई तकनीक अपनाने जा रहा है। इसके तहत व्हाट्सएप से ही डॉक्टर का अपॉइंटमेंट और जांच का भुगतान किया जा सकेगा। उसी व्हाट्सएप पर जांच रिपोर्ट भी प्राप्त होगी। इसका पायलट प्रोजेक्ट इस सप्ताह के अंत या अप्रेल के प्रारंभ में शुरू होने वाला है। यह सेवा जून तक लागू होगी। ओपीडी की लाइन में लगने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

ऑनलाइन भुगतान और तुरंत रिफंड
आइआइटी इंदौर इस तकनीक को तैयार कर रहा है। इस प्रणाली में जांच और अन्य सेवाओं का भुगतान ऑनलाइन होगा। भूल से यदि मरीज अधिक राशि जमा कर देगा, तो अतिरिक्त धनराशि उसे उसी प्लेटफॉर्म के जरिए मिल जाएगा। इससे काउंटर पर भीड़ कम होगी और प्रक्रिया पारदर्शी बनेगी।

मरीजों को मिलेंगी ये स्मार्ट सुविधाएं

विज्ञापन
Advertisement

    व्हाट्सएप पर अपॉइंटमेंट स्लॉट चुनने की सुविधा
    डिस्प्ले बोर्ड पर विभागवार प्रतीक्षा समय दिखेगा
    नेविगेशन फीचर से विभाग तक पहुंचना आसान
    जांच रिपोर्ट की पीडीएफ व्हाट्सएप पर प्राप्त होगी
    ओपीडी में क्यू मैनेजमेंट ऐप से टोकन नंबर मिलेगा
    डिजिटल ट्रैकिंग से हर प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी

सिस्टम बताएगा कहां है कौन विभाग
इस तकनीक के नेविगेशन फीचर से यह पता चलेगा कि परिसर में कौन विभाग कहां हैं और कहां कौन सी जांच होती है। ए्स के एक हिस्से में इसका पायलट प्रोजेक्ट चलाया जाएगा। सफल होने पर इसे पूरे परिसर में लागू किया जाएगा।

हम इसका पायलट प्रोजेक्ट मार्च के अंत तक शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसे पूरी तरह से लागू करने में तीन महीना लगेगा। इससे कामकाज अधिक व्यवस्थित होगा, मरीजों और उनके परिजन परेशानी से बचेंगे। – डॉ. केतन मेहरा, एसोसिएट प्रोफेसर, यूरोलॉजी विभाग और प्रवक्ता, एम्स भोपाल

बच्चों के किडनी ट्रांसप्लांट की तैयारी
एम्स में पीडियाट्रिक किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। संस्थान के अनुसार तीन बच्चों को चिन्हित किया गया है और उनके डोनर की जांच व प्री-वर्कअप जारी है। सब कुछ अनुकूल रहा तो अगले माह प्रदेश का पहला बाल किडनी प्रत्यारोपण संभव हो सकेगा।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
ऑपरेशन निश्चय: खरोरा पुलिस ने 120 पौवा अवैध शराब के साथ तस्कर को दबोचा ▶ STORY ऑपरेशन निश्चय: खरोरा पुलिस ने 120 पौवा अवैध शराब के… छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने कांवरियों को कराया नि:शुल्क जलपान: सेवा और आस्था का संगम ▶ STORY छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने कांवरियों को कराया नि:शुल्क जलपान: सेवा… कैबिनेट के बड़े फैसले: विकास और जनकल्याण को मिली नई रफ्तार ▶ STORY कैबिनेट के बड़े फैसले: विकास और जनकल्याण को मिली नई… बच्चों के सर्वांगीण विकास से साकार होगा समृद्ध छत्तीसगढ़ का सपना ▶ STORY बच्चों के सर्वांगीण विकास से साकार होगा समृद्ध छत्तीसगढ़ का… छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए सरकार की बड़ी पहल ▶ STORY छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए सरकार की… छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को मिलेगा नया संबल, कलाकार होंगे आर्थिक रूप से सशक्त ▶ STORY छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को मिलेगा नया संबल, कलाकार होंगे… यमन तट के पास भारतीय जहाज पर हमला, सभी 14 नाविक सुरक्षित ▶ STORY यमन तट के पास भारतीय जहाज पर हमला, सभी 14… भारत में स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम ₹1.2 लाख करोड़ पार, 9% की दमदार वृद्धि ▶ STORY भारत में स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम ₹1.2 लाख करोड़ पार, 9%… गरीबी को मात देकर कोरिया के बेटों ने नेपाल में लहराया तिरंगा ▶ STORY गरीबी को मात देकर कोरिया के बेटों ने नेपाल में… संत रविदास के समरसता, समानता और भक्ति के आदर्श विकसित भारत की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY संत रविदास के समरसता, समानता और भक्ति के आदर्श विकसित… सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी,… छत्तीसगढ़ के कृषि महाविद्यालयों में प्रवेश: कल से ऑनलाइन काउंसलिंग ▶ STORY छत्तीसगढ़ के कृषि महाविद्यालयों में प्रवेश: कल से ऑनलाइन काउंसलिंग