बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
व्यापार

शेयर बाजार में लगातार 9वें दिन बड़ी गिरावट, ये 10 शेयर बिखरे

मुंबई

शेयर बाजार में गिरावट (Stock Market Fall) का सिलसिला लगातार 9वें कारोबारी दिन भी जारी है. सोमवार को बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ लाल निशान पर ओपन हुए. एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sesnex) 297 अंक फिसलकर ओपन हुआ और देखते ही देखते 500 अंक से ज्यादा टूट गया. तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (Nifty) ने 120 अंक फिसलकर कारोबार की शुरुआत की.

खुलने के साथ ही धड़ाम हुए सेंसेक्स-निफ्टी
शेयर बाजार की शुरुआत सप्ताह के पहले कारोबारी दिन गिरावट के साथ हुई. BSE Sensex अपने पिछले बंद 75,939.21 के लेवल से 297 अंक फिसलकर 75,641.41 पर खुला और कुछ मिनटों में ही ये 560 अंक से ज्यादा टूटकर 75,294 के लेवल पर पहुंच गया. इसके अलावा NSE Nifty भी अपने पिछले बंद 22,929.25 के लेवल की तुलना में 22,809.90 पर ओपन होने के बाद अचानत तेज गिरावट लेते हुए 200 अंक के आस-पास फिसलकर 22,725 के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आया.

1709 शेयरों की खराब शुरुआत
शेयर मार्केट में शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट के बीच मार्केट के 1709 कंपनियों के शेयरों ने लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत की, जबकि 731 कंपनियों के स्टॉक ऐसे थे, जो तेजी के साथ ग्रीन जोन में ओपन हुए. इसके अलावा 152 शेयर की स्थिति में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला. शुरुआती कारोबार में जहां Sun Pharma, HUL, Cipla जैसी कंपनियों के शेयरों ने रफ्तार पकड़ी, तो वहीं M&M, Bharat Electronics, Tata Steel, Shriram Finance, ONGC के शेयर गिरावट के साथ ओपन हुए.

विज्ञापन
Advertisement

इन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट
खबर लिखे जाने तक जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली, उनमें लार्जकैप कंपनियों में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर (M&M Share) 4% फिसलकर 2823 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इसके अलावा Infosys Share (1.45%), ICICI Bank Share (1.20%) टूटकर ट्रेड कर रहा था. इसके साथ ही Tata Steel Share, TCS Share और Tech Mahindra Share भी 1 फीसदी से ज्यादा फिसलकर कारोबार करते नजर आए.

मिडकैप कैटेगरी में शामिल Policy Bazaar Share (3.57%), Crisil Share (3.27%) गिरकर कारोबार कर रहा था, तो वहीं Patanjali Share 2.47% और Deepak Nitrate Share 2.62% तक फिसल गया.

स्मॉलकैप कैटेगरी में इन 5 शेयरों का बुरा हाल
बात करें, सप्ताह के पहले दिन स्मॉलकैप कैटेगरी में शामिल शेयरों के बारे में तो इसमें शामिल Zentec Share खुलने के साथ ही 20 फीसदी तक फिसल गया और 1079 रुपये पर आ गया. इसके अलावा DeeDev Share 19.28 फीसदी की गिरावट लेकर, जबकि BestAgro Share 18.73% फिसलकर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा Centum Share 9.70% और Mcloud Share 8.79% टूटकर कारोबार कर रहा था.

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
गरियाबंद में आदिवासी एकता का शक्ति प्रदर्शन, अधिकार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल ▶ STORY गरियाबंद में आदिवासी एकता का शक्ति प्रदर्शन, अधिकार और राजनीतिक… रायपुर का अति प्राचीन शिव मंदिर: शिवलिंग से लिपटे सांपों का रहस्य ▶ STORY रायपुर का अति प्राचीन शिव मंदिर: शिवलिंग से लिपटे सांपों… धमतरी में CG-05 एक्सपो की धूम: लाइट-साउंड तकनीक का महासंगम, करोड़ों के कारोबार की उम्मीद ▶ STORY धमतरी में CG-05 एक्सपो की धूम: लाइट-साउंड तकनीक का महासंगम,… छत्तीसगढ़ में पहली बार हॉकी लीग, रायपुर में सितंबर से होगा आगाज ▶ STORY छत्तीसगढ़ में पहली बार हॉकी लीग, रायपुर में सितंबर से… अमरकंटक से 151 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू, विधायक भावना वोहरा शामिल ▶ STORY अमरकंटक से 151 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू, विधायक भावना… छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 647% अधिक बारिश, अगले 24 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट ▶ STORY छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 647% अधिक बारिश, अगले 24 घंटे भारी… अमित शाह 16 अगस्त को अलवर आएंगे: 700 करोड़ की सौगात, जनसभा स्थल बदला ▶ STORY अमित शाह 16 अगस्त को अलवर आएंगे: 700 करोड़ की… आलीराजपुर में दिवासा पर्व की धूम: ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में झूमे, सुख-समृद्धि की कामना ▶ STORY आलीराजपुर में दिवासा पर्व की धूम: ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में… एएसआई ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान: कॉमनवेल्थ 2026 में रजत पदक जीता ▶ STORY एएसआई ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान: कॉमनवेल्थ 2026 में रजत पदक… छत्तीसगढ़ के 92 गांवों में पहली बार फहराएगा तिरंगा, शहीदों को सम्मान ▶ STORY छत्तीसगढ़ के 92 गांवों में पहली बार फहराएगा तिरंगा, शहीदों… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- सेन समाज सनातन परंपराओं और… MSME आउटरीच कार्यक्रम, 87 हितग्राहियों को 87 करोड़ के ऋण स्वीकृत; तरणजीत सिंह होरा रहे विशिष्ट अतिथि ▶ STORY MSME आउटरीच कार्यक्रम, 87 हितग्राहियों को 87 करोड़ के ऋण…