LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
अध्यात्म

मंगलवार13 मई 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

मेष: आज 13 मई के दिन मजबूत रोमांटिक बॉन्डिंग देखने को मिलेगी। नौकरी में बेस्ट परिणाम देने के लिए कोशिश करें। स्मार्ट वित्तीय डिसीजन लेने के लिए आपकी मौद्रिक स्थिति अच्छी है। कोई बड़ी मेडिकल समस्या भी जीवन पर प्रभाव नहीं डालेगी।

वृषभ: आज पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। इसके अलावा ऐसी किसी भी बात को लेकर डिस्कस न करें, जिससे रिश्तों में कड़वाहट बढ़े। आपके इनोवेटिव विचार वर्कप्लेस पर काम आएंगे। कोई गंभीर समस्या नहीं होगी।

मिथुन: आज के दिन खुद को हेल्दी रखें। काम का प्रेशर ज्यादा न लें। आज उत्साह आपकी सबसे बड़ी संपत्ति रहेगी। रिलेशनशिप की दिक्कतों को ज्यादा बढ़ने न दें। आज जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है।

कर्क: आज आपकी लीडरशिप स्किल को भी परखा जाएगा। आज का दिन आपके लिए सरप्राइज से भरपूर रहेगा। चुनौतियों को स्टेपिंग स्टोन में बदलना आप जानते हैं। लव के मामले में डेट पर जाना अच्छा रहेगा। इससे आपका बॉन्ड स्ट्रॉंग होगा।

विज्ञापन
Advertisement

सिंह: आज का दिन मिक्स्ड एनर्जी वाला रहेगा। समझदारी से वित्तीय डीसीजन लें क्योंकि आज पैसा खूब कमाएंगे। करियर में ग्रोथ और बदलाव का एक महत्वपूर्ण समय है। आप चुनौतियों और रोमांचक अवसरों के मिश्रण का सामना कर सकते हैं।

कन्या: आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहेगा। आज मुश्किलों को मुस्कुराहट के साथ पार करें। प्यार का जश्न मनाएं और रोमांटिक संबंधों से अहंकार को दूर रखें। व्यावसायिक सफलता मिलने के योग हैं।

तुला: आज किसी भी तरह की बहस में आज न उलझें। सभी मसले सुलझाकर रोमांटिक लाइफ बरकरार रखें। उत्पादकता का कोई बड़ा मुद्दा पेशेवर जीवन पर असर नहीं डालेगा। दूसरों की भावनाओं के प्रति आपको सेंसिटिव रहना चाहिए।

वृश्चिक: आज का दिन प्रेम, करियर और वित्त में वृद्धि के पर्याप्त अवसरों का वादा करता है। आपको सेल्फ लव पर फोकस करने की सलह दी जाती है। अपनी मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने पर फोकस करें। फिटनेस पर गौर फरमाएं।

धनु: आज अप्रत्याशित बदलाव का अनुभव हो सकता है, जो समृद्धि और विकास का अवसर लाएगा। हेल्थ के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। सर्वोत्तम परिणाम पाने के लिए परिवर्तन को खुली बांहों से स्वीकार करें।

मकर: आज बदलावों भरे दिन के लिए रेडी रहें। अवसरों और व्यक्तिगत विकास पर अपना फोकस रखें। आज का दिन आपको पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लेवल पर सोच-विचार करने के लिए मोटिवेट कर रहा है। विकास के अवसर मिलेंगे, जिससे आपको काफी अच्छा लाभ होगा।

कुम्भ: आज उथल-पुथल भरे दिन का सामना करेंगे। प्रेम जीवन को बरकरार रखने के लिए सोल्यूशन पर फोकस करें। चुनौतियान आपको डराती नहीं हैं। ऑफिस में शांत रहें और सभी कार्य पूरे करें। आर्थिक रूप से भाग्यशाली होने के लिए हर विकल्प पर विचार करें।

मीन: आज का दिन शानदार रहेगा। प्रेम संबंधी मुद्दों को सकारात्मक सोच के साथ सुलझाएं। ऑफिस में कोई बड़ी परेशानी नहीं रहेगी। आर्थिक रूप से आप समृद्ध हैं। आपका स्वास्थ्य आपको किसी भी तरह की परेशानी नहीं देगा।

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.