बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

इंदौर-खंडवा रोड का केंद्रीय मंत्री गडकरी ने किया हवाई दौरा, सुमित्रा महाजन से भी की मुलाकात

इंदौर

इंदौर-खंडवा रोड निर्माण की देरी को लेकर केंद्रीय परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने चिंता जताई है और उन्होंने अफसरों से कहा कि सिंहस्थ से पहले सड़क और नर्मदा नदी पर मोरटक्का ब्रिज का निर्माण हर हाल में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि ठेकदार की तरफ से देरी होती है तो फिर एक्शन ले, लेकिन प्रोजेक्ट में देरी न हो। विमानतल पर आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए।

बैठक में यह भी तय हुआ कि डकाच्या से पीथमपुर तक बनने वाले पूर्वी बायपास का निर्माण भी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण करेगा। सड़क निर्माण के अलावा मार्ग के लिए अन्य सुविधाएं प्रदेश सरकार जुटाएगी। यह सड़क 38 गांवों से होकर गुजरेगी। इसकी लंबाई 70 किलोमीटर से ज्यादा की होगी।

इस रिंग रोड में कंपेल, तिल्लौर, बड़गोंदा सहित अन्य गांव जुड़ेंगे। बैठक में मंत्री गडकरी ने अफसरों से कहा कि  सिंहस्थ से पहले मोरटक्का ब्रिज का  निर्माण पूरा होना चाहिए। ब्रिज के आसपास ज्योर्तिलिंग की थीम पर सौंदर्यीकरण हो।

विज्ञापन
Advertisement

उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के समय उज्जैन आने वाले श्रद्धालु अेांकारेश्वर भी जाएंगे, इसलिए तय समय में घाटों पर सुरंग, ब्रिजों का निर्माण होना चाहिए। बैठक में इंदौर के आसपास के अन्य प्रोजेक्टों पर भी चर्चा हुई। इंदौर -खंडवा रोड के निर्माण की देरी का मुद्दा पूर्व मेयर कृष्णमुरारी मोघे ने भी मंत्री गडकरी के सामने उठाया था। इसके बाद मंत्री ने अफसरों से कहा कि यदि काम ठीक से नहीं हो रहा है तो ठेकेदार को टर्मिनेट कर दो।

इंदौर का नमकीन अपने साथ ले गए गडकरी
मंत्री गडकरी इंदौर में नाथ मंदिर में भी दर्शन के लिए गए। वहां वे करीब आधे घंटे रुके। यहां उन्होंने पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से भी मुलाकात की।  कुछ परिचित गडकरी के लिए इंदौर के नमकीन भेंट स्वरुप लाए। जिन्हें पाकर वे खुश हो गए और कहा कि इंदौर के नमकीन तो उन्हें काफी पसंद है। वे नमकीन को अपने साथ लेकर गए।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
अनुज शर्मा की मैराथन समीक्षा बैठक: लंबित कार्यों पर मांगी रिपोर्ट, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश ▶ STORY अनुज शर्मा की मैराथन समीक्षा बैठक: लंबित कार्यों पर मांगी… विश्व ओआरएस दिवस: मेकाज में दस्त से बचाव हेतु मरीजों को किया जागरूक ▶ STORY विश्व ओआरएस दिवस: मेकाज में दस्त से बचाव हेतु मरीजों… विश्व बाघ दिवस: सोनपुर में बच्चों को मिला बाघ संरक्षण का पाठ ▶ STORY विश्व बाघ दिवस: सोनपुर में बच्चों को मिला बाघ संरक्षण… नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को भारत का आधिकारिक दौरा निमंत्रण ▶ STORY नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को भारत का आधिकारिक दौरा… छत्तीसगढ़: बागवानी फसलों का बीमा 31 जुलाई तक, प्राकृतिक जोखिमों से मिलेगी सुरक्षा ▶ STORY छत्तीसगढ़: बागवानी फसलों का बीमा 31 जुलाई तक, प्राकृतिक जोखिमों… बीजापुर में 49 लाख के इनामी 8 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, शांति की बड़ी पहल ▶ STORY बीजापुर में 49 लाख के इनामी 8 नक्सलियों का आत्मसमर्पण,… कवर्धा के मुड़वाही में मलेरिया का प्रकोप: 35 मरीज अस्पताल में भर्ती ▶ STORY कवर्धा के मुड़वाही में मलेरिया का प्रकोप: 35 मरीज अस्पताल… देशभर में मूसलाधार बारिश का कहर: गुजरात में फैक्ट्रियां ठप, MP-छत्तीसगढ़ रेड अलर्ट पर ▶ STORY देशभर में मूसलाधार बारिश का कहर: गुजरात में फैक्ट्रियां ठप,… CM विष्णु देव साय का एकलव्य छात्रों से संवाद, मेहनत और शिक्षा को बताया सफलता की कुंजी ▶ STORY CM विष्णु देव साय का एकलव्य छात्रों से संवाद, मेहनत… छत्तीसगढ़ के पहले स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, खेल विकास को मिलेगी नई उड़ान ▶ STORY छत्तीसगढ़ के पहले स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले: पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले: पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित और… मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से 'जनविश्वास अभियान' का आगाज़: CM, मंत्री उतरेंगे मैदान में ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से 'जनविश्वास अभियान' का आगाज़:…