बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
खेल

IPL चैम्प‍ियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत पर बेंगलुरु में ‘महाजश्न’, निकलेगी व‍िक्ट्री परेड, देखें रूट

बेंगलुरु
 बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत का जश्न धूमधाम से मनाया जाएगा। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली RCB टीम बुधवार दोपहर तक बेंगलुरु पहुंचेगी। इसके बाद शहर में विजय जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस विधानसभा से शुरू होकर चिन्नास्वामी स्टेडियम तक जाएगा। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया विधानसभा में टीम को सम्मानित कर सकते हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में फैंस के लिए फ्री एंट्री हो सकती है। चर्चित क्रिकेटर क्रिस गेल ने बताया कि बेंगलुरु में बुधवार को विजय जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस बेंगलुरु शहर के बीच से गुजरेगा।

बेंगलुरु में कितने बजे निकलेगा जुलूस
आईपीएल 2025 में RCB की टीम की जीत के बाद बेंगलुरु में जश्न का माहौल है। टीम के स्वागत के लिए शहर पूरी तरह से तैयार है। दोपहर तक टीम के पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद विजय जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस विधान सौधा से चिन्नास्वामी स्टेडियम तक जाएगा। इसकी दूरी 1.4 किलोमीटर है। जुलूस दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। जुलूस के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था में तीन DCP, नौ ACP, बारह इंस्पेक्टर और ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

जुलूस के दौरान बदला रहेगा ट्रैफिक
जुलूस के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। CTO जंक्शन और कॉफी बोर्ड जंक्शन के आसपास ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा सकता है। लोगों को असुविधा से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में फैंस के लिए फ्री एंट्री हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। स्टेडियम में बड़ी संख्या में फैंस के पहुंचने की उम्मीद है।

बेंगलुरु की जीत पर क्या बोले विराट?
इससे पहले बेंगलुरु की जीत पर विराट कोहली ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि शहर इंतजार कर रहा है- हे भगवान। मैं उनके बारे में सोच रहा हूं। कल्पना कीजिए कि फैंस को अब कैसा लग रहा होगा। किसी ने मुझे एक वीडियो भेजा। पूरा शहर आतिशबाजी से भर गया है। यह बहुत खास है। मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता। मुझे इसका अनुभव करना होगा।

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…