बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

यूपी-एमपी में भारी बारिश की चेतावनी जारी, बस दस्तक देने वाला है मानसून, मध्य प्रदेश के 39 जिलों में बरसेंगे बादल

नई दिल्ली 
देश के अधिकतर राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 2 जून से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। ऐसे में 4 जून तक कई राज्यों में मौसम का बदलाव देखेने को मिलेगा। इस दौरान मध्यम से तेज बारिश हो सकती है, वहीं कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान आ सकते हैं। 
 
दिल्ली-यूपी में मौसम का हाल
दिल्ली-एनसीआर में अगले 3 दिनों तक मौसम खराब रहने वाला है। IMD के अनुसार 3-6 जून तक राजधानी में आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। आज शाम को राजधानी में सबसे ज्यादा मौसम बिगड़ने का अनुमान है। वहीं, यूपी में मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया है। IMD ने यूपी के 45 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है, इसके साथ ही कुछ जिलों में बिजली भी चमक सकती है।

एमपी के कई जिलों में बारिश की चेतावनी
मध्य प्रदेश में मानसून बस दस्तक देने ही वाला है, उससे पहले प्री-मानसून की बारिश जारी है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 39 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी की है। एमपी में मानसून 7 से 10 जून के बीच प्रदेश में पहुंचेगा। IMD की माने तो मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, समेत कई जिलों में बारिश की जारी रहेगी।

राजस्थान और हरियाणा
राजस्थान के लोगों को भीषण गर्मी में बारिश होने से लोगों को राहत मिल रही है. मौसम विभाग ने बीकानेर, श्रीगंगानगर, नागौर, जयपुर, चूरू, सीकर जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, हनुमानगढ़, दौसा, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, जोधपुर, अजमेर, टोंक,पाली, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा के 5 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि 17 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…