बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

डिंडौरी में पानी का संकट चरम पर: नाले का पानी पी रहे ग्रामीण, खाली बर्तन लेकर पहुंचे जनसुनवाई में

 डिंडौरी

आदिवासी बहुल जिले डिंडौरी में जलसंकट इस कदर गहरा गया है कि ग्रामीण बूंद बूंद पानी के लिए भी तरस रहे है। पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण चक्का जाम का रास्ता भी अपना रहे हैं। विभागीय अधिकारियों सहित कलेक्टर तक भी शिकायत पहुंच रही है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में दो गांवों के ग्रामीण खाली बर्तन लेकर पहुंचे और पानी की समस्या का हल करने के गुहार लगाई। जनपद मेहंदवानी के ग्राम चौबीसा और जरगुड़ा में जलसंकट गहराने से ग्रामीणों को पीने के लिए भी बमुश्किल पानी मिल पा रहा है।

एक किलोमीटर दूर नाला का पानी कर रहे उपयोग

जनसुनवाई में पहुंचे ग्राम पंचायत चौबीसा रैयत के सकरीटोला की महिलाओं ने बताया कि गांव में लगभग एक सैकड़ा परिवार जलसंकट से जूझ रहे है। नल जल योजना से पाइप लाइन भी नहीं बिछ पाई है। गांव में चार हैंडपंप है लेकिन तीनों सूख चुके है। एक कुंआ भी है, जिसमें पानी नहीं है। ऐसी स्थिति में करीब एक किलोमीटर दूर नाला से पानी लाकर जीविकोपार्जन करना पद रहा है। समस्या को लेकर ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव को कई बार अवगत कराए जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई है। त्रस्त होकर ग्रामीण शिकायत करने जनसुनवाई में पहुंच गए।

विज्ञापन
Advertisement

कुआं का गंदा पानी पीने मजबूर जरगुड़ा के ग्रामीण

इसी तरह मेहंदवानी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत जरगुड़ा के पोषक ग्राम घांघारी टोला के दर्जनों ग्रामीण खाली बर्तन लेकर जनसुनवाई में पहुंचे और पानी की शिकायत की। महिलाओं ने बताया कि घांघारी टोला की जनसंख्या लगभग 500 के आसपास है। गांव में नल जल योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। गांव में एक हैंडपंप है लेकिन उससे मटमैला पानी निकलता है। वहीं एक कुआं है जिसका दूषित पानी ग्रामीण पीने मजबूर हैं।

काफी मशक्कत से मिल पाता है एक बाल्टी ही पानी

ग्रामीणों ने बताया कि हैंडपंप में सुबह से लाइन लगाने के बाद काफी मशक्कत से एक बाल्टी ही पानी मिल पाता है। समस्या को लेकर ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों सहित जनपद और पीएचई विभाग में भी ग्रामीणों द्वारा लिखित तौर पर शिकायत की गई है। इसके बाद भी अभी तक कोई पहल न होने से मजबूर होकर ग्रामीण खाली बर्तन लेकर जनसुनवाई में पहुंच गए।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
एयर इंडिया 1 सितंबर से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बहाल करेगा, फ्रीक्वेंसी भी बढ़ेगी ▶ STORY एयर इंडिया 1 सितंबर से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बहाल करेगा,… छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिले **630 करोड़**, सशक्तिकरण की नई मिसाल ▶ STORY छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिले **630 करोड़**,… छत्तीसगढ़ का 'समाज कल्याण मॉडल' बना लाखों जरूरतमंदों की संजीवनी ▶ STORY छत्तीसगढ़ का 'समाज कल्याण मॉडल' बना लाखों जरूरतमंदों की संजीवनी छत्तीसगढ़: ढाई साल में श्रमिक कल्याण का नया अध्याय, बनी राष्ट्रीय पहचान ▶ STORY छत्तीसगढ़: ढाई साल में श्रमिक कल्याण का नया अध्याय, बनी… विष्णुदेव साय सरकार के ढाई साल: श्रमिक कल्याण में ऐतिहासिक उपलब्धियां ▶ STORY विष्णुदेव साय सरकार के ढाई साल: श्रमिक कल्याण में ऐतिहासिक… उत्तर छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, फिर थमेगा जोर ▶ STORY उत्तर छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, फिर… सरकारी भर्ती में ऐतिहासिक सुधार: आवेदन से नियुक्ति तक सब समयबद्ध व ऑनलाइन ▶ STORY सरकारी भर्ती में ऐतिहासिक सुधार: आवेदन से नियुक्ति तक सब… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 'मेरी बेटी–मेरा अभिमान' अभियान का किया शुभारंभ ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 'मेरी बेटी–मेरा अभिमान' अभियान का किया… 'मुस्कुराता बस्तर' पहल की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की सराहना ▶ STORY 'मुस्कुराता बस्तर' पहल की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की सराहना समाज कल्याण में छत्तीसगढ़ बना मिसाल, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहीं योजनाएं ▶ STORY समाज कल्याण में छत्तीसगढ़ बना मिसाल, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच… पंकज त्रिपाठी: 'बीज बोने में लगा समय', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से पहले का सफर ▶ STORY पंकज त्रिपाठी: 'बीज बोने में लगा समय', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर'… छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा क्रांति: CM साय के नेतृत्व में बदलती तस्वीर ▶ STORY छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा क्रांति: CM साय के नेतृत्व में…