बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
खेल

हम जानते हैं लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया को कैसे हराना है : कैगिसो रबाडा

केपटाउन
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा ने भरोसा जताया है कि उनकी टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा उलटफेर कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रोटियाज को पता है कि लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया को कैसे हराना है। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को केपटाउन में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से पाकिस्तान को हरा दिया है, जिससे उनकी पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में एंट्री हुई है।

रबाडा ने पाकिस्तान के खिलाफ छह विकेट लिए थे। तेज गेंदबाज रबाडा ने सुपरस्पोर्ट पर कहा, "यह वास्तव में काफी दूर है, लेकिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जैसे बड़े अवसर के लिए आपको तैयार रहना होता है। दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया हमेशा से एक अच्छी प्रतिद्वंद्विता रही है, क्योंकि हम क्रिकेट काफी हद तक एक जैसा खेलते हैं। हम कड़ी मेहनत से खेलते हैं और वह हमें कड़ी टक्कर देते हैं, यह हम जानते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "हम उन्हें हराना भी जानते हैं। (टेस्ट क्रिकेट) हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रारूप है, जो हम अभी खेल रहे हैं। जब आप दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट और हमारे सभी दिग्गजों को देखते हैं तो वह सभी महान टेस्ट क्रिकेटर रहे हैं। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेटर हैं और पाकिस्तान के खिलाफ यह श्रृंखला शानदार रही है।"

पाकिस्तान को हराने के बाद दक्षिण अफ्रीका पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गया है। उसके 69.44 प्रतिशत अंक हो गए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया 63.73 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं, डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए कोई टेस्ट मैच निर्धारित नहीं होने के कारण प्रोटियाज कोच शुकरी कॉनराड अपनी आगामी मैच की संभावनाओं के बारे में बताया।

विज्ञापन
Advertisement

कॉनराड ने कहा, "हम संभवत ब्रिटेन में आयरलैंड या अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच आयोजित करने का प्रयास करेंगे। हालांकि, अगर असफल होते हैं तो हम निश्चित रूप से कुछ दिन पहले बाहर जाएंगे और सुनिश्चित करेंगे कि हम वहां अच्छी तरह से कैंप करें, शायद कैंटरबरी में ऐसा हो।"

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…