बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
राज्य

पप्पू यादव ने बीपीएससी मुद्दे को लेकर 12 जनवरी को किया बिहार बंद का आह्वान

पटना
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने को लेकर राजनीति चरम पर है। इस बीच पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा। इसके बाद उन्होंने 12 जनवरी को बिहार बंद की घोषणा कर दी।

राज्यपाल से मिलने के बाद पप्पू यादव ने राजभवन से बाहर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में 12 जनवरी को बिहार बंद किया जाएगा। उन्होंने बिहार बंद के अपने आह्वान में राज्य के सभी राजनीतिक दलों से समर्थन करने की अपील की। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से उन्होंने विशेष अपील की कि वे बीपीएससी मामले में सड़क पर उतरकर बिहार बंद का समर्थन करें और छात्रों को न्याय दिलाने की आवाज बनें।

पप्पू यादव ने कहा कि राज्यपाल ने उन्हें भरोसा दिया है कि बीपीएससी के मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने आश्वस्त किया है कि किसी हाल में बच्चों के साथ अन्याय नहीं होगा।

पप्पू यादव ने कहा कि यह चार लाख बच्चों का सवाल है। इस दौरान उन्होंने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर जमकर निशाना साधा। यादव ने उन्हें नसीहत देते हुए कहा कि बच्चों को लड़ने दीजिए। अपनी नेतागिरी बंद कर दीजिए और अपनी मार्केटिंग बंद कर दीजिए। बिहार के लोग संघर्ष करने वालों को मुख्यमंत्री के रूप में देखते हैं। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि 12 जनवरी को बिहार बंद में सभी विपक्षी दलों के लोग शामिल होंगे।

विज्ञापन
Advertisement

उल्लेखनीय है कि इसी मुद्दे को लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर दो जनवरी से आमरण अनशन पर हैं।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…