बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…

LPG संकट की बढ़ेगी चिंता? यूरोप में कड़ाके की सर्दी से गैस की किल्लत का खतरा

नई दिल्ली

आमतौर पर यूरोपीय देशों में ठंड शुरू होने से पहले ही अधिक मात्रा में नेचुरल गैस खरीदकर अपने रिजर्व में स्टोर कर ली जाती है. इससे पूरी सर्दी में सप्लाई बनी रहती है. लेकिन इस बार कहानी कुछ अलग है. गैस की ऊंची कीमतों के चलते कई देशों ने पहले की तरह खरीदारी नहीं की और अब सर्दियां शुरू होने के साथ उनके सामने अपने रिजर्व को भरने की चुनौती खड़ी हो गई है. ऐसे में यूरोप को अचानक बड़ी मात्रा में गैस खरीदनी पड़ सकती है. इसका असर ग्लोबल मार्केट पर पड़ सकता है और एशियाई देशों के लिए गैस महंगी हो सकती है. इसी बीच सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या यूरोप की सर्दी भारत में गैस की कीमतें बढ़ा सकती है और LPG की किल्लत का खतरा पैदा हो सकता है?

यूरोप में गैस का भंडार घटा
यूरोप इस समय नेचुरल गैस के कम रिजर्व की समस्या से जूझ रहा है. यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के गैस भंडार में 11 नवंबर तक करीब 810 टेरावॉट घंटे (TWh) गैस बची थी. यह पिछले 10 साल के मौसमी औसत से करीब 20 फीसदी कम है. यानी सर्दियों की शुरुआत में ही यूरोप के पास सामान्य सालों के मुकाबले काफी कम गैस मौजूद है. गैस की कमी के बीच यूरोप ने लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) का आयात बढ़ाना शुरू कर दिया है। 

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, आंकड़ों में जानकारी दी गई है कि नवंबर में यूरोप का LNG आयात 10.11 मिलियन टन तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि अक्टूबर में यह 8.99 मिलियन टन था. हालांकि, नवंबर 2025 के 11.81 मिलियन टन के मुकाबले यह अभी भी कम है. अगर यूरोप में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ती है, तो हीटिंग के लिए गैस की मांग और बढ़ सकती है. ऐसे में उसे अपनी जरूरत पूरी करने के लिए इंटरनेशनल मार्केट से ज्यादा गैस खरीदनी होगी। 

विज्ञापन
Advertisement

एशियाई देशों में बढ़ सकती है गैस की कीमत
गैस की सप्लाई सीमित होने के बीच यूरोप की बढ़ती मांग का असर एशियाई बाजार पर भी पड़ सकता है. LNG की खरीदारी के लिए यूरोप और एशिया के देश एक ही ग्लोबल मार्केट पर निर्भर हैं. ऐसे में यूरोप अगर ज्यादा कीमत देकर गैस खरीदता है, तो सप्लायर अपने जहाजों को उन बाजारों की तरफ भेज सकते हैं जहां उन्हें बेहतर दाम मिल रहे हों। 

इससे एशियाई देशों के लिए गैस खरीदना महंगा हो सकता है. नवंबर में एशिया का LNG आयात करीब 21.32 मिलियन टन रहने का अनुमान है, जो अक्टूबर के 22.81 मिलियन टन से कम है. चीन और जापान जैसे बड़े खरीदार भी ऊंची कीमतों के चलते आयात में कटौती कर रहे हैं। 

कतर से सप्लाई में परेशानी ने बढ़ाई चिंता
गैस की कीमतों पर दबाव की एक बड़ी वजह कतर से होने वाली सप्लाई में कमी भी है. कतर दुनिया के प्रमुख LNG निर्यातकों में शामिल है, लेकिन पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण उसके निर्यात पर असर पड़ा है. कतर से होने वाली सप्लाई में कमी ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की उपलब्धता घटा दी है। 

इसका असर कीमतों पर भी दिख रहा है. उत्तर एशिया में LNG की स्पॉट कीमत 13 नवंबर तक के सप्ताह में 31.30 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (mmBtu) तक पहुंच गई. यह फरवरी के अंत में मौजूद 10.40 डॉलर के स्तर से करीब तीन गुना ज्यादा है. स्पॉट कीमत का मतलब है कि तत्काल या कम समय में डिलीवरी के लिए गैस किस भाव पर खरीदी जा रही है। 

क्या भारत में महंगी होगी LPG?
भारत अपनी जरूरत की नेचुरल गैस और LPG का एक बड़ा हिस्सा आयात करता है. इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतें बढ़ने और सप्लाई प्रभावित होने का असर देश पर भी पड़ सकता है. अगर यूरोप की मांग बढ़ने से एशिया के लिए उपलब्ध LNG कम होती है, तो भारत को गैस खरीदने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। 

इसका असर इंडस्ट्री, बिजली प्रोडक्ट्शन और उन सेक्टर्स पर पड़ सकता है जो नेचुरल गैस का इस्तेमाल करते हैं. वहीं, LPG के मामले में भी इंटरनेशनल सप्लाई और कीमतों का महत्व है. हालांकि, LNG और LPG अलग-अलग प्रोडक्ट हैं, इसलिए दोनों की कीमतों पर असर एक जैसा या तुरंत होना जरूरी नहीं है. भारत में घरेलू LPG की कीमतें और उपलब्धता सरकार की नीतियों, आयात व्यवस्था और घरेलू सप्लाई जैसे कई फैक्टर्स पर भी निर्भर करती हैं। 

फिलहाल सबसे बड़ी चिंता यह है कि यूरोप को सर्दियों के दौरान अपनी जरूरत पूरी करने के साथ-साथ बाद में गैस के रिजर्व भी दोबारा भरने होंगे. ऐसे में इंटरनेशनल मार्केट में गैस की मांग लंबे समय तक ऊंची रह सकती है. इसका असर भारत के आयात बिल और ऊर्जा की कीमतों पर पड़ने की आशंका है। 

वास्तु गुरुजी उत्पाद

विज्ञापन

💬 पाठकों की बात — पहली बात आपकी हो सकती है

अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे

Rana Sikander
लेखक / Author

राणा सिकंदर (वास्तु गुरुजी) — दबंग आवाज़ के संस्थापक, वरिष्ठ पत्रकार और रायपुर के वास्तु सलाहकार (VastuGuruji के संस्थापक)। पत्रकारिता में गहन साक्षात्कार, डेटा विश्लेषण और प्रभावशाली रिपोर्टिंग का अनुभव।

वास्तु गुरुजी राणा सिकंदर — प्रोफ़ाइल · रायपुर में वास्तु सलाहकार · Instagram · YouTube

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
सोना-चांदी भाव आज, 19 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना ₹130,882, चांदी का ताज़ा दाम ▶ STORY सोना-चांदी भाव आज, 19 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना… छत्तीसगढ़ मौसम आज, 19 नवंबर 2026 — किस ज़िले में कितना तापमान, कहाँ बारिश के आसार ▶ STORY छत्तीसगढ़ मौसम आज, 19 नवंबर 2026 — किस ज़िले में… छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्रों की कल होगी सघन मॉनिटरिंग और रायपुर में कानून-व्यवस्था की समीक्षा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्रों की कल होगी सघन मॉनिटरिंग… भारत में वॉयस एआई क्रांति के लिए स्केलर और विस्पर फ्लो ने शुरू किया इंडिया रन्स ऑन वॉयस हैकाथॉन ▶ STORY भारत में वॉयस एआई क्रांति के लिए स्केलर और विस्पर… Bengaluru Tech Summit 2026: 50 नए स्टार्टअप उत्पाद लॉन्च, AI और DeepTech को मिला मंच ▶ STORY Bengaluru Tech Summit 2026: 50 नए स्टार्टअप उत्पाद लॉन्च, AI… IIT कानपुर ने शुरू की AI Kavach लैब, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट क्षेत्र में बढ़ेगी सुरक्षा ▶ STORY IIT कानपुर ने शुरू की AI Kavach लैब, बैंकिंग और… भारत में AI कंप्यूटिंग को बड़ी ताकत, Neysa ने मुंबई में 8,192 AMD GPU क्लस्टर लगाया ▶ STORY भारत में AI कंप्यूटिंग को बड़ी ताकत, Neysa ने मुंबई… रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका बोले– विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका होगी सबसे अहम ▶ STORY रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका बोले– विकसित भारत-2047 के निर्माण… रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी बोले– एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम ▶ STORY रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी बोले– एनसीसी युवाओं में… रायपुर : दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, आत्मीयता के साथ हुआ संवाद ▶ STORY रायपुर : दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय… रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन, आत्मीयता और सामाजिक समरसता के साथ दिखा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव ▶ STORY रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह का भव्य… रायपुर : दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय मुलाकात ▶ STORY रायपुर : दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…