बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
खेल

युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

    इंदौर
भारतीय टीम से बाहर चल रहे लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल का जलवा बरकरार है. चहल ने टी20 क्रिकेट में 400 विकेट पूरे कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए. हरियाणा की ओर से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2026-27 में खेलते हुए उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। 

इंदौर के डेली कॉलेज ग्राउंड में बुधवार (18 नवंबर) को आयोजित मुकाबले के दौरान युजवेंद्र चहल ने अमित सात्विक को 38 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड किया. इसी के साथ उनके टी20 करियर में 400 विकेट पूरे हो गए. चहल ने इसके बाद आर. साई किशोर और मणिमारन सिद्धार्थ को भी पवेलियन लौटाया. चहल ने चार ओवरों में 16 रन देकर तीन विकेट झटके। 

इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले युजवेंद्र चहल के नाम पर टी20 क्रिकेट में 396 विकेट दर्ज थे. पंजाब के खिलाफ उन्हें कोई सफलता नहीं मिली, जबकि सौराष्ट्र के विरुद्ध उन्होंने तीन विकेट लिए. तमिलनाडु के खिलाफ मैदान पर उतरते समय उन्हें रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए एक विकेट की जरूरत थी। 

भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने 80 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 96 विकेट लिए हैं. उनका अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर 2016 से 2023 तक रहा. इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 25.09 और इकोनॉमी रेट 8.19 रहा। 

विज्ञापन
Advertisement

टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट (भारतीय गेंदबाज)
402- युजवेंद्र चहल
366- भुवनेश्वर कुमार
354- जसप्रीत बुमराह
329- पीयूष चावला
323- रविचंद्रन अश्विन
300- अक्षर पटेल

IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) में युजवेंद्र चहल 188 मैचों में 233 विकेट लेकर टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस (MI), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), राजस्थान रॉयल्स (RR) और पंजाब किंग्स (PBKS) का प्रतिनिधित्व किया है. इसके अलावा घरेलू और अन्य टी20 प्रतियोगिताओं में उनके नाम 71 विकेट हैं. इनमें चैम्पियंस लीग टी20 और इंग्लैंड की विटैलिटी ब्लास्ट में लिए गए विकेट भी शामिल हैं। 

वास्तु गुरुजी उत्पाद

विज्ञापन

💬 पाठकों की बात — पहली बात आपकी हो सकती है

अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे

Rana Sikander
लेखक / Author

राणा सिकंदर (वास्तु गुरुजी) — दबंग आवाज़ के संस्थापक, वरिष्ठ पत्रकार और रायपुर के वास्तु सलाहकार (VastuGuruji के संस्थापक)। पत्रकारिता में गहन साक्षात्कार, डेटा विश्लेषण और प्रभावशाली रिपोर्टिंग का अनुभव।

वास्तु गुरुजी राणा सिकंदर — प्रोफ़ाइल · रायपुर में वास्तु सलाहकार · Instagram · YouTube

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले– जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी ▶ STORY : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले– जनता के एक-एक रुपये… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से गांव-गांव तक पहुंच रही धान खरीदी की सुविधा, किसानों को मिल रही राहत ▶ STORY रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल… रायपुर : वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी का आगडीह हवाई पट्टी पर हुआ आत्मीय स्वागत ▶ STORY रायपुर : वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री… रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स अंबर फातिमा ने की सौजन्य भेंट ▶ STORY रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से IIMUN की चार्ज डी… रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट ▶ STORY रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की… सोना-चांदी भाव आज, 19 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना ₹130,882, चांदी का ताज़ा दाम ▶ STORY सोना-चांदी भाव आज, 19 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना… छत्तीसगढ़ मौसम आज, 19 नवंबर 2026 — किस ज़िले में कितना तापमान, कहाँ बारिश के आसार ▶ STORY छत्तीसगढ़ मौसम आज, 19 नवंबर 2026 — किस ज़िले में… छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्रों की कल होगी सघन मॉनिटरिंग और रायपुर में कानून-व्यवस्था की समीक्षा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्रों की कल होगी सघन मॉनिटरिंग… भारत में वॉयस एआई क्रांति के लिए स्केलर और विस्पर फ्लो ने शुरू किया इंडिया रन्स ऑन वॉयस हैकाथॉन ▶ STORY भारत में वॉयस एआई क्रांति के लिए स्केलर और विस्पर… Bengaluru Tech Summit 2026: 50 नए स्टार्टअप उत्पाद लॉन्च, AI और DeepTech को मिला मंच ▶ STORY Bengaluru Tech Summit 2026: 50 नए स्टार्टअप उत्पाद लॉन्च, AI… IIT कानपुर ने शुरू की AI Kavach लैब, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट क्षेत्र में बढ़ेगी सुरक्षा ▶ STORY IIT कानपुर ने शुरू की AI Kavach लैब, बैंकिंग और… भारत में AI कंप्यूटिंग को बड़ी ताकत, Neysa ने मुंबई में 8,192 AMD GPU क्लस्टर लगाया ▶ STORY भारत में AI कंप्यूटिंग को बड़ी ताकत, Neysa ने मुंबई…