बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

बारिश में भीगना पड़ सकता है भारी: सावधानी नहीं बरती तो हो सकते हैं बीमारियों के शिकार

मानसून ने एक बार फिर ग्वालियर में दस्तक दी है। बुधवार को दिनभर रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। हालांकि यह बारिश मौसम को सुहाना बना रही है, लेकिन इसके साथ ही त्वचा रोगों का खतरा भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। शहर के जेएएच अस्पताल में रैशेज, खुजली और स्किन इंफेक्शन की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप शर्मा बताते हैं कि मानसून के मौसम में लंबे समय तक भीगे रहना, पसीना और गीले कपड़े पहनना फंगल व बैक्टीरियल इंफेक्शन का मुख्य कारण बनता है। खासकर शरीर के मोड़ जैसे गर्दन, बगल, कमर और जांघों के बीच की त्वचा नाजुक होती है। जब ये क्षेत्र लंबे समय तक गीले रहते हैं और वहां हवा नहीं लगती, तो रैशेज और संक्रमण जल्दी हो जाता है।

डॉ. शर्मा का कहना है कि सामान्य से दिखने वाले रैशेज अगर समय रहते नहीं संभाले जाएं, तो वे गंभीर फंगल संक्रमण में बदल सकते हैं। यही कारण है कि इस मौसम में त्वचा की साफ-सफाई और सूखेपन पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।

बारिश में रैशेज से बचने के आसान उपाय

विज्ञापन
Advertisement

1. हमेशा सूती और ढीले कपड़े पहनें, जिससे हवा लगती रहे और त्वचा सूखी रहे।

2. भीगने के तुरंत बाद कपड़े बदलें और शरीर को अच्छे से पोंछें।

3. नहाने के बाद शरीर को पूरी तरह सुखाएं, खासकर पसीने वाले हिस्सों को।

4. दिन में दो बार एंटीफंगल पाउडर का इस्तेमाल करें, विशेषकर गर्दन, बगल और कमर में।

5. त्वचा पर खुजली, जलन या रैशेज दिखने पर देरी न करें, तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

6. एंटीफंगल क्रीम या लोशन डॉक्टर की सलाह से लगाएं।

7. गीले जूते-मोजे या कपड़े ज्यादा देर तक न पहनें।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…