बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

विटामिन-B12 की कमी? इन 5 नेचुरल तरीकों से बढ़ाएं स्तर, बिना सप्लीमेंट के

नई दिल्ली

सेहतमंद रहने के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का होना बेहद जरूरी है। यह पोषक तत्व शरीर को हेल्दी और दुरुस्त बनाने में मदद करते हैं। विटामिन-बी12 इन्हीं में से एक है, जो शरीर में कई सारे फंक्शन करता है। यह डीएनए सिंथसिस, रेड ब्लड सेल्स प्रोडक्शन और नर्वस सिस्टम के काम को बेहतर बनाने में मदद करता है। ऐसे में शरीर के अंदर इसकी कमी कई गंभीर समस्याओं की वजह बन सकती है।

इसलिए यह जरूरी है कि समय रहते इसकी कमी की पहचान की जाए और इसे पूरा करने के लिए सही डाइट फॉलो करे। अक्सर नॉनवेज फूड्स को इसका अच्छा सोर्स माना जाता है और कई लोग इसकी कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट्स की मदद लेते हैं। अगर आप भी इसकी कमी से जूझ रहे हैं, तो आप बिना सप्लीमेंट्स भी इसकी कमी दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे बिना सप्लीमेंट्स दूर करें इसकी कमी-

प्रोबायोटिक दही होगा मददगार
बिना सप्लीमेंट विटामिन-बी12 बढ़ाने के लिए आप प्रोबायोटिक दही डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप लैक्टोबैसिलस स्ट्रेन वाला दही चुनें। इसमें मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया नेचुरली विटामिन B12 के प्रोडक्शन और गट हेल्थ को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन
Advertisement

फर्मेंटेड इंडियन फूड खाएं
अगर आप वेजिटेरियन हैं और इस विटामिन की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो फर्मेंटेड इंडियन फूड्स आपकी मदद कर सकते हैं। इडली, डोसा, ढोकला और घर का बना दही गट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं, जिससे विटामिन B12 का अब्जॉर्प्शन आसान हो जाता है।

डेयरी प्रोडक्ट्स को डाइट में शामिल करें
विटामिन-बी12 की कमी को दूर करने के लिए अपनी डाइट में दूध, दही, पनीर और चीज को शामिल करें। ये फूड्स आइटम्स नेचुरली विटामिन B12 से भरपूर होते हैं। इसलिए बेहतर नतीजों के लिए रोजाना इसे डाइट में शामिल करें।

फोर्टिफाइड फूड्स
आप शरीर में विटामिन B12 की कमी को पूरा करने के लिए फोर्टिफाइड अनाज, सोया या बादाम का दूध आदि शामिल कर सकते हैं, जो इस विटामिन का बेहतरीन सोर्स होते हैं।

गट हेल्थ बेहतर बनाएं
विटामिन-बी12 के अब्जॉर्प्शन के लिए गट हेल्थ का हेल्दी रहना बेहद जरूरी है। इसलिए आप अपनी गट हेल्थ को बेहतर बनाने की कोशिश करें। हेल्दी गट विटामिन B12 का बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए फाइबर खाएं, जंक फूड से बचें, छाछ पिएं और रात में त्रिफला का सेवन करें।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…